रात के भोजन में इन चीज़ों को शामिल करने से मिलेंगे ज़रूरी पोषक तत्व: Healthy Late-Night Snacks
Healthy Late-Night Snacks

रात को भी खाएं हेल्दी चीज़ें, जानिए क्या

रात के भोजन को लेकर अगर आप कंफ्यूज हैं, तो परेशान न हों। आज हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताएंगे, जिसे आप अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

Healthy Late-Night Snacks: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार बहुत ही जरूरी है। अधिकतर लोग अपने ब्रेकफास्ट और लंच पर अधिक ध्यान देते हैं, लेकिन डिनर के आहार पर अधिक ध्यान नहीं देते हैं। इसकी वजह से शरीर में कई जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। कई ऐसे भी लोग हैं, जो रात के आहार को स्किप कर देते हैं। ऐसा करना आपके शरीर को कमजोर बना सकता है। इसलिए भले ही आप रात को कम खाएं, लेकिन कुछ न कुछ हल्का आहार जरूर शामिल करें। कई हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि रात के समय में हमे अपने आहार में हल्का भोजन शामिल करना चाहिए, इससे वजन को काफी हद तक कंट्रोल हो सकता है। साथ ही यह शरीर में पोषक तत्वों की कमियों को भी दूर कर सकता है। आइए जानते हैं रात में किन चीजों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए?

सोने से पहले दूध है जरूरी

अगर आप चाहते हैं कि आपका शरीर स्वस्थ रहे तो अपने आहार में दूध जरूर शामिल करें। मुख्य रूप से रात में सोने से पहले 1 गिलास जरूर पिएं। दूध आपके शरीर को भरपूर रूप से कैल्शियम प्रदान करता है। इससे हड्डियों और दांतों को मजबूती मिलती है। रात में सोने से पहले एक गिलास दूध पीने से आपको अच्छी और गहरी नींद आती है। वहीं, यह पाचन के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है।

Healthy Late-Night Snacks
Milk

हरी पत्तेदार सब्जियां है जरूरी

रात के समय अपने आहार में सब्जियों को अधिक से अधिक मात्रा में शामिल करें। हरी पत्तेदार सब्जियों में फाइबर भरपूर रूप से होता है, जो पाचन के लिए काफी अच्छा होता है। वहीं, अगर आप वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रात में रोटी और चावल अधिक खाने के बजाय सब्जियों का अधिक से अधिक सेवन करें।

Green Vegetables
Green Vegetables

खिचड़ी है फायदेमंद

रात में हल्का आहार खाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आप सब्जियों और दालों से भरपूर खिचड़ी को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। वहीं, रात में अगर आप खिचड़ी खाते हैं, तो यह आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त कर सकता है। इसके साथ ही सब्जियों और दालों से बनी खिचड़ी आपके शरीर को भरपूर रूप से फाइबर, प्रोटीन और कैल्शियम प्रदान कर सकता है।

Khichadi
Khichadi

मूंगदाल करें शामिल

रात के समय अरहर, चने जैसी चीजों का सेवन न करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इस तरह के दालों का सेवन करने से आपको गैस, एसिडिटी और अपच की परेशानी हो सकती है। लेकिन आप रात में कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं, तो अपने आहार में मूंगदाल शामिल करें। मूंगदाल को पचाने में आसानी होती है। इससे आपके शरीर को भरपूर रूप से प्रोटीन जैसे जरूरी पोषक तत्व प्राप्त होते हैं।

मूंगदाल
रात के भोजन में इन चीज़ों को शामिल करने से मिलेंगे ज़रूरी पोषक तत्व: Healthy Late-Night Snacks 7

सूप पिएं

रात में रोटी, चावल, दाल जैसी चीजों का खाने का मन नहीं कर रहा है, तो इसके बजाय अपने आहार में सूप शामिल करें। सूप काफी हल्का और हेल्दी आहार होता है। सब्जियों से बना सूप पीने से आपके शरीर को भरपूर रूप से पोषक तत्व प्राप्त होता है। वजन को तेजी से घटाने में प्रभावी हो सकता है।

Soup
रात के भोजन में इन चीज़ों को शामिल करने से मिलेंगे ज़रूरी पोषक तत्व: Healthy Late-Night Snacks 8

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आप अपने आहार पर विशेष ध्यान दें। खासतौर पर रात के आहार पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। ताकि आप अपने शरीर को स्वस्थ रख सकें। वहीं, आपके शरीर को भरपूर रूप से पोषक तत्व प्राप्त हो सके।

Leave a comment