spices tips
spices tips

यह मसाले बढ़ा सकते हैं आपकी इम्युनिटी

Summery- हमारा इम्यून सिस्टम अगर कमजोर हो, तो हम फ्लू जैसी कई समस्याओं का सामना कर सकते हैं। ऐसे में कुछ चीजों का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है। कुछ स्पाइसेस भी हैं, जिनका सेवन करने से फ्लू के लक्षण कम हो सकते हैं।

Immunity boosting spices: एक सामान्य इंफेक्शन या फ्लू कई बार बहुत परेशान करने वाला हो सकता है। बार-बार फ्लू या अन्य हेल्थ प्रॉब्लम्स का सामना करने का कारण कमजोर इम्यून सिस्टम हो सकता है। हालांकि, दवाईयों से इसका उपचार संभव है। लेकिन, अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए आपको बहुत अधिक मेहनत करने की जरूरत नहीं है। हमारे घर में ऐसे कई मसालें यानी स्पाइसेस हैं, जो हमारी इम्युनिटी को बढ़ा सकते हैं। फ्लू के लक्षण नजर आने पर आप कुछ इम्युनिटी बूस्टिंग स्पाइसेस का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानें इन मसालों के बारे में।

इम्युनिटी बूस्टिंग स्पाइसेस जो फ्लू से दिलाएं राहत

मसालें किसी जादू की तरह काम नहीं करते हैं, लेकिन यह हमारी हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अपनी डाइट में इन स्पाइसेस को शामिल करने से आप अधिक विटामिन्स और मिनरल्स प्राप्त कर सकते हैं। यह हैं कुछ इम्युनिटी बूस्टिंग स्पाइसेस जो फ्लू में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

हल्दी

हल्दी का इस्तेमाल सदियों से हेल्थ बेनिफिट्स के लिए किया जाता रहा है। इसमें बहुत सी मेडिसिनल प्रॉपर्टीज होती हैं। यह न केवल घावों का उपचार करने और सूजन कम करने के लिए इस्तेमाल होती हैं, बल्कि इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए भी फायदेमंद है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन इंफेक्शन से शरीर को लड़ने और सेल्स की हेल्थ को बूस्ट करने में भी मददगार होता है।

Immunity boosting spices
हल्दी करें बूस्ट इम्युनिटी

यह भी पढ़ें। मसाले जो सर्दी से बचाए

जीरा

जीरा में एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होती हैं। इसके साथ ही इसमें आयरन, कैल्शियम और मैग्नेशियम  आदि भी होते हैं। जीरा भी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ ही आपको संपूर्ण रूप से हेल्दी बनाने के लिए फायदेमंद है।

Benefits of Cumin
Benefits of Cumin

दालचीनी

दालचीनी में एंटी-वायरल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल प्रॉपर्टीज होती हैं जिससे शरीर का रोगों से बचाव होता है। इसके सेवन से हाइपरटेंशन कम होता है, गट सुधरता है, फ्लू के लक्षणों से राहत मिलती है और टाइप 2 डाइबिटीज व ब्लड शुगर का रिस्क कम होता है। 

Diabetes Foods
Cinnamon controls Diabetes

काली मिर्च-

काली मिर्च में भी एंटीऑक्सीडेंट, एंटीमाइक्रोबाइल और गैस्ट्रो-प्रोटेक्टिव प्रॉपर्टीज होती हैं। इसके सेवन से इम्युनिटी स्ट्रांग होती है। इसका इस्तेमाल आप दही, चाय या सलाद आदि में कर सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः किस दिन कौनसा काम करने से मिलती है सफलता? जानें शास्त्रों में दर्ज ये बातें: Vastu Shastra

करीपत्ता

करीपत्ता में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, इसके साथ ही यह विटामिन्स और मिनरल्स का अच्छा स्त्रोत है। इम्यून सिस्टम को भी यह स्ट्रांग बनाता है। यानी, फ्लू के लक्षण नजर आने पर इसका सेवन करने से आपको लाभ हो सकता है।

लौंग-

लौंग इम्युनिटी बूस्टिंग स्पाइसेस में से एक है और यह सर्दियों में होने वाली सामान्य समस्याओं को दूर करने में भी फायदेमंद है। इसकी एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज कोल्ड, फ्लू जैसे सामान्य इंफेक्शंस से राहत पहुंचा सकती हैं।

Leave a comment