Diwali Games: दिवाली के पलों को यादगार बनाने के लिए बहुत जरूरी है कि बच्चों को दिवाली की तैयारी करते समय घर की विभिन्न गतिविधियों में शामिल करें ताकि वे दिवाली का पूरा आनंद लेने के साथ-साथ बहुत कुछ सीख लें।
दिवाली सभी बच्चों के लिये खुशी और आनंद के क्षण लाता है। बच्चे पूरे साल इस त्यौहार के आने का इंतजार करते हैं। वे इसे मनाना बहुत पसंद करते हैं क्योंकि वे इस दिन बहुत मस्ती करते हैं। वे कक्षाओं में अपने मित्रों से दिवाली की तैयारी, जश्न और अन्य चीजों के बारे में चर्चा करते हैं। ऐसे में जरूरी है कि बच्चों को कुछ इनोवेटिव आइडियाज के बारे में बताएं व करने को कहें, जिससे बच्चों को कुछ नया सिखने में मदद मिले।
Also read: कैसे लायें जीवन में आनंद और सौभाग्य
रंगोली बनवाएं

दिवाली के दौरान अपने बच्चों को रंगीन पाउडर, आटे या हल्दी और लकड़ी के रंगीन बूरे की सहायता से रंगोली बनाना सिखाएं। इसके अलावा इंटरनेट से कुछ सरल और अच्छी रंगोली डिजाइन निकालकर बच्चों को सिखाएं। बच्चों के अंदर कम्पटीशन की भावना होती है इसलिए उनके बीच रंगोली मेकिंग प्रतियोगिता आयोजन करें ताकि वो और अच्छी रंगोली बना सके।
मोमबत्ती बनवाएं
दिवाली के दौरान दीये और मोमबत्तियां घर के मुख्य आकर्षण होते हैं। इसलिए बच्चों के लिए कुछ स्पार्कल ग्लू, वैक्स और क्रेयॉन्स इक_े करके मोमबत्तियां बनाने में उनकी मदद करें। इसके लिए दस्ताने जरूर पहनें ताकि आपके और बच्चे की त्वचा पर गर्म मोम न गिरे। मोम को पिघलाएं और पिघले हुए रंगीन मोम को एक दीया में डालें। एक बार मोम जमने के बाद इसे केस से हटा दें और स्पार्कल ग्लू से सजाएं।
ग्रीटिंग कार्ड बनवाएं
अपने बच्चों के लिए कुछ कागज और पेंट लाएं और इंटरनेट से कुछ खूबसूरत दिवाली से संबंधित तस्वीरें डाउनलोड करें और बच्चों को अपने रिश्तेदारों के लिए ग्रीटिंग बनाने को कहें। इससे बच्चों के अंदर अपने रिश्तेदारों के लिए प्यार और सम्मान की भावना जागृत होगी। कार्ड को रंगने के लिए क्रेयॉन्स का उपयोग करें और विभिन्न कार्ड के लिए बेस शेड बनाएं।
बैनर बनवाएं
जन्मदिन और अन्य समारोहों में बैनर का उपयोग किया जाता है और दिवाली के लिए भी यही किया जा सकता है। इसलिए बच्चों से कहें कि वो भी घर में मौजूद सरल वस्तुओं का उपयोग करें और बैनर बनाएं। इसके लिए बच्चे रंगीन पेपर को कई ब्लॉकों में विभाजित करके कर सकते हैं।
लक्ष्मी के पैरों के निशान बनाएं

दिवाली पर देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। हम मां लक्ष्मी जी की प्रार्थना करके उनका आशीर्वाद लेते हैं। घर के दरवाजे पर उनके पैरों के निशान भी बनाते हैं। इसलिए इस बार अपने बच्चे को मां लक्ष्मी के पैरों के निशान बनाने के लिए कहें। इसके लिए उन्हें चार्ट पेपर दें ताकि वो पैर के निशान ट्रेस करें और कलर करके पैरों के निशान को घर के दरवाजे पर रखें।
दीये को सजाएं

