Neem Karoli Baba : उत्तराखंड के कैंची धाम की ख्याति चर्चा सिर्फ देश ही नहीं विदेशों तक है। दूर-दूर से लोग यहां बाबा नीम करोली के दर्शन करने और उनसे मिलने के लिए आते हैं। कैंची धाम के संस्थापक बाबा नीम करौली हनुमान के बहुत बड़े भक्त है। उन्हें बजरंगबली का अवतार भी कहा जाता है। उन्हें महान संतों में से एक माना जाता है। अब तक वह कई लोगों का मार्गदर्शन करते आए हैं। लोग आज भी उनके बताए गए उपाय और विचारों को अपना कर अपने जीवन की परेशानियों को दूर करते हैं।
जीवन में पैसों की तंगी की वजह से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। कई लोग धन प्राप्ति के लिए उपाय भी करते हैं। कई बार उन उपायों का कोई फायदा नहीं मिल पाता है। अगर आप भी धन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो आज हम आपको बाबा नीम करोली के कुछ धन से जुड़े उपाय बताने जा रहे हैं जिसको अपना कर आप आसानी से धन प्राप्ति कर सकते हैं। हालांकि इसके कुछ नियम है जिनका पालन आपको करना होगा। तो चलिए जानते हैं उपाय और नियम के बारे में –
जरुर करें धन से जुड़े ये उपाय

बाबा नीम करोली के मुताबिक धन का दुरुपयोग बिल्कुल भी हमें नहीं करना चाहिए। क्योंकि अगर हम धन का दुरुपयोग करते हैं तो इससे धन का संचय नहीं हो पाता है। वहीं हमेशा धन की कमी बनी रहती है। इसलिए हमें धन की सही उपयोगिता करना सबसे ज्यादा जरूरी होता हैं। धनवान बनने के लिए सिर्फ पैसों का संचय करना ही जरूरी नहीं होता। इसका उपयोग आपको धनवान बना सकता है। अगर आप पहले से ही धनवान है तो आप जरूरतमंदों की मदद कर धन की सही उपयोगिता कर सकते हैं।
नीम करोली बाबा के मुताबिक जो भी लोग जरूरतमंदों की संबंधित समस्याओं को दूर करते हैं। वही असली धनवान माने जाते हैं। इसलिए हमेशा दूसरों की दिल खोलकर मदद करनी चाहिए। अगर आप भी धन धान्य से भरपूर होना चाहते हैं तो दूसरों की दिल खोलकर मदद करना सीखें। भगवान आपका जीवन धन-धान्य से भरपूर कर देगा। इसके अलावा धार्मिक कार्यों पर भी समय-समय पर पैसा खर्च करना चाहिए। इससे धन से जुड़ी समस्या दूर होती है और धनवान बनने के योग रहते हैं। अगर धर्म के कार्य में पैसा खर्च किया जाए तो, धन कई गुना होकर आपके पास वापस लौट सकता है।
