रात में खिलने और ख़ुशबू देने वाले फूल
कुछ ऐसे पौधे भी होते हैं जो रात को खिलते हैं और अपनी ख़ुशबू से पूरी रात को गमका देते हैं।
Fragrance Flower Plants: फूल तो वैसे ही हर किसी को पसंद होते हैं और यदि उसमें ख़ुशबू हो तब तो सोने पर सुहागा वाली बात हो गई। खुशबू देने वाले फूलों को शायद ही ऐसा कोई हो जो पसंद नहीं करे। इसीलिए हमारे घरों में आसानी से ऐसे फूल दिख जाते हैं जो देखने में आकर्षक होने के साथ आसपास के माहौल को ख़ुशबूदार बना देते हैं। लेकिन ज़्यादातर फूलों की ख़ास बात ये होती है कि ये दिन में ख़ुशबू तो देते हैं लेकिन जैसे-जैसे शाम होती है इनकी ख़ुशबू कम होने लगती है। लेकिन ठीक इसके विपरीत कुछ ऐसे पौधे भी होते हैं जो रात को खिलते हैं और अपनी ख़ुशबू से पूरी रात को गमका देते हैं। यह रात में खिलने वाले फूल कौन कौन से होते हैं, रात में खुशबू देने फूलों के पौधे कौन से हैं, इस लेख में हम सब इसी बात को जानने का प्रयास करेंगे।
रात में सबसे ज्यादा खुशबू देने वाले फूल
घर या गार्डन में अगर आप रात के समय महकने वाले किसी फूल के पेड़ पौधे लगाने का विचार बना रहे हैं, तो इन 9 फूलों के पौधों में से किसी का भी चुनाव करके आप अपने घर पर लगा सकते हैं।
1- रात रानी का पौधा

रात रानी को नाइट क्वीन के नाम से भी जाना जाता है और यह एक बहुत ही ख़ास तरह का फूल है जो अपने नाम के मुताबिक़ केवल रात के समय खिलता है। रात रानी का जितना आकर्षक होता है उससे भी कहीं ज़्यादा अच्छी इसकी सुगंध होती है। यही कारण है कि यह हमारे देश भारत के साथ-साथ बांग्लादेश और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों में प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं। रातरानी दिखने में खूबसूरत तो होता ही होता इसके बहुत सारे औषधीय उपयोग भी हैं। इसके उपयोग के बहुत सारे स्वास्थ संबंधी फायदे भी होते हैं। इसे कोई भी अपने घर पर गमले या फिर ग्रो बैग में आसानी से उगा सकता है।
2- चंपा का पौधा

चंपा के फूल का नाम भी हमारे देश में काफ़ी लोकप्रिय है। यह भी रात में खिलने और रात में खुशबू देने वाले फूल के रूप में जाना जाता है। चंपा देखने में काफ़ी आकर्षक और हर किसी को मदहोश कर देने वाली अपनी ख़ुशबू के लिए भी जाना जाता है। यह 5 पंखुड़ियों वाला एक सफ़ेद रंग का फूल होता है, जोकि गुच्छे के रूप में खिलता है। इस फूल की ख़ास बात यह है कि यह फूल दिन और रात दोनों ही समय खुशबू देता है। चंपा के फूल गर्मी के मौसम में खिलते हैं। यह दिखने में बेहद आकर्षक और सुंदर लगते हैं। इस पौधे को यदि आप अपने घर पर लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो गमले या ग्रो बैग की मिट्टी में आसानी से लगा सकते हैं।
3- जूही के फूल

जूही के फूल भी हमारे यहाँ पर काफ़ी लोकप्रिय हैं। यह बरसात के मौसम में खिलते और काफ़ी ख़ूबसूरत होते हैं। यह फूल छोटे छोटे सफेद रंग के दिखने में बहुत ही मनमोहक लगते हैं। साथ ही साथ जूही के फूलों कि जो ख़ुशबू होती है वह किसी का भी मन मोह लेती है। इसकी मन को मोह लेने वाली सुगंध की वजह से ही ज़्यादातर लोग इसे अपने घर और बाग़ीचे में लगाना पसंद करते हैं। जूही के फूल चमेली के फूल से मिलते जुलते हैं जिसकी वजह से बहुत से लोग जूही के फूल देखकर इन्हें चमेली समझ बैठते हैं लेकिन यह दोनों फूल अलग-अलग होते हैं। दोनों की खाशियत भी एक दूसरे से अलग होती है।
4- धतूरा के फूल

