summary : 88 की उम्र में भी फिटनेस आइकन हैं धर्मेंद्र, जानिए उनका हेल्दी लाइफस्टाइल सीक्रे
धर्मेंद्र रोजाना एक्सरसाइज, स्विमिंग और ऑर्गेनिक फूड्स से अपनी फिटनेस बनाए रखते हैं। शक्कर से परहेज, देसी घी और सरसों तेल का सेवन उनकी हेल्दी रूटीन का अहम हिस्सा है।
Fitness Tips of Dharmendra: धर्मेंद्र बॉलीवुड इंडस्ट्री के सीनियर अभिनेता हैं लेकिन आज भी वह फिटनेस के मामले में यंगस्टर्स को टक्कर देते हैं। आपको बता दे कि धर्मेंद्र की उम्र लगभग 88 साल के आसपास है। इसके बावजूद भी वह इस उम्र में काफी ज्यादा एक्टिव और हेल्दी रहते हैं।
धर्मेंद्र इस उम्र में भी रेग्युलर एक्सरसाइज करते हैं और खुद को फिट रखने के लिए काफी ज्यादा मेहनत भी करते हैं। यह केवल उनकी एक्टिव लाइफस्टाइल की वजह से ही है तो चलिए आपको भी बताते हैं कि धर्मेंद्र डेली रूटीन में क्या डाइट और क्या वर्कआउट करते हैं जिसकी वजह से यह इतने फिट और फाइन रहते हैं।
धर्मेंद्र डेली बेसिस पर करते हैं एक्सरसाइज

आपको बता दे कि धर्मेंद्र ट्रेडिशनल और मॉडर्न टेक्निक्स सभी प्रकार की एक्सरसाइज की मदद लेते हैं। चाहे मौसम कैसा भी क्यों ना हो धर्मेंद्र अपनी कसरत नहीं छोड़ते हैं। धर्मेंद्र कम से कम 30 मिनट तक रोज एक्सरसाइज करते हैं। इसी के साथ-साथ धर्मेंद्र को स्विमिंग करने का काफी ज्यादा शौक है और वह रोजाना सुबह जल्दी उठकर वर्कआउट और स्विमिंग करना काफी ज्यादा पसंद करते हैं।
धर्मेंद्र खाते हैं ऑर्गेनिक फल सब्जियां
धर्मेंद्र अपना अधिकतर समय अपने फार्म हाउस पर बिताना ज्यादा पसंद करते हैं। इसी के साथ धर्मेंद्र को बागवानी करना भी काफी ज्यादा पसंद है इसीलिए वह खेती जैसे काम भी करते हैं। वह अपने फार्म हाउस में उगने वाली सब्जियां और फल, मसाले इन सभी का इस्तेमाल भी करते हैं। जिनका इस्तेमाल वह अपने खाने में करते हैं। धर्मेंद्र के खाने में नेचुरल और ऑर्गेनिक फूड्स ज्यादातर सम्मिलित होते हैं जिसकी वजह से वह खुद को फिट एंड फाइन रखने में इस्तेमाल करते हैं।
कितने साल से नहीं खाई शक्कर

धर्मेंद्र का कहना है कि शक्कर से हर हाल में परहेज करना चाहिए इसीलिए लगभग 20 साल से धर्मेंद्र ने शक्कर नहीं खाई है। धर्मेंद्र के साथ-साथ हेमा मालिनी भी शक्कर का सेवन नहीं करती हैं। वह शक्कर की जगह गुड, शहद जैसे नेचुरल स्वीटनर का प्रयोग करते हैं जो सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे शरीर में चर्बी जमा नहीं होती है और भी इसके कई प्रकार के हेल्दी गुण होते हैं।
इस तेल का पका खाना खाते हैं धर्मेंद्र
आपको बता दे की धर्मेंद्र रिफाइंड तेल को बिल्कुल ही अवॉइड करते हैं। वह इसका सेवन बिलकुल भी नहीं करते हैं जो खाना रिफाइंड तेल में बना होता है उस खाने को वह नहीं खाते हैं। इसकी बजाय धर्मेंद्र कच्ची घानी में तैयार सरसों के तेल का इस्तेमाल करते हैं और उसी के खाने का सेवन भी करते हैं। इसी के साथ धर्मेंद्र देसी घी का भी सेवन करते हैं जो शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है इसीलिए अधिकतर खाने की चीजों में ऐसी चीजों का इस्तेमाल धर्मेंद्र करते हैं जिसकी वजह से मोटापा या फिर शरीर में पनपने वाली अन्य बीमारियां नहीं होती है।

आपको बता दे की धर्मेंद्र अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपने फैंस को भी हेल्दी लाइफ़स्टाइल को लेकर टिप्स देते रहते हैं। जिसकी वजह से वह लोगों को हिदायत देते हैं कि फिटनेस को बोझ नहीं समझना चाहिए बल्कि इसे रोजमर्रा जिंदगी का एक अहम हिस्सा बनना चाहिए। उनकी यही सादगी और सकारात्मक सोच उनका असली ही मैंन बनती है।