दिवाली रोशनी का त्यौहार है और इसका मज़ा तब तक अधूरा है जब तक आपके घर के हर एक कोने में दीये की रोशनी न हो। यदि आपके घर में पिछली दिवाली के दीये भी रखे हैं तो उन्हें हटाने की बजाय बच्चों से उसमें पेंट करवाएं और उन्हें मिरर या स्टार से सजाने को कहें। बच्चों के द्वारा कलर किए गए दिए जब दिवाली में प्रज्ज्वलित किये जाएंगे तो दिवाली की रोशनी में चार-चांद लग जाएंगे।
बैलून के पटाखे
हालांकि पटाखे एक ऐसी चीज है जिसे बच्चे दिवाली के लिए तैयार करते हैं, लेकिन पर्यावरण पर पटाखे के नकारात्मक प्रभावों को महसूस करना भी महत्वपूर्ण है। आप बच्चों को पटाखे के हानिकारक प्रभावों के बारे में सचेत करते हुए उन्हें बैलून वाला पटाखा बनाने को कहें मतलब वो बैलून में रंग-बिरंगे कागज और ग्लिटर डालकर उन्हें तैयार करें, फिर बैलून में बारी-बारी से दीपक छुआ देंगे। बस, हल्के ‘ठाÓ की आवाज के साथ ही चारों ओर उड़ेंगे रंगीन कागज, हर ओर होगी जगमगाहट।
कोट्स लिखने को कहें
यदि आपका बच्चा लिखना पसंद करता है, तो उसे निबंध, कविता और कोट्स लिखने में मदद करें। इससे पता चलेगा कि वह दिवाली की अवधारणा को कितनी अच्छी तरह से समझ पाया है। उसके आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए इस लेखन को अपने ब्लॉग या फेसबुक पेज पर पोस्ट करें और उसे उपलब्धि की भावना का एहसास कराएं। फेसबुक पर बच्चे को कितना पसंद किया गया ये उसकी लेखन क्षमता को दिखाएगा।
स्टोरी टेलिंग
बच्चों को अपनी पौराणिक कथाओं के माध्यम से धार्मिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करना चाहिए। भगवान राम की बुराई पर जीत और अयोध्या में उनकी विजयी वापसी की कहानी का वर्णन करना, एक अच्छी कहानी हो सकती है। यदि आप एक अपार्टमेंट या सोसाइटी में रहते हैं तो बच्चों को कोई नाटक या कथा वाचन के लिए भी प्रेरित कर सकते हैं। जैसे बच्चों को नाटक के माध्यम से श्रीराम और रावण का चरित्र निभाने को बोलें ऐसा करने से बच्चों को भी अपने धर्म से जुड़ी बातों के बारे में जानकारी तो मिलेगी ही साथ ही बच्चे त्यौहार का भरपूर आनंद भी उठाएंगे।
बच्चों में ढूढें शेफ
कुछ बच्चे खाना पकाने का आनंद लेते हैं, यदि आपका बच्चा उनमें से एक है, तो उन्हें सरल व्यंजनों को सिखाएं जो आप दिवाली पर बनाते हैं। दिवाली अपने बच्चों को खाना बनाने के लिए एक बढ़िया समय है। बच्चों को गैस में बनने वाले व्यंजनों से दूर रखें लेकिन उनसे किसी स्वादिष्ट व्यंजन की तैयारी में मदद लें। जैसे बच्चों को मठरी या पूरियां बेलने को कहें।
दिवाली रोशनी का त्यौहार है और इसका मज़ा तब तक अधूरा है जब तक आपके घर के हर एक कोने में दीये की रोशनी न हो। यदि आपके घर में पिछली दिवाली के दीये भी रखे हैं तो उन्हें हटाने की बजाय बच्चों से उसमें पेंट करवाएं और उन्हें मिरर या स्टार से सजाने को कहें।
