सोने में निवेश कर रहे हैं तो गोल्ड ईटीएफ़ है बेस्ट
सोने में निवेश करने का ये सही समय है, क्योंकि आने वाले समय में सोने के दामों में फिर तेजी देखी जा सकती है। अगर आप भी सोने में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो गोल्ड ईटीएफ में निवेश करना सही रहेगा।
Invest in Gold ETF: गोल्ड या सोना शुरू से ही भारतीयों की निवेश के लिए पहली पसंद रहा है। दरअसल, लोगों का मानना है कि गोल्ड में बाकी इन्वेस्टमेंट ऑप्शन से ज्यादा रिटर्न मिलता है क्योंकि मंदी या महंगाई किसी भी समय यह मजबूती के साथ पॉजिटिव रिटर्न देता रहा है। हालाँकि, पिछले कुछ समय से सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते 1 साल में यह 56 हजार से 47 हजार पर आ गया है। एक्सपर्ट का मानना है कि सोने में निवेश करने का ये सही समय है, क्योंकि आने वाले समय में सोने के दामों में फिर तेजी देखी जा सकती है। अगर आप भी सोने में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो गोल्ड ईटीएफ में निवेश करना सही रहेगा। आज हम आपको गोल्ड ईटीएफ के बारे में बता रहे हैं ताकि आप इसमें निवेश करके फायदा कमा सकें।
Also read: जानिए, कौन से सेक्टर में है सबसे मोटी कमाई का मौका: Highest Salary Sector
क्या है गोल्ड ईटीएफ

यह एक ओपन एंडेड म्यूचुअल फंड होता है, जो सोने के गिरते-चढ़ते भावों पर आधारित होता है। एक गोल्ड ईटीएफ का मतलब है कि 1 ग्राम प्योर सोना। इसमें निवेश करने से आपको गोल्ड में इन्वेस्टमेंट के साथ स्टॉक में इन्वेस्टमेंट की फ्लेक्सिबिलिटी देता है। शेयर की तरह ही गोल्ड ईटीएफ की खरीद-बिक्री बीएसई और एनएसई पर की जा सकती है। इसमें आपको यह सुविधा मिल जाती है कि जब भी आप इसे निकलना चाहें तब आपको उस समय के सोने के भाव के बराबर पैसा मिल जाएगा।
शॉर्ट टर्म प्रॉफिट
गोल्ड ईटीएफ शॉर्ट टर्म प्रॉफिट के हिसाब से काफी अच्छा ऑप्शन है। इसमें निवेशक कभी भी अपनी इच्छा के हिसाब से पैसे निकाल सकता है। यानी कि निवेशक अपनी मर्जी से इसे खरीद या बेच सकते हैं। फिजिकल गोल्ड की तुलना में इसमें कम पर्चेजिंग चार्ज लगता है।

कैसे करते हैं निवेश
गोल्ड ईटीएफ में आप एसआईपी के जरिये निवेश कर सकते हैं। गोल्ड ईटीएफ की खास बात यह है कि लोन लेते वक्त इसे सिक्योरिटी के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
मिलता है शुद्ध सोना
गोल्ड ईटीएफ से खरीदे गए सोने की 99.5% शुद्धता की गारंटी होती है, जो कि सबसे उच्च स्तर की शुद्धता है। इनकी कीमत पारदर्शी और एक समान होती है। यह लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन का अनुसरण करता है, जो कीमती धातुओं की ग्लोबल अथॉरिटी है।
ज्वेलरी मेकिंग का खर्च नहीं आता
गोल्ड ईटीएफ खरीदने में बहुत ही कम लगभग 0.5% या इससे कम की ब्रोकरेज लगती है। पोर्टफोलियो मैनेज करने के लिए सालाना 1% चार्ज देना पड़ता है।

सोना रहता है सुरक्षित
इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड डीमैट अकाउंट में होता है जिसमें सिर्फ सालाना डीमैट चार्ज देना होता है। साथ ही चोरी होने का डर नहीं होता।
आप भी अगर निवेश के लिए कुछ ऐसा ऑप्शन तलाश रहे हैं जिसमें कम जोखिम हो और रिटर्न के बढ़िया चांसेज हों तो आप इस समय गोल्ड ईटीएफ में निवेश कर सकते हैं।
