Celebrities Relatives: ऐसा कहा जाता है कि बॉलीवुड में रिश्ते कब बन जाएं और कब बिगड़ जाएं, इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। यह काफी हद तक सच भी है। साथ में, काम करते हुए इन सेलेब्स का एक्सपीरियंस काफी हद तक इनके रिश्तों को प्रभावित करता है। जहां, इंडस्ट्री में कुछ रिश्ते सेलेब्स खुद बनाते हैं, वहीं कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं, जो आपस में रिश्तेदार हैं और इसलिए उनका रिश्ता काफी गहरा है।
हालांकि, इन सेलेब्स के आपसी रिश्तों के बारे में फैन्स को कम ही पता होता है। हो सकता है कि आप भी अपने फेवरिट सेलेब्स की फैमिली, फ्रेंड्स व रिलेटिव्स के बारे में बहुत अधिक ना जानते हों। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपस में रिश्तेदार हैं-
अजय देवगन और मोहनीश बहल हैं रिश्तेदार

फिल्म हम साथ-साथ है में नजर आने वाले मोहनीश बहल और अजय देवगन आपस में रिश्तेदार हैं। दरअसल, मोहनीश बहल और काजोल भाई-बहन है। मोहनीश नूतन के बेटे हैं, जबकि काजोल ही मां तनुजा है। नूतन और तनुजा दोनों बहनें हैं। ऐसे में अजय देवगन मोहनीश की बहन के पति हैं।
रानी मुखर्जी और काजोल हैं रिश्तेदार

बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि रानी मुखर्जी और काजोल आपस में रिश्तेदार हैं। यह दोनों कजिन बहनें हैं। दरअसल, रानी के पिता राम मुखर्जी और काजोल के पिता शोमू मुखर्जी सगे भाई हैं। ऐसे में यह दोनों रिश्ते में बहनें हुईं। इस लिहाज से प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा काजोल के जीजाजी हैं।
आलिया भट्ट और सैफ अली खान हैं रिश्तेदार

हाल ही में आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ बंधन में बंध गईं और अब उनका कपूर खानदान से गहरा रिश्ता जुड़ गया है। रणबीर कपूर और करीना कपूर कजिन भाई-बहन है और रणबीर से शादी करने के बाद आलिया करीना कपूर की भाभी बन गई हैं। इस तरह, आलिया का रिश्ता सैफ अली खान के साथ भी जुड़ गया है।
आशुतोष गोवारिकर और अयान मुखर्जी हैं रिश्तेदार

आशुतोष गोवारिकर और अयान मुखर्जी भी आपस में रिश्तेदार हैं, लेकिन इसके बारे में बेहद ही कम लोगों को पता है। दरअसल, अयान के पिता, जिन्होंने दो बार शादी की, उनकी पहली शादी से सुनीता नाम की एक बेटी थी। सुनीता ने डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर से शादी की है। इसलिए लगान के निर्देशक अयान के साले हैं।
शरमन जोशी और प्रेम चोपड़ा हैं रिश्तेदार

शरमन जोशी और प्रेम चोपड़ा का रिश्ता काफी गहरा है। बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि शरमन जोशी रिश्ते में प्रेम चोपड़ा के दामाद हैं। प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी की तीन बेटियां हैं, जिनमें से एक का नाम है प्रेरणा चोपड़ा। शरमन की शादी प्रेरणा चोपड़ा से हुई है।
फराह खान और फरहान अख्तर हैं रिश्तेदार

आपको शायद यह जानकर हैरानी हो, लेकिन फराह खान और फरहान अख्तर रिश्ते में भाई बहन हैं। दरअसल, फरहान अख्तर की मां डेजी ईरानी की दो बहनें हैं- हनी ईरानी और मेनका ईरानी। मेनका ईरानी की बेटी हैं फराह खान। इस तरह, फराह खान व साजिद खान और फरहान अख्तर व जोया अख्तर रिश्ते में कजिन हैं।
अदिति राव हैदरी और किरण राव हैं रिश्तेदार

अदिति राव हैदरी और किरण राव दोनों ही तेलंगाना के वानापर्थी परिवार की राजकुमारी हैं। ये दोनों रिश्ते में चचेरी बहनें हैं। दरअसल, जेपी राव अदिति के नाना और किरण के दादा थे। ऐसे में इन दोनों का रिश्ता काफी गहरा है।
सोनम कपूर और रणवीर सिंह हैं रिश्तेदार

सुनकर आपको थोड़ा शायद अजीब लगे, लेकिन सोनम कपूर और रणवीर सिंह भी आपस में रिश्तेदार हैं। दअरसल, सोनम की नानी रणवीर के नाना की बहन थीं। इस तरह यह सेलेब्स एक-दूसरे के सेकंड कजिन है।
लता मंगेशकर और श्रद्धा कपूर हैं रिश्तेदार

आशा भोसले और लता मंगेशकर के बीच के रिश्ते के बारे में तो दुनिया जानती है। लेकिन आशा भोसले और लता मंगेशकर व श्रद्धा कपूर के बीच के रिश्ते के बारे मे कम ही लोगों को पता है। आपने अक्सर श्रद्धा को बहुत ही सुरीला गाते हुए सुना होगा, लेकिन यह कहीं ना कहीं उनके जीन्स में हैं। दरअसल, श्रद्धा के दादा आशा भोसेल व लता मंगेशकर के चचेरे भाई थे। इस प्रकार, श्रद्धा रिश्ते में उनकी पोती हैं।
अली ज़फ़र और आमिर खान हैं रिश्तेदार

पाकिस्तानी अभिनेता और गायक, अली ज़फ़र का रिश्ता भी आमिर खान से जुड़ा है। दरअसल, अली जफ़र ने आमिर की दूर की चचेरी बहन, आयशा फ़ाज़ली से शादी की है। इसलिए अली रिश्ते में आमिर खान के जीजा हैं।
अमृता राव और गुरु दत्त हैं रिश्तेदार

अब आप यह सोच रहे होंगे कि महान अभिनेता गुरु दत्त और विवाह एक्ट्रेस अमृता राव का आपस में क्या कनेक्शन है। दरअसल, गुरू दत्त साहब अमृता राव के दूर के दादा हैं। अमृता के दादा और गुरु दत्त सेकंड कजिन भाई थे। इस तरह, अमृता भी उनकी पोती हुई।
मणिरत्नम और कमल हासन हैं रिश्तेदार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार माने जाने वाले कमल हासन और फिल्म निर्माता मणिरत्नम का भी आपस में गहरा कनेक्शन है। दरअसल, मणिरत्नम की शादी सुहासिनी से हुई है। वास्तव में सुहासिनी कमल हासन के भाई की बेटी हैं। इससे मणिरत्नम, कमल के दामाद बन जाते हैं।
तो आपको इन सेलेब्स में से किसकी रिश्तेदारी के बारे में पहले से ही जानकारी थी? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा।
