Malaika Arora Chinese Exercises
Malaika Arora Chinese Exercises

Summary:सिर्फ 2 मिनट में फिट बॉडी का राज! मलाइका अरोरा की चाइनीज एक्सरसाइज बनी ट्रेंडिंग

सोशल मीडिया पर मलाइका अरोरा का फिटनेस वीडियो छाया हुआ है। इसमें वह ऐसी आसान चाइनीज एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं, जिससे तनाव कम होता है और शरीर एनर्जेटिक महसूस करता है।

Malaika Chinese Exercises: बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोरा अपने फिगर के लिए हमेशा ही तारीफ बटोरती हैं। वे 51 की उम्र में भी काफी ज्यादा फिट हैं और हमेशा ही अपनी फिटनेस वीडियो अपने फैन्स के साथ शेयर करते रहती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी ज्यादा धूम मचा रहा है, जिसमें वह कुछ खास चाइनीज एक्सरसाइज करते नजर आ रही हैं। यह वीडियो न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि इसमें दिखाए गए एक्सरसाइज भी काफी आसान हैं जिसे कोई भी व्यक्ति अपने घर पर आराम से कर सकता है।

ऐसा कहा जा रहा है कि इस एक्सरसाइज की तकनीक से शरीर की जकड़न दूर होती है और यह लिम्फ फ्लो को सक्रिय करती हैं, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। दरअसल यह कोई आम वर्कआउट नहीं है। इसमें ऐसे सात चाइनीज मूवमेंट्स शामिल हैं, जो दिखने में भले ही साधारण लगें, लेकिन इनका असर बेहद प्रभावशाली होता है। यह शरीर के अंदर छिपे तनाव को बाहर निकालता है और पूरे शरीर को आराम देता हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो में मलाइका 5 डे 7 चाइनीज़ एक्सरसाइज़ करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में ऐसा दावा किया गया है कि इस एक्सरसाइज को करने में सिर्फ दो मिनट का समय लगता है और इससे शरीर की अकड़न भी दूर होती है। सिर्फ यही नहीं, यह भी कहा जा रहा है कि इससे व्यक्ति खुद को 10 साल छोटा दिखा सकता है और इससे 5 किलो वजन भी आसानी से कम होता है।

Malaika Chinese Exercises-women doing Chinese exercise
What is this Chinese exercise?

इस चाइनीज़ एक्सरसाइज़ की सबसे खास बात यह है कि इसे करते समय शरीर में कोई तेज़ मूवमेंट नहीं होता, बल्कि इसे धीमे-धीमे खिंचाव होता है और इसमें सांस पर फोकस किया जाता है। वैसे तो यह हल्की स्ट्रेचिंग की तरह होती हैं, लेकिन शरीर पर इसका असर गहरा होता है, खासकर गर्दन, पीठ, कंधे और छाती के आसपास की जगह, जहां सबसे ज्यादा तनाव जमा होता है। इस एक्सरसाइज से तनाव धीरे-धीरे बाहर निकलती हैं और आराम महसूस होता है।

Chinese exercise technique
How does this exercise work and what are its benefits?

यह एक्सरसाइज तकनीक शरीर के लसीका सिस्टम पर असर डालती है। लसीका शरीर के अंदर एक तरह का साफ-सफाई वाल तंत्र है जो खराब चीज़ों को बाहर निकालने में मदद करता है। जब यह सिस्टम ठीक से काम करता है तो शरीर की सूजन कम होती है और शरीर हल्का महसूस होने लगता है।

यह एक्सरसाइज बहुत ही आसान और सुरक्षित हैं, इसे कोई भी आसानी से कर सकता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए न तो किसी जिम की ज़रूरत पड़ती है और ना ही किसी खास ट्रेनिंग की। इस एक्सरसाइज को करने में सिर्फ दो मिनट का समय देना होता है और इससे शरीर में धीरे-धीरे बदलाव आने लगता है। हां, अगर किसी व्यक्ति को पहले से कोई गंभीर बीमारी है, तो उसे इस एक्सरसाइज को करने से डॉक्टर से सलाह जरूर लेना चाहिए।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...