फूल और ख़ुशबू बिखेरने वाले पौधे
जो बात असली और ताजे फूलों में है वह इन सजावटी आर्टिफिशियल आइटम्स में कहाँ है। जो महक असली फूलों में है वह घर को महकाने के लिए उपयोग किए जाने वाले रूम फ्रेशनर में कहाँ है।
Fragrant Plants for Home: हम सब अपने घर को सजाने सवारने के लिए क्या नहीं करते हैं। हम तरह-तरह से उनको सजाते-सँवारते हैं और अच्छा बनाने की दिशा में अपना पूरा जीवन लगा देते हैं। जिसके लिए हम सब बाज़ार हाट में जाकर घर को सजाने के लिए डेकोरेटिव आइटम्स ढूंढ़ते हैं। यह हमें आजकल आसानी से मिल जाते हैं और घर को ख़ूबसूरत भी बना देते हैं लेकिन जो बात असली और ताजे फूलों में है वह इन सजावटी आर्टिफिशियल आइटम्स में कहाँ है। जो महक असली फूलों में है वह घर को महकाने के लिए उपयोग किए जाने वाले रूम फ्रेशनर में कहाँ है।
इसलिए, सब मिलाकर असल बात यह है कि यदि आप अपने घर को अंदर और बाहर से महकाना चाहते हैं तो आर्टिफिशियल फ्रेशनर्स की बजाय असली फूलों के पौधों को तैयार कर लें। यह आपके घर की ख़ूबसूरती को प्राकृतिक लूक देने के साथ साथ आसपास के वातावरण को भी ख़ूबसूरत बनाएँगे। यह अपनी महक और ख़ुशबू से आपके घर को भर देंगे जिसके आपका घर आंगन महक उठेगा। आपके घर के आंगन अथवा बालकनी में लगे इन फूलों की महक घर में एक ऐसा सकारात्मक माहौल बना देगी की यह घर आपके लिए सकून की जगह बढ़ जाएगी।
अपने घर आँगन को महकाने के लिए इन तमाम फूलों को आप आसानी से लगा सकते हैं। यह आपके घर आँगन के साथ साथ आपके आसपास के वातावरण को भी रंग और ख़ुशबू से भर देंगे।
रातरानी का पौधा

रातरानी एक बहुत ही लोकप्रिय पौधा है जिसके बारे में हम सभी लोग जानते हैं। यह सामान्यतौर पर हमारे घर की चहरदीवारी के अंदर होता है। इस पौधे को रातरानी इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसके फूल रात में खिलते और अपनी ख़ुशबू से पूरे वातावरण को ख़ुशनुमा और मनमोहक बना देते हैं। रातरानी के पौधे को कुछ लोग चांदनी के नाम से भी जानते हैं, जिसके पीछे का तथ्य यह है कि इसके फूल रात के समय चांद की रोशनी में खिलते हैं। इनकी महक इतनी स्ट्रोंग होती है कि यह बहुत दूर तक महकते हैं।
रातरानी के पौधे देखने में काफ़ी सुंदर लगते हैं और इन पर सफेद रंग के छोटे-छोटे खूबसूरत फूल लगते हैं। यदि पौधा आपके घर के अंदर या फिर आपकी बालकनी में लगा हुआ है, तो यह आसपास की ख़ूबसूरती को कई गुना बाधा देता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार भी रातरानी का पौधा घर में लगाने से शुभफल मिलता है।
पैसीफ्लोरा का पौधा

पैसीफ्लोरा गर्म इलाक़ों में पायी जाने वाली एक फूलदार वनस्पति की प्रजाति है जो अपनी ख़ूबसूरती और मनमोहक ख़ुशबू के लिए जानी जाती है। इसके पौधे बहुत ही फैलाव वाले होते हैं जिनमें अनेक प्रकार के छोटे-छोटे लैवंडर रंग के सुंदर और प्रभावशाली फूल लगते हैं। ये दिखने में आर्टिफिशियल फूलों की तरह डेकोरेटिव और बेहद ही खूबसूरत लगते हैं। इस पौधे की सबसे बड़ी खासियत इससे आने वाली मनमोहक खुशबू है जो पूरे घर को भीनी-भीनी महक से सजाती है। पैसीफ्लोरा के फूलों अंडा या गोलाकार कक्ष होता है जो इसे और भी ज़्यादा विशिष्ट बनाता है। पैसीफ्लोरा के पौधों में लगाने वाले फल को पैसनफ्रूट कहते हैं। ये रंग-बिरंगे फल अपने मीठे और तेज़ रसदार स्वाद के लिए जाने जाते हैं। जिनका उपयोग फल, रस, शरबत, आइसक्रीम और केक बनाने में होता है। इस तरह के फूल यदि आप अपने घर में लगाते हैं तो आसपास का वातावरण ख़ुशबू से भरा रहता है।
लैवेंडर का पौधा

लैवेंडर का पौधा अपने नीले रंग के फूलों और अनोखी और शानदार महक के लिए ही जाना जाता है। ये पौधा घर अथवा टैरस गार्डेन के लिए बहुत ही उपयोगी माना जाता है। इसे लोग इसलिए अपने घर में लगाना पसंद करते हैं क्योंकि यह घर में अच्छी खुशबू फैलाने के साथ साथ देखने में भी बेहद खूबसूरत और आकर्षक लगता है। इस पौधे को आप अपने होम गार्डेन अथवा बालकनी में लगा सकते हैं। कुछ लोग इस पौधे को अपने घर के आँगन और हाल में भी लगाना पसंद करते हैं।
लैवेंडर के पौधे का वैज्ञानिक नाम लैवेंडुला है जो मुख्य रूप से यूरोप, आफ्रिका और एशिया के कुछ हिस्सों में पाया जाता है। लैवेंडर के फूल नीले के अलावा सफेद, लाल और गुलाबी रंग के भी हो सकते हैं। इसका आकर्षक रंग और खुशबू इसे विशेष बनाता है। इस तरह का पौधा आदि आप अपने घर में लगाते हैं तो आपके घर के आसपास का वातावरण ख़ुशबू से भरा रहता है। लैवेंडर की आरामदायक खुशबू तनाव को कम करने और मन को शांत करने में मदद करती है। आरोमाथेरेपी आदि में भी इसका व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। लैवेंडर की खुशबू मसाज के लिए तेल, लोशन, साबुन, शैम्पू, रोगन और अन्य सुंदरता से जुड़े उत्पादों में शामिल की जाती है।
गंधराज का पौधा

गंधराज जैसा कि इस पौधे के नाम से ही पता चलता है कि यह अपनी गंध यानी खुशबू के नाम से ही प्रसिद्ध है। लेकिन अच्छी बात तह कि इसके फूल भी बहुत ज़्यादा ख़ूबसूरत और आकर्षक होते हैं जो घर अथवा टैरेस को सजाने के काम आते हैं। घर में गंधराज के फूल लगाने का सबसे बड़ा फ़ायदा यह है कि ये एक बारहमासी पौधा है जो कभी नही मुरझाता है और इस पर बारह महीने खूबसूरत फूल खिलते हैं। गंधराज के फूलों की महक से जहां हमारे घर के आसपास का वातावरण ख़ुशबू से भरा रहता है, वहीं इससे कई तरह के उत्पाद भी बनाए जाते हैं। आप अपने घर की ख़ूबसूरती को बढ़ाने के लिए यह पौधा लगा सकते हैं।
