सीढ़ियां चढ़ने की आदतों को अपनाकर इन 5 बीमारियों से रहेंगे दूर, आज से कर दें शुरू
Benefits of Climbing Stairs : रोजाना सीढ़ियों पर चढ़ने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
Benefits of Climbing Stairs: अगर आपको लगता है कि घर पर एक्सर करना आसान है, तो कुछ एक्टिविटीज करने से आपको ऐसा बिल्कुल भी फील नहीं होगा। घर पर किए जाने वाले कई वर्कआउट आपको काफी ज्यादा हैवी लग सकते हैं। इन वर्कआउट में सीढ़ियां चढ़ना शामिल है। जी हां, सीढ़ियां चढ़ना काफी आसान लगता है, लेकिन जब आप इसे नियमित रूप से अपने अभ्यास में शामिल करते हैं, तो आपको महसूस हो सकता है कि सीढ़ियां चढ़ना कितना मुश्किल है। हालांकि, रोजाना कुछ मिनटों तक सीढ़ियां चढ़ना काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इस लेख में हम आपको रोजाना सीढ़ियां चढ़ने के फायदों के बारे में बताएंगे। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में-
Also read:डिलीवरी के बाद अगर मां खाती है ज्यादा मीठा तो बच्चे को हो सकता है ये बड़ा नुकसान
हार्ट को रखे स्वस्थ

रोजाना सीढ़ियां चढ़ने से आपके हार्ट हेल्थ को बेहतर किया जा सकता है। दरअसल, जब आप सीढ़ियां चढ़ते हैं, तो तेजी से सांस लेते हैं। इस दौरान हमारा सरीर ऑक्सीजन का इस्तेमाल अधिकतर सीमा पर पज़ता है। इससे हार्ट संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। कुछ रिसर्च से पता चलता है कि अगर आप रोजाना 1 सप्ताह तक 30 मिनट सीढ़ियां चढ़ते हैं, तो इससे हृदय संबंधी स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है।
मांसपेशियों को करता है टोन
सीढ़ियां चढ़ने से आपके शरीर की लगभग हर महत्वपूर्ण मांसपेशी का इस्तेमाल होता है। इस गतिविधि के दौरान, आपके हैमस्ट्रिंग, क्वाड्स और ग्लूट्स को एक अच्छी तरह से टोनिंग मिलती है। रोजाना सीढ़ियों के अभ्यास से काफी हद तक शरीर के निचले हिस्से की टोनिंग होती है। नियमित रूप से सीढ़ियां चढ़ने से आपके पैरों को बेहतर ताकत मिलती है, जो आपको दौड़ने, भारी वजन उठाने और इष्टतम एथलेटिक प्रदर्शन के लिए अच्छा माना जाता है।
जोड़ों और हड्डियों की मजबूती
जब आप रोजाना स्लिमिंग सीढ़ियां चढ़ने का अभ्यास करते हैं, तो आपकी मांसपेशियों का स्वास्थ्य बेहतर होता है। साथ ही इससे जोड़ों को भी ताकत मिलेती है। सीढ़ियां ऊपर-नीचे चढ़ने से हड्डियों का मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा क्योंकि आपकी मांसपेशियां स्ट्रेच होता है। इससे हड्डियों में होने वाली परेशानी काफी कम होती है।

मूड और मानसिक स्वास्थ्य
सीढ़ियां चढ़ने से आपको मूड स्विंग, तनाव और चिंता जैसी मानसिक परेशानी को कम करने में मदद मिलती है। इस अभ्यास से शरीर में एंडोर्फिन के स्राव को बढ़ावा मिलता है, जो एक हैप्पी हॉर्मोन है। इसलिए अगर आप मेंटल हेल्थ को बेहतर करना चाहते हैं, तो रोजाना सीढ़ियां चढ़ने का अभ्यास करें।
वजन होगा कम
सीढ़िया चढ़ने का अभ्यास करने से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जो आपके शरीर की कैलोरी को तेजी से बर्न कर सकता है। इससे आपके शरीर का वजन काफी हद तक कम हो सकता है। अगर आप अपने बढ़ते वजन को कम करना चाहते हैं, तो इसका अभ्यास जरूर करें।
