घर खुशबू से महके इसके लिए हम एयर फ्रेशनर का इस्तेमाल करते हैं। खुश्बूदार वातावरण मन को शांति दिलाता है और तनाव से मुक्त करने में मदद करता है। प्रकृति के बीच भी जब हरियाली को देखते हैं तो सुकून मिलता है और ऐसे भी घर के बाहर गार्डन भी महके तो आनंद दोगुना हो जाता है। इसलिए घर के गार्डन में ऐसे पौधे भी लगाना चाहिए जो कि खूशबू बिखेरे। ऐसे महकते पौधे डिप्रेशन जैसी स्थिति को काबू करने में भी काम आते हैं क्योंकि इनके बीच बैठना सुकून देता है और तनाव से निजात दिलाने में मदद करता है। यहां ऐसे 5 खुश्बूदार पौधों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप अपने घर के गार्डन में लगाकर उसकी खूबसूरती तो बड़ा ही सकते हैं और साथ ही भीनी-भीनी खुशबू का मजा ले सकते हैं।

लैवेंडर

लैवेंडर के पौधे को बारहमासी पौधा कहा जाता है। इसे गार्डन में लगाने से यह महकेगा और इसकी खासियत यह भी है कि यह डिप्रेशन और अनिद्रा की समस्या भी दूर होती है। थोड़ी देर इसकी खुश्बू के बीच रहने से नींद में फायदा होता है। जामुनी रंग का यह फूल मीठी-सी खुश्बू देता है। इसकी ताजगीभरी खुश्बू में बेचैन और अशांत मन को शांत करने की ताकत होती है।

रातरानी

यह रात में खिलने वाला पौधा है जो कि सुबह सिकुड़ जाता है। इसके छोटे-छोटे फूल गुच्छे में आते हैं और रात में खूब खुश्बू बिखेरते हैं। रातरानी को चांदनी नाम से भी जाना जाता है। अपनी खुश्बू बिखेरने के साथ यह वातावरण में शांति और सकारात्मक ऊर्जा पैदा करते हैं। कहा जाता है रातरानी के फूलों की खुशबू शांत और सकारात्मक वातावरण बनाती है और इसे घर में रखने से घर का वास्तु दोष दूर हो जाता है।

गार्डिनिया

गार्डिनिया सफेद रंग के खुश्बू वाले फूल हैं। यूं तो लगभग सभी तरह की किस्म बारिश वाली जगहों में फलती-फूलती हैं, लेकिन कुछ सर्दियों में थोड़े प्रोटेक्शन के साथ बाहर रह सकती है। बाकी किस्म की ठंडक में गमलों में लगाकर घर के अंदर रखते हैं। इस पौधे को पूरे धूप से हल्की छाया की जरूरत होती है।

प्लूमेरिया

प्लूमेरिया यानी चम्पा के खुश्बूदार फूल सफेद, पीले और नारंगी रंग के हो सकते हैं। इसकी खुश्बू बहुत तेज होती है। खास बात तो यह है कि रंग के साथ खुश्बू भी अलग-अलग प्रकार की होती है। यह शांतिमय और खुश्बूदार वातावरण बनाने में मदद करते हैं। साथ ही इसका इस्तेमाल अक्सर पूजा में भी किया जाता है। यह पौधा सात से आठ मीटर तक ऊंचा हो सकता है।

पैशी फ्लोरा

पैशी फ्लोरा या पैशन फ्लावर का नाम जुनून फूल भी है। जामुनी रंग के यह खूबसूरत फूल मीठी-सी खुशबू देते हैं। यह सूखे वातावरण में पनपते हैं और इन्हें महीने में एक बार ही पानी देना होता है। इसकी लगभद 500 से ज्यादा किस्म होती है। इसकी बनावट बहुत अलग होती है और काफी आकर्षक होता है। इस फूल की गंध का इस्तेमाल कई चीजें बनाने के लिए भी किया जाता है, जो कि पूरी दुनिया में बेची जाती हैं।

ये हैं बिहार के 3 फेमस अचार, जानिए रेसिपी

बचे हुए सांभर से बनाइये 5 चटपटी डिशेज़