Full Body Workout: खुद को हेल्दी रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना बहुत ही जरूरी हो जाता है। ऐसे में आपको रोजाना कुछ देर फुल बॉडी वर्कआउट करना चाहिए। आज हम आपको ऐसे ही कुछ वर्कआउट्ल के बारे में बताएंगें।
पुश-अप्स एक्सरसाइज
इस एक्सरसाइज के अभ्यास से चेस्ट, शोल्डर, आर्म्स, बैक को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। साथ ही ये आपकी हिप्स को शेप में लाने के साथ-साथ कमर के आसपास के फैट को भी कम करता है।
Full Body Workout You Can Do From The Comfort Your Bedroom 🛏️ pic.twitter.com/4Ng5MUSV1e
— The Health Videos (@TheHealthVid) July 5, 2023
शोल्डर टैप- कमांडो
इस एक्सरसाइज को शरीर को संतुलित करने के लिए बेस्ट माना जाता है। इस एक्सरसाइज के अभ्यास से कंधे मजबूत होते हैं और कमर के ऊपर के हिस्से की बॉडी टोन्ड होती है।
बट किक्स एक्सरसाइज
ये एक्सरसाइज कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम पर काम करती है। इससे वजन को कम करने में मदद मिलती है। ये बॉडी फैट को तेजी से बर्न करने में मदद करता है। ये आपकी बाजुओं और पीठ की मसल्स पर भी काम करता है।
यह भी देखें-US में रोलर कोस्टर पर तीन घंटे तक उल्टे लटके रहे 8 लोग, हुआ बुरा हाल: US Roller Coaster Accident
साइड स्विंग्स
इस एक्सरसाइज को करने से हिप्स के साथ-साथ पूरी बॉडी का फैट बर्न होता है। महिलाओं के लिए ये एक्सरसाइज बहुत ही फायदेमंद है।