Jaya Kishori Ji: 13 अप्रैल साल 1995 को राजस्थान के सुजानगढ़ में जया किशोरी ने गौड़ ब्राह्मण परिवार में जन्म लिया था। इनका असल नाम जया शर्मा है। हालांकि जया पेशे से कोई साध्वी या संत नहीं है। वो आम लोगों की तरह ही हैं। वो भजन और कथा वचन का काम करती हैं। जया किशोरी के पिता शिव शंकर शर्मा और मां सोनिया शर्मा और बहन चेतना है। जया किशोरी मोटिवेशनल स्पीच और भक्ति एल्बम के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। किशोरी जी के नाम से मशहूर जया इन दिनों सोशल मीडिया की सेंसेशन बनी हुई हैं। गूगल पर जया किशोरी की उम्र, शादी, पति और बच्चों के बारे में सबसे ज्यादा सर्च किया जाता है।
Jaya Kishori Ji:जया किशोरी से जुड़ी खास बातें

साध्वी जया किशोरी ने सेकंडरी हाईस्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की। बीकॉम में ग्रेजुएट जया किशोरी अभी विवाहित नहीं हैं। हालांकि मीडिया में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद को एक साधारण सी लड़की ही बताया। उन्होंने बताया की वो शादी भी करेंगी लकिन उसमें अभी समय है। इससे पहले उनकी शादी की बात को लेकर उनके पिता भी कई इंटरव्यू दे चुके हैं।
जब ठाकुर जी को भजनों से रिझाने लगी थीं

अपनी सात साल की उम्र में जया किशोरी अपने भजनों के माध्यम से ठाकुर जी को रिझाने लगी थीं। कोलकाता में आयोजित बसंत महोत्सव में जया किशोरी ने सत्संग में एक गाना गाया था। 9 साल की उम्र में उन्होंने संस्कृत में लिंगाष्टकम्, शिव-तांडव स्तोत्रम्, रामाष्टकम् जैसे कई तरह के स्रोत और 10 साल की उम्र में अकेले ही सुंदरकांड गाया। जया किशोरी ने कई भक्ति एल्बम में अपनी आवाज दी है। इसके अलावा वो नानी बाई का मायरा, नरसी का भात जैसे कार्यक्रम करती हैं। जया किशोरी को शिक्षा देने वाले गुरु गोविन्दराम मिश्रा ने इनके कृष्ण के प्रति प्रेम को देखते हुए किशोरी जी की उपाधि दी।
शादी की अफवाहों को लेकर चर्चा में जया किशोरी
इन दिनों जया किशोरी शादी की अफवाहों के बीच घिरी हुई हैं। मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम सरकार के नाम से लोकप्रिय धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ उनकी शादी की काफी अफवाहें थीं। हालांकि जया किशोरी ही सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय है। 40 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर हैं। खबरों के मुताबिक अपनी एक कथा के बदले जया किशोरी करीब 10 लाख रुपये फीस लेती हैं।
यह भी पढ़ेंः किस दिन कौनसा काम करने से मिलती है सफलता? जानें शास्त्रों में दर्ज ये बातें: Vastu Shastra
कहा जाता है कि, जया किशोरी अपनी कथाओं से जो भी फीस लेती हैं, उस राशि को नारायण सेवा ट्रस्ट, उदयपुर राजस्थान को दान में दे देती हैं। जिससे विकलांगों की मदद हो पाती है। इसके साथ ही इस संस्था में गरीब बच्चों के लिए स्कूल और खाने की चीजों का भी ख़ास ध्यान रखा जाता है।
बेहद कम उम्र में जया किशोरी को लोकप्रियता मिली है, जो शायद ही किसी को मिली होगी। इसके अलावा जया किशोरी युवाओं के लिए एक प्रेरणा भी हैं. जिस वजह से उन्हें फेम इंडिया एशिया पोस्ट सर्वे में साल 2019 यूथ आइकन चुना जा चुका है। इसके साथ ही जया किशोरी जींद रत्न अवार्ड से भी सम्मानित की जा चुकी हैं।
