Micro-cheating means small infidelities done to your partner and is anonymous.
best way to handle a cheating partner

Relationship Tips in hindi: हर रिश्ता भरोसे और विश्वास पर टिका होता है। लेकिन रिश्तों में जब धोखाधड़ी होने लगती है। तब आपका प्यार से विश्वास उठने लगता है। अगर आपका पार्टनर आपको बार-बार धोखा दे रहा है तो यह बहुत दुखद है और आपको कुछ ना कुछ कदम तो जरूर उठाना चाहिए। यदि आप हर बार उनकी गलतियों को नजर अंदाज कर देंगे तो शायद वह कभी ना सुधर पाएं। हर रिश्ते का अलग दायरा होता है। कुछ लोग यह जानकर कि उनका पार्टनर उन्हें धोखा दे रहा है फिर भी माफ कर देते हैं और अंत में वही होता है, जिससे वह डरते हैं। ऐसे मोड़ पर हमें यह समझ नहीं आता कि क्या करें। एक तरफ प्यार और दूसरी तरफ अपने विश्वास और भरोसे कदम उठाता है। आईए जानते हैं कि पार्टनर बार-बार धोखा करें तो हम इसे कैसे डील कर सकते हैं।

Relationship Tips-How to get over being cheated
How to get over being cheated

अगर आपका पार्टनर आपको बार-बार धोखा दे रहा है और हर बार आपका यह विश्वास टूट जाता है कि शायद वह अब सुधर गया हो तो सबसे पहले आपको यह समझने की कोशिश करनी चाहिए कि ऐसे कौन से कारण है जिनकी वजह से आपके पार्टनर आपको धोखा दे रहे हैं। यह जानना जरूरी है कि धोखेबाजी के लिए भावनात्मक दूरी, असंतोष या कोई और कारण तो नहीं है। जब तक आप समस्या की जड़ तक नहीं पहुंच पाएंगे तो आप इस प्रॉब्लम को सही से ठीक नहीं कर पाएंगे।

अगर पार्टनर आपके साथ लॉयल नहीं है तो आपको अपने पार्टनर से खुलकर अपने भावनाओं और चिताओं को ईमानदारी और स्पष्ट रूप में व्यक्त करना चाहिए। आपके लिए जानना बहुत जरूरी है कि आपका पार्टनर आपकी स्थिति को कैसे देखता है। क्या वह आपकी समस्या को समझ पा रहा है या नहीं आपका प्रयास होना चाहिए कि आप अपने ऊपर गुज़र रहे दुख को उनके सामने कैसे व्यक्त करती हैं।

अगर आपके रिश्ते में यह स्थिति उत्पन्न हो रही है तो आपको किसी काउंसलर या फिर थैरेपिस्ट से परामर्श लेना चाहिए ऐसे समय पर थैरेपिस्ट हमें सही मार्गदर्शन और समर्थन प्रदान कर सकते हैं जिससे हम रिश्ते के लिए सही फैसला ले सकते हैं।

किसी भी रिश्ते में आपको क्या स्वीकार्य है या नहीं स्वीकार है। इसके बारे में स्पष्ट सीमाएं तय करें। अगर आप दोनों ही एक दूसरे के बारे में यह जान जाते हैं कि ऐसी कौन सी बात है, जिस पर यह रिश्ता टूट सकता है तो इस रिश्ते को बचाने के लिए आपको काम करने से बचते हैं।

Cheated On My Boyfriend What ShouldI Do
Cheated On My Boyfriend What ShouldI Do

किसी के भी अंदर परिवर्तन तुरंत नहीं आ जाता है। अगर आपके पार्टनर बदलना चाहते हैं और इस रिश्ते को सुधारना चाहते हैं तो आपको अपने पार्टनर को थोड़ा समय देना चाहिए, जिसमें आप उनके अंदर होने वाले बदलाव को सही से परख सकते हैं।

जैसे ही आप यह जान जाते हैं कि आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा है तो आपको स्वयं की गरिमा और आत्म सम्मान बनाए रखना चाहिए। अगर आपके पार्टनर बदलने के लिए तैयार नहीं है तो पहले ही आपके लिए बहुत कठिन निर्णय हो। आपको उसे रिश्ते में आगे नहीं बढ़ना चाहिए।

अगर आप बार-बार प्रयास कर रहे हो। फिर भी आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा है या नहीं कि हो सकता है। आप किसी गलत रिश्ते में हो अगर आप इस बात को अच्छे से समझ चुके हैं तो आपको इस रिश्ते को खत्म कर लेना चाहिए। वरना हमेशा दिक्कत आपको ही होगी सही जगह पर अपना समय और प्यार दें।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...