Manika Vishwakarma stole the show at Miss Universe 2025 with a stunning Buddha-inspired costume. Golden hues, serene drapes, and a majestic aura made her the center of attention!

Summary: मनिका विश्वकर्मा ने नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में किस तरह से बौद्ध धर्म की झलक दिखाई?

थाईलैंड में हो रहे मिस यूनिवर्स 2025 के नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में भारत की प्रतिनिधि मनिका विश्वकर्मा ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने अपने कॉस्ट्यूम के जरिए बौद्ध धर्म को खूबसूरती और सांस्कृतिक अंदाज़ में पेश किया।

Miss Universe 2025: थाईलैंड में चल रहे 74वें मिस यूनिवर्स 2025 का फाइनल राउंड बस कुछ ही दिनों में होने वाला है। फाइनल से पहले आयोजित नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में भारत की प्रतिनिधि मनिका विश्वकर्मा ने अपने शानदार लुक से सबका ध्यान खींचा। मनिका इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड के लिए उन्होंने बौद्ध धर्म से प्रेरित एक भव्य और सांस्कृतिक लुक तैयार किया है। तो चलिए जानते हैं उनकी लुक की खासियत।

मनिका ने गोल्डन और केसरिया रंग का आउटफिट पहन रखा था। उनके माथे पर बड़ा मुकुट था और पीठ पर धर्म चक्र का निशान बना था। यह लुक गौतम बुद्ध के उस समय को दिखा रहा है, जब राजकुमार सिद्धार्थ बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त कर दुनिया को सही और सच्चे मार्ग पर चलने की शिक्षा दे रहे थे। उनके कपड़े पर प्राचीन मंदिरों और स्तूपों के डिजाइन क्रिएट किए गए थे जो अपने आप में खूबसूरत लग रहा था।

At the National Costume Round of Miss Universe 2025 in Thailand, India’s representative Manika Vishwakarma stole the spotlight with a stunning ensemble inspired by Buddha’s tradition
Manika Vishwakarma

मनिका की खूबसूरती ने सभी की नजरें अपनी ओर खींच ली। उन्होंने गोल्ड के नेकपीस और इयररिंग्स से अपने लुक को और भी शानदार बनाया। उनका गाउन देखते ही मन में पहला शब्द ‘राजसी’ उभर आया। सुनहरे रंग का यह पोशाक शक्ति, ऐश्वर्य और पवित्रता की झलक देती थी। सबसे खास बात यह थी कि जैसे ही वह रैंप पर चलीं, उनके गाउन ने रोशनी को छूकर चारों तरफ चमक बिखेर दी, और पूरा माहौल और भी भव्य और यादगार लगने लगा।

मनिका ने सोशल मीडिया पर इस इवेंट की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि उनका नेशनल कॉस्ट्यूम “द बर्थ ऑफ एनलाइटनमेंट” बोधगया की पवित्र भूमि से प्रेरित है, जहां राजकुमार सिद्धार्थ ने बुद्धत्व प्राप्त किया। सुनहरे और केसरिया रंगों में सजा यह लुक उस ऐतिहासिक पल को दर्शाता है जब बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान और शांति का जन्म हुआ और अज्ञान पर प्रकाश की विजय हुई। इस कॉस्ट्यूम के जरिए मनिका विश्वकर्मा ने भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया।

मनिका विश्वकर्मा राजस्थान के श्रीगंगानहर की रहने वाली हैं और उन्होंने दिल्ली से पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमी की पढ़ाई की है। 18 अगस्त 2025 को जयपुर में आयोजित समारोह में उन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब जीतकर अपने देश का नाम रोशन किया और इसके बाद अब वे मिस यूनिवर्स 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इस राउंड से पहले, मनिका ने मिस यूनिवर्स के कई राउंड में इंडियन और वेस्टर्न आउटफिट पहने थे, जिसमें उनकी खूबसूरती शानदार लग रही थी। उनके फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, और अब दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि वह मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता जीतकर इंडिया लौटें।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...