Neem Karoli Baba
Neem Karoli Baba devotee from bollywood

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा, जिन्हें लोग ‘महाराज जी’ भी कहते हैं, आधुनिक भारत के एक महान संत और आध्यात्मिक गुरु हैं। उनके उपदेश और जीवन का उद्देश्य मानवता को सरल, सच्चे, और व्यावहारिक मार्ग पर चलने की प्रेरणा देना था। उनकी शिक्षाओं में केवल धार्मिकता ही नहीं, बल्कि दैनिक जीवन को सफल और सार्थक बनाने के सूत्र छिपे हैं। बाबा को कलयुग में हनुमान जी का अवतार बताया जाता है, जिनके चमत्कारों को दुनिया ने स्वीकार किया है। आज के समय में नीम करोली बाबा को लाखों फॉलोवर हैं। कोरड़पति लोगों से लेकर आम जन तक सभी इनकी बातों से प्रभावित हैं। ये महान संतो में से एक माने जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि जो भी इनके मंदिर में सच्चे मन से जाता है। उसकी सारी इच्छाओं की पूर्ति होती है। आइए जानते हैं नीम करोली बाबा की उन बातों के बारे में जिसे अपनाकर सफलता पाई जा सकती है-

अहंकार ना करें

नीम करौली बाबा के अनुसार व्यक्ति जीवन में कितनी भी ऊंचाई पर जाए कभी किसी चीज को पाने का अहंकार नहीं करना चाहिए। जो व्यक्ति अहंकार करता है उसको विनाश का सामना करना पड़ता है। उसकी हर उपलब्धि और सफलता के पीछे भगवान है इसलिए उसका श्रेय लेकर कभी अहंकार न करे।

चिंता ना करें

नीम करोली बाबा कहते हैं कि व्यक्ति को किसी भी प्रकार की चिंता नहीं करनी चाहिए। उसे अपनी सारी चिताएं ईश्वर को सौंप कर बस अपना कर्म करना चाहिए। यदि सही कर्म किया जाए तो उसका परिणाम भी अच्छा देखने को मिलता है।

अधिक ना सोचें

नीम करोली बाबा का कहना था कि मनुष्य को जो भी चीज पसंद होती है, वो उसको पाना चाहता है, लेकिन हमेशा ये ना सोचे की हम जो चाहते हैं वो मिल ही जाए। बाबा के अनुसार हमें सफलता असफलता के विषय में नहीं सोचना चाहिए।

समस्या का समाधान

बाबा नीम करोली के अनुसार कोई समस्या आ जाए तो घबराए नहीं। समस्या के हर बिंदु पर विचार करें और उसका समाधान खोजें। रास्ता खोजेंगे तो उसका कोई ना कोई उपाय जरूर मिलेगा और सफलता प्राप्त होगी।

सांसारिक दुनिया

नीम करोली बाबा कहते हैं कि सांसारिक दुनिया का मोह न रखें। यह अक्सर इंसान को कामयाबी से रोकती है। सांसारिक मोह से लोग इतना लगाव कर बैठते हैं कि धर्म, ईश्वर आत्मा और संतों से जुड़ ही नहीं पाते हैं।

हर पल का आनंद

बाबा नीम करोली के अनुसार अपने हर क्षण का आनंद जरूर लें। छोटी खुशियों में खुश रहें और अपने मन को शांत रखें। बाबा नीम करोली कहते हैं कि बड़े सपने देखें, लक्ष्‍य तय करें और आगे बढ़ें।

क्रोध और अपमान

नीम करोली बाबा का मानना था क्रोध और अपमान का भाव मन में रखकर सफलता नहीं पा सकते हैं। ऐसे लोग पीछे रह जाते हैं। बाबा का कहना था कि मन में दया और चिंता का भाव रखें और जरूरतमंदों की मदद जरूर करें। ऐसा करने से सफलता आपके कदम चूमेगी।


मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...