ब्यूटी प्रोडक्ट्स ना करें शेयर: Beauty Products Tips
Beauty Products Tips

Beauty Products Tips: बेस्ट फ्रेंड हो या कितना भी करीबी रिश्तेदार, कभी भी अपने ब्यूटी प्रोडक्ट ना करें किसी के साथ भी शेयर।

सभी की स्किन अलग-अलग होती है। कुछ की स्किन में कई परेशानियां भी होती हैंं। ऐसे में मेकअप के दौरान हम भूल जाते हैं कि हमें अपने ब्यूटी प्रोडक्ट्स शेयर करने से एक-दूसरे की स्किन संबंधी समस्या से जूझना पड़ सकता है। ऐसे में ध्यान रहे, कभी भी इन चीज़ों को एक-दूसरे के साथ बिल्कुल शेयर ना करें चाहे वो आपके कितना भी करीबी क्यों ना हो।

Also read: आपकी ब्यूटी को निखारने में मदद करते हैं ये ब्यूटी ऐप्स: Beauty Apps

Beauty Products Tips
Mascara aur Liner

मस्कारा कभी भी किसी के साथ शेयर ना करें। इसकी वजह यह है कि आंखें बहुत सेंसटिव होती हैं और कुछ लोगों की आंखों में कुछ परेशानी भी होती है। ऐसे में एक-दूसरे का मस्कारा शेयर करने से कई बार आंखों की गंदगी और बैक्टीरिया भी शेयर हो जाते हैं। यही बात काजल के साथ भी अप्लाई होता है।

कभी भी ना किसी से लिपस्टिक या लिपग्लॉस लें और ना अपनी दें। इससे लिप्स पर बैक्टीरियल इं$फेक्शन का खतरा पैदा हो जाता है। दूसरों के होंठों के प्रॉडक्ट को अपने लिप्स पर कभी अप्लाई ना करें, क्योंकि ये एरिया भी बहुत सेंसटिव होता है।

Makeup brushes, hair brush yh comb
Makeup brushes, hair brush yh comb

मेकअप ब्रश से मेकअप करने के दौरान आपकी स्किन के सारे बैक्टीरिया ब्रश में चले जाते हैं और इससे दूसरों की स्किन संपर्क में आते हैं, जिससे इंफेक्शन होने का खतरा रहता है, इसलिए कभी भी मेकअप ब्रश ना शेयर करें। इसके अलावा हेयर ब्रश या कॉम्ब भी दूसरों से बिल्कुल शेयर ना करें।

soap bar
soap bar

त्वचा पर इस्तेमाल करने वाले साबुन को ना किसी से शेयर करें, ना किसी से शेयर लें, क्योंकि यह आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है।

jaar vaalee cream
jaar vaalee cream

ध्यान रहे आप अगर जार वाली कोई भी क्रीम इस्तेमाल कर रही हैं तो वह किसी दूसरे को ना दें और ना ही किसी दूसरे का शेयर लें, क्योंकि उंगली डुबोने के बाद उसके कीटाणु क्रीम में पहुंच सकते हैं।

plucker
plucker

आइब्रोज में एक्ट्रा बाल निकालने के लिए हम अक्सर प्लकर का इस्तेमाल करते हैं। खुद के प्लकर का ही इस्तेमाल करें। अपना प्लकर भी इस्तेमाल के बाद अच्छी तरह साफ करके रखें। किसी दूसरे का प्लकर इस्तेमाल करने से इंफेक्शन हो सकता है। अपना प्लकर किसी से शेयर ना करें।

makeup sponge
makeup sponge

मेकअप स्पॉन्ज भी किसी से शेयर ना करें, क्योंकि किसी को स्किन की क्या परेशानी है, ये आप नहीं जानती तो ऐसे में ये आपकी स्किन के लिए भी ठीक नहीं होगा।

face powder
face powder

ब्यूटी प्रोडक्ट्स में फेस पाउडर भी एक ऐसा प्रोडक्ट होता है, जिसको कभी शेयर नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे चेहरे पर इंफेक्शन होने का खतरा होता है।