धतूरे के फूल की लोकप्रियता का संदर्भ कई मायने में भगवान शिव से जुड़ा हुआ है। ज़्यादातर लोग इस फूल को शिव भगवान को चढ़ाए जाने वाले फूल के तौर पर जानते हैं। लेकिन इसके सबसे ख़ास बात इसकी रात में फैलने वाली खुशबू है, जो अपने खिलने के साथ साथ ही पूरे वातावरण को महका देते हैं। धतूरे के पौधे के फल और फूल दोनों का इस्तेमाल भगवान शिव की पूजा करने के लिए किया जाता है। धतूरा के फूल बेहद आकर्षक होने के साथ साथ बहुत ही ज्यादा जहरीले भी होता है, इसलिए अगर आप इसे अपने बगीचे में लगायें तो ऐसी जगह पर लगाएं जो बच्चे की पहुँच से दूर हों।
5- सप्तपर्णी के फूल

सप्तपर्णी को एक सदाबहार फूल के तौर पर जाना जाता है। यह काफ़ी लोकप्रिय पेड़ है जो कि रात में खुशबू देने वाले फूलों के पौधों में गिना जाता है। सप्तपर्णी के पौधे में शर्दियों के दौरान छोटे-छोटे फूल लगते हैं जो देखने में सफेद और हरे रंग के होते हैं। यह देखने में काफ़ी ख़ूबसूरत और आकर्षक लगते हैं। यह पौधा आपको हिमालय के कई क्षेत्रों में आपको आसानी से दिख जाएगा। सप्तपर्णी के फूलों की खुशबू बहुत तेज और मनमोहक होती है।
6- रजनीगंधा का पौधा

रजनीगंधा के फूल अपनी ख़ूबसूरती और रात के समय बिखेरने वाली अपनी मीठी सुगंध के लिए जाने जाते हैं। जिसे आप अपने घर की बालकनी या बगीचे में आसानी से लगा सकते हैं। रजनीगंधा के पौधे में लगे इन फूलों का रंग सफेद और आकर्षक होता है। रजनीगंधा के फूलों की खुशबू बहुत ही स्ट्रोंग होती है, जिसकी वजह से इसका उपयोग इतर आदि बनाने में किया जाता है। अगरबत्ती उद्योग में भी रजनीगंधा का इस्तेमाल किया जाता है।
7- पारिजात का पौधा

पारिजात के सफेद रंग के फूल दिखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। इसलिए, इन्हें हर कोई अपने घर या फिर बाग़ बागिचे में लगाना चाहता है। यह ज़्यादातर सर्दियों में खिलते हैं। लेकिन अगस्त से ही इनके खिलने की शुरुआत हो जाती है जो नवंबर के महीने तक चलती है। पारिजात के फूलों की ख़ास बात यह है कि यह रात के समय बहुत अच्छी सुगंध देते हैं और सुबह होते ही यह नीचे ज़मीन पर गिर जाते हैं। अच्छी खुशबू के साथ साथ पारिजात में कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं, हिन्दू धर्म में भी इन फूलों का काफ़ी महत्व है।
8- चमेली के फूल

रात में में खुशबू देने वाले फूलों की बात जब भी होती है सबसे पहला नाम चमेली का आता है। चमेली के फूल सफेद रंग के होते हैं। यह दिखने में काफ़ी छोटे छोटे और आकर्षक होते हैं। यदि आप अपने होम गार्डन की खूबसूरती को बढ़ाना चाहते हैं, तो चमेली के पौधे जरुर लगाएँ। चमेली के फूल दिन और रात दोनों ही समय खुशबू देते हैं जिससे इसके आसपास का वातावरण बहुत ही मनमोहक और मनोरम हो उठता है। चमेली के फूल सिर्फ़ एक दिन के लिए खिलते हैं, सुबह होते ही यह जमीन पर गिर जाते हैं।
9- मोगरा के फूल

रात में खुशबू देने वाले फूलों की जब भी बात होती है तो सबसे पहला नाम मोगरा का आता है। मोगरा के फूल तो लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करते ही करते हैं, रात के समय बहुत अच्छी खुशबू भी देते हैं, जिसकी वजह से इसे हर कोई अपने घर अथवा बगीचे में लगाना पसंद करता है। पूजा-पाठ के लिए भी मोगरा के फूलों का इस्तेमाल हमारे घरों में किया जाता है। मोगरे के पौधे को लगाने के लिए गमले या फिर ग्रो बैग में आसानी से लगाया जा सकता है। मोगरा का कई तरह से औषधीय उपयोग भी होता है।