मलाइका अरोरा की तरह फिट होने के लिए करें ये योगासन
मलाइका अक्सर अपने सोशल मीडिया पर वर्कआउट करते हुए और अपने फिटनेस की झलक शेयर करती रहती है। वहीं वो खुद को फिट रखने के लिए रोजाना योग करती हैं। अगर आप भी मलाइका जैसी फिट बॉडी चाहते है तो आप घर पर बैठकर उंनसे इंस्पायर्ड होने वाले योगासन करें।
Malaika Arora Fitness Tips: आज के समय में हर महिला अपने आपको जीरो फिगर और फिट रखना चाहती है। ऐसी ही फिल्म इंडस्ट्री में बहुत ही फेमस एक्टर है मलाइका जो अपनी फिटनेस और फिगर के लिए जानी जाती है। 50 साल की मलाइका उम्र में इतनी फिट है कि हर महिला उनके जैसा बनने का सपना देखती है। मलाइका अक्सर अपने सोशल मीडिया पर वर्कआउट करते हुए और अपने फिटनेस की झलक शेयर करती रहती है। वहीं वो खुद को फिट रखने के लिए रोजाना योग करती हैं। अगर आप भी मलाइका जैसी फिट बॉडी चाहते है तो आप घर पर बैठकर उंनसे इंस्पायर्ड होने वाले योगासन करें। तो चलिए जानते है मलाइका अरोरा कौन से योगासन कर इतनी फिट और यंग दिखती है।
Also read: सीढ़ियां चढ़ने की आदतों को अपनाकर इन 5 बीमारियों से रहेंगे दूर, आज से कर दें शुरू
गोमुखासन

फिटनेस के नाम से जानी जाने वाले मलाइका अरोरा की फिटनेस का राज है ये योगासन। मलाइका रोजाना खुद को फिट रखने के लिए गोमुखासन करती हैं। मलाइका के अनुसार ये आसन करने से रीड़ की हड्डी मजबूत होती है, उम्र के साथ कंधो में होने वाली जकड़न भी दूर होती है। वहीं रोजाना इस आसन को करने से लंग्स मजबूत होते है। इस आसन को करने के लिए पीठ सीधी करते हुए पैरों को सामने फैलाते हुए बैठ जाएँ। हथेलियों को हिप्स पर रखें और बाएं पैर को मोड़ते हुए दायें हिप्स के बगल में रखें। इसके बाद दायें पैर को मोड़कर बाएं हिप्स के बगल में रखें। इस तरह से एक हाथ को सिर पर रखें और दूसरे को पीठ की ओर ले जाएँ।
चक्रासन
मलाइका के अनुसार चक्रासन आसन रोजाना करने से पेट और कमर की चर्बी कम होती है इसके साथ साथ चेहरे पर ग्लो भी आता है। इस आसन को करने के लिए आपको पीठ के बल लेट जाना है और घुटनों को मोड़ते हुए पंजों को जमीन से लगाना है। दोनों ही पैरों को हिप्स के बराबर खोलना है। हथेलियों को जमीन पर रखते हुए कन्धों से मोड़े। इसके बाद सांस लें और शरीर को उपर की ओर उठायें। इसके बाद सांस लें और सिर को भी उपर की ओर उठायें। कमर, सिर को पूरी तरह से उपर उठाकर पैरों, हाथों, कमर और चेस्ट को स्ट्रेच करें। इस पोजीशन को थोड़ी देर होल्ड करें और फिर बॉडी को रेस्ट देकर फ्री छोड़ दें और फिर इस आसन को दोहराएं।
मरीच्यासन

अगर आप पेट की चर्बी के साथ साथ वजन भी कम करना चाहते है तो मलाइका के अनुसार ये आसन आपके लिए बहुत फायदेमंद है। इस आसन को करने से तनाव भी दूर होता है और डाइजेशन भी मजबूत होता है। इस आसन को करने के लिए पीठ को सीधा करते हुए बैठ जायें दोनों पैरों को पहले सामने की ओर फैला लें। बाएं घुटने को मोड़ते हुए दायें जांघ के बगल में रखें। सिर को दाई ओर मोड़ते हुए बाएं कंधे को बाएं घुटने की ओर दबाएँ। इसके बाद साँस को छोड़ते हुए मुहँ को आगे की ओर करें। अब बाएं हाथ को पैर के बाहर ले जायें और बाएं हाथ से दायें हाथ की कलाई को पकड़ें। सांस को छोड़ते हुए पीठ को सीधा करें और सिर को आगे की ओर ले जाएँ। इस पोजीशन को 30 सेकंड तक होल्ड करें और दिर इसे दूसरी ओर दोहराएँ।
