Sunny Deol with tea and samosa on set
Sunny Deol with tea and samosa on set

Summary: सनी देओल का देसी फूडी अंदाज़ वायरल, समोसे पर फिदा फैंस

सनी देओल ने शूटिंग सेट से समोसा, कचौरी और चाय का वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। फैंस को उनका देसी अंदाज़ और सादगी बेहद पसंद आई।

Sunny Deol Viral Post: बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गए हैं, लेकिन इस बार किसी फिल्म के एक्शन सीन या डायलॉग की वजह से नहीं, बल्कि अपने देसी फूडी मूड के कारण। हाल ही में सनी ने अपने शूटिंग सेट से एक प्यारा वीडियो शेयर किया, जिसमें वो गर्मागरम समोसा, पनीर कचौरी और चाय का मजा लेते नज़र आ रहे हैं।

वीडियो में सनी देओल एकदम रिलैक्स अंदाज़ में बैठे हुए हैं और कहते सुनाई देते हैं, “ग्यानी, ग्यानी दी चाय पी रहे हां।” उनके सामने रखे स्वादिष्ट समोसे देखकर किसी का भी मन ललचा जाए। जब पीछे से कोई आवाज आती है, “चटनी ले लो सर,” तो सनी मुस्कुराते हुए कहते हैं, “मैं समोसा बिना चटनी के खाता हूं, चटनी डालो तो असली स्वाद चला जाता है।”

उनकी ये सादगी और देसी स्टाइल फैंस के दिल जीत ले गया। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, “Stay Healthy, Eat Healthy… Ha Ha Ha” बस फिर क्या था, वीडियो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया।

वीडियो के वायरल होते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में प्यार और हंसी दोनों बरसा दी। किसी ने लिखा, “सनी पाजी हमेशा देसी दिलवाले हैं।” तो किसी ने कहा, “इतने बड़े स्टार होकर भी इतने सिंपल, लव यू सनी पाजी” लोगों को उनका यह सीधा-सादा देसी अंदाज़ बहुत पसंद आया। किसी ने तो मजाक में लिखा, “सनी पाजी, अगली बार समोसे हमारे घर के खाइए”

‘गदर 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद सनी देओल के सितारे बुलंद हैं। वे लगातार कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। सबसे पहले उनकी आने वाली फिल्म है ‘लाहौर 1947’, जिसे राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं और आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें सनी देओल एक भावनात्मक और शक्तिशाली किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में प्रीति जिंटा और शबाना आज़मी भी अहम भूमिकाओं में हैं। खास बात यह है कि यह फिल्म प्रीति जिंटा की सिल्वर स्क्रीन पर वापसी भी है।

सनी देओल की एक और बड़ी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ भी चर्चा में है। यह 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जो 1999 के कारगिल युद्ध पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, और आहान शेट्टी जैसे कलाकार भी सनी के साथ नजर आएंगे। निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं और फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘बॉर्डर 2’ में फिर से सनी का वही जोश और देशभक्ति भरा अंदाज़ देखने को मिलेगा, जिसने 90 के दशक में हर भारतीय के दिल में जगह बनाई थी।

मैं एक बहुमुखी मीडिया पेशेवर हूं, जिसे कंटेंट लेखन में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। मेरा लक्ष्य ऐसी सामग्री पर ध्यान केंद्रित करना है जो सूचित, शिक्षित और प्रेरित करती है। चाहे लेख, ब्लॉग या मल्टीमीडिया सामग्री बनाना हो, मेरा लक्ष्य...