पंचक के पांच दिन नहीं होते हैं कोई शुभ कार्य, जानें जून महीने में कब से होगा शुरू: Panchak in June 2023
Panchak in June 2023

Panchak in June 2023: सनातन धर्म में पंचक का बड़ा महत्व होता है। धर्म शास्त्रों में पंचक काल को अशुभ माना गया है। कहा जाता है कि पंचक के दौरान कोई भी शुभ व मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है। इस समय किए गए कार्य का पांच गुना ज्यादा प्रतिफल प्राप्त होता है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, पंचक कई प्रकार के होते हैं और उनका महत्व भी अलग अलग होता है। जून 2023 में भी पंचक का साया रहेगा। धर्म ग्रंथों में पंचक काल को अशुभ नक्षत्र भी कहा जाता है। पंडित इंद्रमणि घनस्याल बताते हैं कि पंचक काल 5 दिन का रहता है। पंचक के पांच दिन कोई भी शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। तो चलिए जानते हैं जून 2023 में पंचक कब शुरू होगा और इसका प्रभाव क्या रहेगा।

जून 2023 में कब शुरू होगा पंचक

Panchak in June 2023
पंचक के पांच दिन नहीं होते हैं कोई शुभ कार्य, जानें जून महीने में कब से होगा शुरू: Panchak in June 2023 5

हिंदू पंचांग के अनुसार, जून महीने में पंचक की शुरुआत 9 जून, शुक्रवार से होगी और यह 13 जून 2023, मंगलवार तक रहेगा। 9 जून 2023, शुक्रवार को सुबह 6 बजकर 2 मिनट पर पंचक काल प्रारंभ हो रहा है और पांच दिन तक बना रहेगा। जिसका समापन 13 जून 2023 को दोपहर एक बजकर 32 मिनट पर होगा। जून 2023 में लगने वाला पंचक चोर पंचक होगा। जिस दिन पंचक लग रहा है, उस दिन धनिष्ठा उपरांत शतभिषा नक्षत्र है।

क्या होता है पंचक का महत्व?

Panchak in June 2023
पंचक के पांच दिन नहीं होते हैं कोई शुभ कार्य, जानें जून महीने में कब से होगा शुरू: Panchak in June 2023 6

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हिंदू कैलेंडर में हर महीने ऐसे पांच दिन आते हैं जो बेहद अशुभ माने जाते हैं। इन पांच दिनों को पंचक कहा जाता है। धर्म शास्त्रों में पंचक का महत्व बताया गया है। जिसके अनुसार, धनिष्ठा से लेकर रेवती नक्षत्र तक के समय को पंचक कहा जाता है। पंचक के समय कुछ भी कार्य करने से उसका अशुभ फल प्राप्त होता है और जीवन में परेशानी आने लगती है। ऐसे में पंचक काल में शुभ व मांगलिक कार्य करने की मनाही रहती है। मान्यता है कि पंचक में अगर किसी की मृत्यु हो जाए तो इसका पांच गुना प्रतिफल के कारण घर के परिवार के सदस्यों पर मृत्यु का खतरा मंडराने लगता है। पंचक के दोष से बचाव के लिए शास्त्रों में पंचक शांति की व्यवस्था की गई है।

पंचक में क्या नहीं करना चाहिए?

Panchak in June 2023
पंचक के पांच दिन नहीं होते हैं कोई शुभ कार्य, जानें जून महीने में कब से होगा शुरू: Panchak in June 2023 7

ज्योतिषियों के अनुसार, पंचक काल के दौरान कुछ कार्य करना निषेध होता है। पंचक के समय लकड़ी खरीदना अशुभ माना जाता है। वहीं, घर के निर्माण से संबंधित कार्य जैसे घर की छत डलवाना आदि कार्य करवाना भी शुभ नहीं होता है। पंचक काल के दौरान बेड या चारपाई नहीं खरीदनी चाहिए। इसके अलावा लकड़ी से बनी कोई भी चीजें पंचक काल में खरीदना शुभ नहीं होता है, इससे व्यक्ति के जीवन में दुर्गति शुरू हो जाती है और उसे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें: शमी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, वरना हो सकते हैं कंगाल: Shami Vastu Tips