छोटे कद का लड़का या लंबी लड़की हो कपल तो लड़कों को ध्यान रखना चाहिए ये बातें: Tall Girlfriend and Short Boyfriend
Tall Girlfriend and Short Boyfriend

Tall Girlfriend and Short Boyfriend: आज के जमाने में लोगों के विचार बदल रहे हैं। देखा जाए तो किसी भी कपल के लिए बहुत सारे नियम समाज ने खुद ही बना दिए थे। जैसे शादी के लिए लड़का-लड़की से उम्र में बड़ा होना चाहिए। लड़के का कद लड़की से लंबा होना चाहिए और बहुत सारी चीजें, लेकिन अब लड़का और लड़की खुद ही अपनी पसंद से एक दूसरे को चुनने लगे हैं। समाज के नियम कानून आज के टाइम पर उतना महत्व नहीं रखते जितना कि लड़का और लड़की की पसंद। अब हमें यह देखने को मिलता है कि अगर लड़का और लड़की एक दूसरे को अच्छे से समझते हैं। एक दूसरे के साथ प्यार से जीवन बिता सकते हैं तो उम्र और कद इतना मैटर नहीं करता है। फिर भी लाइफ में लुक का बहुत बड़ा रोल है। अगर कोई ऐसा कपल है, जिसमें लड़की की लंबाई लड़के से ज्यादा है तो लड़के कुछ छोटे-छोटे टिप्स को अपनाकर कपल्स लुक को और बेहतर बना सकते हैं। आईए जानते हैं उन टिप्स के बारे में।

Tall Girlfriend and Short Boyfriend-Ways to Boost Your Confidence
Ways to Boost Your Confidence

अगर किसी कपल में लड़की लंबी है और लड़के की हाइट कम है तो लड़के को अपना आत्मविश्वास बना कर रखना चाहिए। आत्मविश्वास का भाव चेहरे पर अलग ही दिखाई देता है। अपनी अच्छाई और विशेषताओं पर भरोसा रखें और खुद को आत्म सम्मान दें। अगर लड़की का कद लंबा है और उसके बावजूद वह आपके साथ रहना पसंद कर रही है तो बाकी लोगों से फर्क नहीं पड़ना चाहिए और यह भी आत्मविश्वास का एक कारण है कि आप में कुछ ऐसी काबिलियत है, जो लंबे लड़कों से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।

अपने कपल लुक को अच्छा दिखाने के लिए लड़कों को अपने कद को संतुलित करने के लिए अच्छी फिटिंग वाले कपड़े पहनना चाहिए। लड़कों को ऐसे डिजाइन के कपड़े पहनने चाहिए, जिससे उनकी लंबाई बड़ी दिखे। ऊंची कमर की पेंट या वर्टिकल स्ट्रिप्स लड़कों के कद को बड़ा दिखाने के लिए मददगार हो सकते हैं।

सही मुद्रा से आप अधिक आकर्षक और आत्मविश्वास से दिख सकते हैं। सीधा खड़ा होना या अच्छी मुद्रा बनाए रखना आपके लुक को बेहतर बनाता है। अच्छे शारीरिक मुद्रा का पालन करने से आपको आत्मविश्वास बढ़ता है, जिससे आपका लुक बेहद आकर्षित करता है।

must-have shoes every man should own
must-have shoes every man should own

छोटी कद वाले लड़कों को ऐसे जूते पहनना चाहिए, जिससे उनका लुक संपूर्ण हो। ऐसा करने के लिए आप ऐसे जूते कतई ना पहनें, जिसमें आप आरामदायक महसूस नहीं करते हों। बल्कि सही फिटिंग और आरामदायक जूते चुनें। एड़ी वाले जूते या फ्लैट्स के साथ अपना आउटफिट मैच करें। इससे आपके लुक में एक अच्छा संतुलन बनेगा।

रिश्ते में आपका दृष्टिकोण और एटीट्यूड बहुत महत्वपूर्ण है। कहीं ना कहीं आप जानते हैं कि आपके गुण और मूल्य की वजह से ही आपका यह रिश्ता कामयाब है। इसलिए आपके इस रिश्ते में लुक से कहीं ज्यादा आपका एटीट्यूड जरूरी है। सही एटीट्यूड रखने से आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। अपने साथी के साथ समझदारी और सच्चे इमोशनल रिश्ते बनाकर रखें। इन टिप्स को अपनाकर आप आत्मविश्वास और समझदारी के साथ अपने रिश्ते को संभाल कर रख सकते हैं।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...