मल्लपुरम में नेचर फोटोग्राफी के लिए बेस्ट जगहें
Best Locations to explore in Malappuram Credit: canva

Malappuram : भारत की प्राकृतिक खूबसूरती देश विदेश के टूरिस्ट्स और खासकर नेचर फोटोग्राफर्स को काफी पसंद आती है। नेचर फोटोग्राफी ना केवल प्राकृतिक दृश्यों को कैद करती है, बल्कि साथ साथ नेचर को संझोने के लिए भी लोगों को प्रेरित करती है। आजकल नेचर फोटोग्राफी और व्लॉगिंग का ट्रेंड जोर पकड़ रहा है। ऐसे में अलग अलग टूरिस्ट स्पॉट्स एक्सप्लोर करना और प्राकृतिक खूबसूरती तराशना आम हो गया है।

दक्षिण भारत के केरल का मलप्पुरम जिला नेचर फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यहां के बीच, पहाड़, पार्क, फॉरेस्ट, वाटरफॉल्स और दूसरी खूबसूरत लोकेशन सबके आकर्षण का केंद्र बनती हैं। ज्यादा भीड़ भाड़ ना होना और बदलते मौसम के साथ बढ़ती खूबसूरती के नजारे इस जगह को खास बनाते हैं। आइए जानते हैं, नेचर फोटोग्राफी के शौकीन Malappuram में क्या क्या एक्सप्लोर कर सकते हैं।

नेचर लवर्स मल्लपुरम में करें ये जगहें एक्सप्लोर

केरलमकुंडु वॉटरफॉल

मलप्पुरम को यहां के मनोरम वाटरफॉल्स के लिए ही जाना जाता है। वेस्टर्न घाट से आने वाला साफ और ताजा पानी इस जगह को खूबसूरत प्राकृतिक नजारों का केंद्र बनाता है। यहां हरियाली और पानी साथ आकर अद्भुत रौनक पैदा करते हैं जो नेचर प्रेमियों और फोटोग्राफर्स के लिए बेहद खास हो सकता है।

अरिंबरा हिल्स

Beautiful Green Hills
Beautiful Green Hills

मिनी ऊटी के नाम से विख्यात अरिंबरा हिल्स घाटियों और पहाड़ों का बेहतरीन जोड़ है, जो देखने वालों को मंत्रमुग्ध कर सकता है। हाथ में कैमरा लिए हर फोटोग्राफर की इच्छा होती है की एक बार तो ऐसी किसी नैचुरल ब्यूटी को रिकॉर्ड कर सके। 1050 फीट की ऊंचाई पर बसी अरिंबरा हिल्स नेचर लवर्स की पसंदीदा जगहों में शुमार होती है।

बय्यम कयाल

वाटरफॉल्स देखना हमेशा एक खास अनुभूति होती है। मलप्पुरम में आपको बैकवॉटर लेक अपने कैमरा में कैद करने को मिलेगी। बैकवॉटर लेक बय्यम कयाल यहां के सबसे सुन्दर और शानदार प्राकृतिक दृश्यों में से एक है। केरल जाने का अवसर मिले तो एक बार इस खास झील को अपनी आंखों और कैमरा में कैद करना तो बनता है। ये ना केवल खास है बल्कि यहां का शांत वातावरण मन को स्वस्थ बनाने का भी काम करता है।

पडिन्हारेकेरा बीच

अकसर ही बीच टूरिस्ट और फोटोग्राफर्स सभी के आकर्षण का केंद्र होते हैं। पडिन्हारेकेरा बीच से अरब सागर में भरतपुझा और तिरुफुजा नदियों का विलय देखना एक अलौकिक अनुभव होता है। देश विदेश के फोटोग्राफर इसे अपने कैमरा में कैद करने के लिए मलप्पुरम का रुख करते हैं।

यह भी देखे-कुदरत का कमाल, पेड़ की छाल है इंद्रधनुष के रंगों जैसी: Rainbow Eucalyptus

भरतपुझा नदी

Bharathapuzha River
Bharathapuzha River

आध्यात्मिक दृष्टि से खास महत्व रखने वाली भरतपुझा नदी मलप्पुरम की शान है। इसके आस पास ढेरों डैम और दूसरे फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स भी हैं, लेकिन इस नदी की प्राकृतिक सुंदरता ही सबको लुभाती है। ये केरल की दूसरी सबसे लंबी नदी है और ढेरों पौराणिक कथाओं की साक्षी भी रही है। ऐसी जगह आस्था और सौंदर्य का समागम प्रस्तुत करती हैं।

नेदुमकायम

पेड़ पौधे और वाइल्डलाइफ नेचर का सबसे खूबसूरत पहलू होते हैं। मलप्पुरम में नदियों और झीलों के साथ ही बड़े बड़े जंगल भी बसे हुए हैं। नीलगिरी बायोरिजर्व में बसा नेदुमकायम अपनी वाइल्डलाइफ और तरह तरह के पेड़ों के लिए प्रसिद्ध है। नेचर फोटोग्राफी के लिए नेदुमकायम से बेहतर लोकेशन और कहां हो सकती है। यहां रुकने और घूमने के लिए भी ढेरों गेस्ट हाउस और खूबसूरत लोकेशन हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...

Leave a comment