जींस एक ऐसा आउटफिट है जो हर किसी को पसंद है। अगर आप किसी से भी पूछेंगे कि आपको सबसे कंफर्टेबल आउटफिट कौनसा लगता है तो सबका जवाब होगा जींस। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को जींस वियर करना अच्छा लगता है। इसके कई कारण है एक तो जींस आरामदायक होती है, दूसरा इसे कोई भी वियर कर सकता है, तीसरा ये जल्दी से गंदी नहीं होती। बहुत कम लोग जानते हैं कि जींस के कारण आप स्टाइलिश ही नहीं लंबे भी लगते हैं। अगर आप भी चाहती हैं कि आप लंबी नजर आएं तो जींस वियर करते समय कुछ बातों का ध्यान रखें।
डार्क कलर की जींस चुनें
वैसे तो डेनिम कई कलर्स की आती है, लेकिन अगर आपको लाॅन्ग लुक चाहिए तो कोशिश करें कि आप सही कलर की जींस चुनें। अगर आपका लक्ष्य जींस में पतला दिखना है तो आप हमेशा डार्क कलर की डेनिम ही चुनें। डीप इंडिगो या फिर ब्लैक डेनिम वाॅश आपको स्लिम दिखाने का काम करेगी। इसे आप कैजुअल या फिर ट्रेंडी टाॅप के साथ वियर कर सुपर स्टाइलिश दिख सकती हैं। एक बात जरूरी ध्यान रखें कि जींस कभी भी ज्यादा लंबी न लें, जो आपके बाॅटम पर इकट्ठि हो, इससे लुक खराब होता है और आप हैवी भी दिखती हैं।
हाई वेस्टेड जींस चनें
अगर आपकी हाइट कम है तो हाई वेस्टेड जींस आपके लिए बेस्ट है। हाई वेस्टेड जींस पहनने से आपके पैर लंबे लगते हैं। वहीं ये आपकी उपर बाॅडी को भी लाॅन्ग लुक देती है। इसके लिए आप स्किन फिट जींस को चुनें। इसके साथ टक इन ब्लाउज या फिर टाइट टी-शर्ट वियर करना आपको सही लुक देगा। इससे आपकी टमी भी ज्यादा नजर आती और आपकी बाॅडी भी शेप में दिखती है। हाई वेस्टेड जींस हमेशा क्लासिक वन बटन विद जिपर क्लोजर वाली ही चुनें। इसकी फिटिंग बेहतर रहती है।
लंबाई पर ध्यान दें
स्लिमर दिखने के लिए लॉन्ग हेम जींस के साथ लो हील शूज पहनें। जब आप लंबा दिखने के लिए जींस पहन रही हैं तो इसकी लंबाई का भी खास ध्यान रखें। डार्क वॉश जींस जो टखने से एक या दो इंच नीचे खत्म होती है आपके शरीर को लंबा दिखाएगी। इसके साथ जूते भी सही चुनें। पाॅइंटेड हिल्स बेस्ट हैं। आप लाॅफर्स भी ट्राई कर सकती हैं। कोशिश करें कि जब आप जींस खरीदें तो उसके साथ पहने जाने वाले जूते भी साथ लेकर जाएं। अगर आपके पास कम लंबाई वाली जींस नहीं है तो आप अपनी फिटिंग वाली जींस को फोल्ड करके पहनें। इससे आपकी लंबाई ज्यादा नजर आएगी।
बूट कट जींस
बूट कट जींस इस दिनों ट्रेंड में है। इसकी खास बात ये है कि यह आपको लंबा भी दिखाती है। अगर आप भी जींस पहनने की शौकीन हैं तो आपकी वार्डरोब में एक बूट कट जींस तो होनी ही चाहिए। इससे न सिर्फ आपकी थाई पतली नजर आती हैं, बल्कि पैरों की तरफ से चैड़ी होने के कारण यह आपको लंबा भी दिखाती है। इसके साथ चंकी हील बूट या स्टैक्ड हील पहनना बेस्ट है। ये आपको ओवरआॅल गुड लुक देगी। ऐसे में बूट कट जींस चुनना बहुत ही फायदे का सौदा होगा।
