मधु कामिनी के पौधे की ख़ास बात
यह फूल अपनी खुशबू से आसपास के वातावरण को मनमोहक बना देते हैं जिससे मन अच्छा रहता है और जीवन में सकारात्मकता आती है।
Madhu Kamani Plant: फूल भला किसे अच्छे नहीं लगते? और यदि वह खुशबू वाले हो तो उसका महत्व और भी ज़्यादा बढ़ जाता है। यह फूल अपनी खुशबू से आसपास के वातावरण को मनमोहक बना देते हैं जिससे मन अच्छा रहता है और जीवन में सकारात्मकता आती है। बाज़ार अथवा नर्सरी में कई ऐसे ख़ुशबू देने वाले पौधे आपको मिल जायेंगे। लेकिन इस लेख के माध्यम से आज हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बताने वाले हैं जिसकी ख़ुशबू से आपका पूरा घर आँगन महक जायेगा। इस पौधे का नाम है मधु कामिनी। यह एक बहुत ही अच्छा पौधा है पर लोग इसके बारे में नहीं जानते हैं। इस पौधे की ख़ुशबू बहुत दूर तक महकती है।
Also read: नर्सरी में प्लांट्स की शॉपिंग करते समय इन 6 बातों का रखें ध्यान
मधु कामिनी का पौधा

मधु कामिनी के पौधे को एक फूल और ख़ुशबू देने वाले पौधे के तौर पर जाना जाता है। इस पौधे को लोग मुराया पैनिकुलेटम के नाम से भी जानते हैं। यह पौधा आपको 5 से लेकर 15 फीट तक के आकर में मिल जायेगा। इस पौधे को आप अपने घर की खाली जगह और गमले दोनों में ही लगा सकते हैं। आप भी यदि अपने घर में लगाना चाहते हैं तो इसे 12 इंच के गमले में लगायें। इस पौधे को लगाने के लिए बरसात का मौसम बहुत ही उपयुक्त माना जाता है। इस पौधे को आप कटिंग के माध्यम से भी उगा सकते हैं। इस पौधे को अच्छी ख़ासी धूप की ज़रूरत पड़ती है, इसलिए इसे हमेशा धूप वाली जगह पर ही रखें।
ऐसे तैयार करें मिट्टी

किसी भी पौधे के लिए सबसे ज़रूरी होती है मिट्टी। मधु कामिनी के पौधे के लिए मिट्टी तैयार करते समय कुछ ज़रूरी बातों का ध्यान रखना बहुत ही ज़रूरी होता है। मिट्टी बनाते वक़्त इसमें 50% गार्डेन की मिट्टी, 30% कंपोस्ट खाद, 10% कोकोपीट, 10% रेत को लेकर अच्छी तरह मिला लें। इस तरह से जो मिट्टी तैयार होगी अब उसमें मधु कामिनी के पौधे को लगायें। एक बार पौधे के लगने के बाद तेज़ी से उसका विकास होगा। पौधा जब कली देने लगे तो उसमें नीम खली और बोन मील का मिश्रण बनाकर डालें। इससे पौधे में ज़्यादा फूल लगेंगे।
पॉलिनेशन में सहायक

मधु कामिनी एक ऐसा पौधा है जिसकी खुशबू बहुत ही स्ट्रोंग होती है और दूर तक पहुँचती है। इसकी वजह से जो पोलिनेटर्स होते हैं बहुत तेज़ी से आकर्षित होते हैं। मधुमक्खियों को यह पौधा काफ़ी पसंद होता है। यह सारे जीव इस पौधे पर मँडराते रहते हैं जिससे गार्डेन में लगे बाकी पौधों को भी काफ़ी फ़ायदा होता है और पौधों में पॉलिनेशन बना रहता है। जिसकी वजह से इस पौधे को लोग लगाना पसंद करते हैं।
औषधीय गुणों से भरपूर

मधु कामिनी के पौधे को एक बार लगा देने से आप कई साल तक फूल तोड़ सकते हैं। इन फूलों का उपयोग सजावट के साथ साथ आप कई तरह की औषधीय बनाने में भी कर सकते हैं। शोध में पाया गया है कि मधु कामिनी का फूल तरह तरह के सांस सम्बंधित बीमारियों को दूर करने में सहायक होता है। इसलिए इसका उपयोग दवा बनाने के लिए भी किया जाता है। इसलिए, इस पौधे की उपयोगिता और भी बढ़ जाती है।
