Jaya Kishori
Jaya Kishori

Jaya Kishori Life: जया किशोरी भारत की एक आध्यात्मिक वक्ता और संगीतकार हैं, जो अपनी प्रेरक प्रस्तुतियों और भक्तिपूर्ण गीतों के लिए जानी जाती हैं। उन्हें ‘आधुनिक युग की मीरा’ और ‘किशोरी जी’ के नाम से भी जाना जाता है। वह एक आध्यात्मिक वातावरण में पली-बढ़ी और छोटी उम्र से ही उन्होंने कई भजन और भगवत गीता कंठस्थ कर ली थी। पं. गोविंदराम मिश्र, स्वामी रामसुखदास और पंडित विनोद कुमार जी सहल के संरक्षण में उन्होंने धर्म शास्त्र का उपदेश प्राप्त किया था। पं. गोविंदराम मिश्र उन्हें ‘राधा’ कहते थे। भगवान कृष्ण के प्रति उनके प्रेम को देखकर गोविंदराम मिश्र ने ही उन्हें ‘किशोरी जी’ की उपाधि दी थी। जब जया किशोरी महज 7 साल की थीं, तब उन्होंने पहली बार वसंत महोत्सव के दौरान कोलकाता आयोजित सत्संग में गीत गाया था। जब जया किशोरी 10 साल की हुईं, तो उन्होंने अकेले ही ‘सुंदरकांड’ गाया, जिसे जनता ने काफी पसंद किया और इस तरह उनकी ओर लोगों का ध्यान आकर्षित होने लगा। उनके दादा-दादी ने उनके आध्यात्मिक विकास को प्रभावित किया, क्योंकि उन्होंने जया जी को कई भजन सिखाए और उन्हें कृष्ण की कई कहानियां सुनाईं।

Jaya Kishori Life: कथा, पाठ और भजन

जया किशोरी ने 20 से अधिक एल्बमों में अपनी आवाज दी है। उनकी कुछ एल्बम हैं ‘शिव स्तोत्र,’ ‘सुंदरकांड,’ ‘मेरे कान्हा की,’ ‘श्याम थारो खाटू प्यारो,’ ‘दीवानी में श्याम की,’ और ‘हिट्स ऑफ जयकिशोरी’। किशोरी जी को 7 दिनों की लंबी ‘श्रीमद्भागवत कथा’ और 3-दिवसीय आध्यात्मिक प्रवचन ‘कथा नानी बाई रो मायरो’ करने के लिए जाना जाता है। कथित तौर पर, उनके आध्यात्मिक सत्रों से सभी संग्रह उदयपुर में नारायण सेवा संस्थान को दान कर दिए जाते हैं। ये सभी दान विकलांग लोगों को सहायता प्रदान करने के काम आते हैं।

यह भी देखे-कौन हैं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जो मन की बात जान लेते हैं

मिले हैं कई पुरस्कार

Jaya Kishori Life
Jaya Kishori Life Journey

उन्हें सनातन धर्म से संबंधित अपने काम के लिए भारतीय छात्र संसद द्वारा ‘आदर्श युवा आध्यात्मिक गुरु पुरस्कार’ सहित कई पुरस्कार दिए जा चुके हैं। उनके एक कार्यक्रम का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। वर्ष 2018 में किशोरी की श्रीमद् भागवत कथा का सामूहिक निमंत्रण देने वाले संजय शुक्ला व अंजलि शुक्ला ने घर-घर जाकर महिलाओं को 1,11,000 साड़ियां भेंट की, जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गई।

जया किशोरी एप

जया जी महज छोटी सी उम्र से ही भजन गायिका बन चुकी है इसके साथ साथ उन्होंने मोटिवेशनल स्पीच देना भी शुरू कर दिया है। जया किशोरी जी लगभग भारत के लाखों लोग जानते है। किशोरी जी को संगीत सुनना और हारमोनियम बजाना बहुत पसंद है। किशोरी जी का रुझान योग के प्रति भी है और वह इसका खुलकर प्रचार भी करती हैं। उनके सत्संगों को कई भक्ति चैनलों में दिखाया गया है। 19 सितंबर 2018 को, उन्होंने “जया किशोरी जी आधिकारिक एप” नामक एंड्रॉइड और आईओएस उपकरणों के लिए अपना एप लॉन्च किया था। ऐप में उनके भजन और कथा सहित उनके आध्यात्मिक सत्र शामिल हैं।

किशोरी जी के प्रसिद्ध भजन

  1. मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है।
  2. लगन तुमसे लगा बैठे, जो होगा देखा जाएगा।
  3. श्याम बाबा को श्रृंगार मन भावे, खाटू वाले को दरबार मन भावे।
  4. तुम हमारे थे प्रभुजी, तुम हमारे हो, तुम हमारे ही रहोगे, हो मेरे प्रीतम।
  5. अच्चुतम केशवम् कृष्ण दामोदरम्, राम नारायणम् जानकी बल्लभम।
  6. एक दिन वो भोले भंडारी, बनकर ब्रज की नारी, गोकुल में आ गए हैं |
  7. कैलाश के निवासी, नमो बार बार हूं।
  8. राधिका गोरी से बिरज की छोरी से,बिरज की छोरी से राधिका गौरी से।
  9. राधे कृष्णा राधे कृष्णा कृष्णा कृष्णा राधे राधे।
  10. मीठे रस से भरी रे, राधा रानी लागे, मने कारो कारो जमुनाजी रो पानी लागे।

एक कथा करने की कितनी फीस

जया किशोरी जी एक कथा करने के लिए करीब 10 लाख रुपये लेती हैं। इस फीस का आधा हिस्सा वह कथा से पहले लिया जाता है, जबकि आधी फीस कथा होने के बाद ली जाती है। किशोरी जी कथा से कमाए हुए पैसों का बड़ा हिस्सा नारायण सेवा संस्थान में दान कर देती हैं। यह संस्थान दिव्यांग लोगों की सेवा करता है। इसमें विशेष तौर पर दिव्यांगों की आर्थिक मदद की जाती है। साथ ही उनके रोजगार और खाने-पीने की भी व्यवस्था की जाती है।