बच्चों को बारिश में करने दें चक धूम-धूम, ऐसे दें उन्हें सुरक्षा का 'कवच': Monsoon Safety for Kids
Monsoon Safety for Kids

Overview:

अक्सर पेरेंट्स को यह टेंशन रहती है कि बारिश के मौसम में बच्चे किसी इंफेक्शन, फ्लू, एलर्जी का शिकार न हो जाएं। यह डर काफी हद तक ठीक भी है। ऐसे में कुछ सावधानियां रखना बेहद जरूरी है।

Monsoon Safety for Kids: बड़े हों या बच्चे बारिश सभी को पसंद होती है। परिवार व दोस्तों के साथ भीगना और बारिश की बूंदों का मजा लेने का अपना ही आनंद है। बच्चों को तो खासतौर पर यह अच्छा लगता है। लेकिन अक्सर पेरेंट्स को यह टेंशन रहती है कि बच्चे किसी इंफेक्शन, फ्लू, एलर्जी का शिकार न हो जाएं। यह डर काफी हद तक ठीक भी है। ऐसे में कुछ सावधानियां रखना बेहद जरूरी है। ये छोटी-छोटी सी सावधानियां आपके बच्चों को कई परेशानियों से बचा सकती हैं।  

Monsoon Safety for Kids-बारिश कब बरस जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है।
One cannot tell when it will rain.

बारिश कब बरस जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऐसे में आपके बच्चे के पास एक अच्छा छाता होना बेहद जरूरी है। ध्यान रखें ये छाता अच्छी क्वालिटी का होना चाहिए, जिससे बच्चा उसे आसानी से यूज कर सके। इसी के साथ छाते का प्रिंट आकर्षित होना भी बहुत जरूरी है। ऐसे छातों को यूज करना बच्चे पसंद भी बहुत करते हैं।

मानसून सीजन में कई बार बच्चे स्कूल से या फिर ट्यूशन से आते समय भीग जाते हैं। कई बार उनके बैग भी भीग जाते हैं। ऐसे में उनके पास एक अच्छा रेनकोट होना बहुत जरूरी है। रेनकोट हमेशा ऐसा लें, ​जो बच्चों के बैग में आसानी से आ जाएं। रेनकोट का प्रिंट अच्छा होना चाहिए और यह वजन में हल्का भी होना चाहिए।  

बारिश के दौरान काफी फिसलन हो जाती है। कहीं गड्ढे तो कहीं कीचड़। ये सभी बच्चों के लिए खतरा बन सकते हैं। इसलिए इस मौसम में बच्चों को नॉन स्किड वाटरप्रूफ जूते पहनाना बहुत जरूरी है। आप बच्चों के लिए अच्छी क्वालिटी वाले क्रॉक्स भी ले सकते हैं।  

बच्चों का बैग हमेशा वाटरप्रूफ होना चाहिए। बारिश में यह और भी जरूरी होता है। इससे बच्चों की कॉपी किताबें सुरक्षित रहती हैं। इस बैग में आप हमेशा बच्चे के लिए एक सेट मोजे और कपड़े रखें। साथ ही हैंड सैनिटाइजर भी रखें।

मानसून सीजन में मच्छर बड़ी परेशानी बन जाते हैं। ये कई बीमारियों का कारण बन सकते हैं। ऐसे में बच्चों को मच्छरों से सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है। कपूर, तुलसी, सिट्रोनेला और लेमन ग्रास आदि के उपयोग से मच्छरों को बच्चों से दूर रखा जा सकता है। इसी के साथ आजकल बाजार में बहुत से मॉस्किटो पैच आते हैं, इन्हें बच्चों के कपड़ों पर जरूर लगाएं। इस पैच से कीड़े भी दूर रहते हैं। रीयूजेबल मॉस्किटो बैंड भी बच्चे यूज कर सकते हैं। यह कम से कम 15 दिन तक आपके बच्चों को मच्छरों से सेफ रखेगा।

बच्चों को इस मौसम में फ्लू और इंफेक्शन से बचाना बेहद जरूरी है। ऐसे में उनके खानपान पर पूरा ध्यान दें। बच्चों को बाहर का खाना खाने से बचाएं। उनके हाथ बार-बार वॉश करवाएं। उनके साथ हमेशा हैंड सैनिटाइजर रखें। उनके खाने में नट्स, सीड्स, फल, सब्जियां आदि भरपूर मात्रा में शामिल करें।  

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...