रेनबो यूकेलिप्टस है अनोखा पेड़
पेड़ की छाल प्राकृतिक रूप से अलग-अलग रंगों में बदल जाती है। यह अनोखा पेड़ हवाई, फिलीपींस, इंडोनेशिया और पापुआ न्यू गिनी में पाया जाता है।
Rainbow Eucalyptus: पेड़ों के तने भूरे रंग के होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा पेड़ भी है जिसमें इंद्रधनुष के सभी रंग होते हैं। इस पेड़ का नाम रेनबो यूकेलिप्टस है। यह अनोखा पेड़ हवाई, फिलीपींस, इंडोनेशिया और पापुआ न्यू गिनी में पाया जाता है।
इस पेड़ की छाल रंगबिरंगी होती है। पेड़ की छाल प्राकृतिक रूप से अलग-अलग रंगों में बदल जाती है। साल भर पेड़ की छाल छिलने लगती है, तो उस पर इंद्रधनुष जैसे रंग नज़र आते हैं। नई छाल की हर परत फिर नीली, बैंगनी, नारंगी और लाल हो जाती है।