Positive Energy Enters Through the Main Door – Learn the Right Direction and Décor Tips

Summary: वास्तु के अनुसार मेन गेट बनाएं भाग्यशाली, इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

घर का मुख्य दरवाजा सिर्फ आने-जाने का रास्ता नहीं, बल्कि किस्मत का दरवाजा भी होता है। वास्तु के अनुसार, मेन गेट की दिशा, साफ-सफाई और सजावट घर की खुशहाली और समृद्धि पर सीधा असर डालती है।

Home Entrance Vastu Tips: घर का मुख्य दरवाजा यानी मेन गेट हमारे घर की सबसे अहम जगह होती है। यही से घर में अच्छी या बुरी ऊर्जा आती है। अगर यह सही दिशा में हो और साफ-सुथरा रखा जाए, तो घर में सुख-शांति, पैसा और तरक्की आती है। लेकिन अगर दरवाजे में वास्तु दोष हो या गंदगी हो, तो घर में परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसलिए यह जरूरी है कि मेन गेट से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखा जाए। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का दरवाजा उत्तर, पूर्व या ईशान कोण दिशा में होना सबसे शुभ माना जाता है। इन दिशाओं से सूरज की रोशनी और सकारात्मक ऊर्जा घर में आती है। इससे घर में खुशहाली बनी रहती है।

मुख्य दरवाजा घर के बाकी दरवाजों से बड़ा और मजबूत होना चाहिए। टूटा-फूटा या आवाज करने वाला दरवाजा अशुभ माना जाता है। दरवाजे को रोज साफ रखें और उस पर गंदगी न जमने दें। रंग की बात करें तो हल्का भूरा, क्रीम, सुनहरा या लकड़ी का नैचुरल रंग शुभ होता है। काला या बहुत गहरा रंग दरवाजे के लिए सही नहीं माना जाता।

मेन गेट के ठीक सामने कोई गड्ढा, सूखा पेड़, बिजली का खंभा या किसी और घर का दरवाजा नहीं होना चाहिए। इससे घर में रुकावटें आती हैं। अगर ऐसा हो, तो दरवाजे पर तोरण आम पत्तों या फूलों का बंधनवार लगाएं या गणेश जी की तस्वीर लगाएं। इससे नकारात्मक असर कम होता है। दरवाजे के सामने हमेशा सफाई रखें। वहां जूते-चप्पल, झाड़ू या कचरा न रखें। इससे घर में धन की कमी और परेशानी आती हैं।

Home Entrance Vastu-It is considered very auspicious to place symbols like Swastik, Shubh-Labh, Om, or Lord Ganesha on the main gate. These symbols bring positive energy and happiness into the home.
lord ganesha

मेन गेट पर स्वस्तिक, शुभ-लाभ, ओम या गणेश जी का चिन्ह लगाना बहुत शुभ माना गया है। ये प्रतीक घर में अच्छी ऊर्जा और खुशी लाते हैं। त्योहारों पर दरवाजे को फूलों की माला या रंगोली से सजाएं। इससे घर में सकारात्मक माहौल रहता है।अगर आप दरवाजे पर नेम प्लेट लगाते हैं, तो उसे हमेशा साफ रखें और टूटी हुई प्लेट कभी न लगाएं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का मेन गेट हमेशा अंदर की तरफ खुलना चाहिए, यानी जब आप घर में एंट्री करें तो दरवाजा अंदर खुले। इससे घर में धन और सौभाग्य का प्रवाह अंदर की ओर आता है। अगर दरवाजा बाहर की तरफ खुलता है, तो यह शुभ ऊर्जा को बाहर भेज देता है। साथ ही, दरवाजा हमेशा आसानी से खुले और बंद हो अगर इसमें आवाज आती है या यह अटकता है, तो तुरंत सुधार करवाएं।

Many people place a mirror or a temple near the main door, but according to Vastu, this is not considered auspicious
Do not place a mirror near the main gate.

बहुत से लोग दरवाजे के पास शीशा या मंदिर बना लेते हैं, लेकिन यह वास्तु के अनुसार ठीक नहीं है। दरवाजे के ठीक सामने आईना लगाने से सकारात्मक ऊर्जा वापस बाहर चली जाती है। इसी तरह, दरवाजे के पास या उसके ठीक सामने मंदिर बनाना भी सही नहीं है, क्योंकि यह पवित्र स्थान है और वहां लगातार आने-जाने से पवित्रता कम हो जाती है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...