हर मौके पर पहनें हैंडक्राफ्टेड गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी: Gold Plated Jewellery
Gold Plated Jewellery

Gold Plated Jewellery: त्यौहार के आते ही आपको बाजारों में भी एक अलग ही रौनक दिखाई देती है। फिर जल्द ही शादी समारोह भी शुरू हो जाएंगे। ऐसे में महिलाओं को सबसे अधिक खरीदारी के लिए जो चीज आकर्षित करती है वह है कपड़े और ज्वैलरी।

अधिकांश महिलाएं ज्वैलरी खरीदने को लेकर उत्साहित रहती हैं लेकिन सवाल ये उठता है कि सोने, चांदी और डायमंड के अलावा महिलाएं ऐसी कौन सी ज्वैलरी ले सकती हैं जो कि ना सिर्फ उनकी सुंदरता में चार-चांद लगाएं, बल्कि ट्रेंडी भी हो और आसानी से बजट में आने के साथ-साथ लंबे समय तक इस्तेमाल की जा सके। ऐसे में महिलाएं हैंडक्राफ्ट गोल्ड प्लेटेड ज्वैलरी का चयन कर सकती हैं, ये आजकल खूब चलन में है। तो चलिए जानते हैं हैंडक्राफ्ट गोल्ड प्लेटेड ज्वैलरी के बारे में।

हैंडक्राफ्ट गोल्ड प्लेटेड ज्वैलरी डिजाइंस

हैंडक्राफ्ट गोल्ड प्लेटेड ज्वैलरी ना सिर्फ आपके लुक को आकर्षक बनाता है बल्कि आप अपनी आउटफिट की मैचिंग के साथ के डिजाइंस भी इसमें खरीद सकते हैं। हैंडक्राफ्ट गोल्ड प्लेटेड ज्वैलरी में डिजाइंस की कमी नहीं है। दक्षिण भारत के मंदिरों और उनके देवी-देवताओं से प्रेरित टेंपल ज्वैलरी के डिजाइंस गोल्ड प्लेटेड ज्वैलरी में बड़ी मात्रा में मौजूद हैं। इसके अलावा रत्न और फिलीग्री वर्क के साथ गोल्ड प्लेटेड नेकलेस, कंगन, झुमके, रिंग, चोकर्स और कमरबंद भी खूब चलन में हैं।

गोल्ड-प्लेटेड गोल्ड-टोन्ड चोकर नेकलेस सेट

ये टेंपल ज्वैलरी सेट गोल्ड-प्लेटेड गोल्ड-टोन्ड चोकर नेकलेस डिजाइन में बनी है। इस ज्वैलरी सेट में एक बड़ा नेकलेस है। साथ में एक जोड़ी झुमके हैं जो कि गोल्ड प्लेटेड व्हाइट एंड ग्रीन कुंदन से जड़ित हैंडक्राफ्टेड हैं। इस नेकलेस पर सरस्वती को सेंटर में उकेरा गया है जो ड्रॉस्ट्रिंग क्लोजर के साथ जड़ित हैं। ये नेकलेस मिक्स धातु से बना है और आर्टिफिशियल मोती और स्टोन का इसमें यूज हुआ है। इस पर गोल्ड की पतली परत चढ़ी है। इस तरह के गोल्ड-प्लेटेड गोल्ड-टोन्ड चोकर नेकलेस आपको 500 रु. से लेकर 4000 रु. तक के बीच में आसानी से मिल सकते हैं।

पर्ल ज्वैलरी सेट

गोल्ड प्लेटेड ट्रेडिशनल हैंडक्राफ्टेड स्टोन जड़ित पर्ल चोकर नेकलेस ज्वैलरी सेट आपके स्पेशल समारोह के लिए परफेक्ट है। यह सेमी प्रेशियस स्टोन लस्ट्रस फ्रेश वाटर पर्ल से बना है जो इसको यूनिक बनाता है। एडजेस्टेबल स्ट्रिंग क्लोजर के कारण आप आसानी से इसका साइज अपने हिसाब से फिट कर सकते हैं। यह स्टनिंग सेट आपके लुक को बोल्ड बनाता है। साथ ही यह एक आइडियल एक्सेसरी है जो आपके लुक को कंप्लीट करता है। इस तरह के पर्ल सेट आपको 400 रु. से लेकर 2000 रु. तक आसानी से मिल जाएंगे। इसमें एक नेकलेस सेट और एक जोड़ी इयररिंग्स रहता है।

कुंदन ज्वैलरी सेट

पर्ल्स मल्टीकलर स्टोंस और बीड्स मल्टीस्ट्रैंड जड़ित कुंदन चोकर नेकलेस ज्वैलरी सेट आपके ज्वैलरी कलेक्शन को शानदार बना सकता है। इसका यूनिक डिजाइन है। इस मल्टीकलर कुंदन नेकलेस में लाख और गोल मोतियों के सात अलग-अलग कलर हैं, जो कि इसे शानदार बनाते हैं। हर स्ट्रैंड को एक इन्ट्रकिट पैटर्न में एक साथ जोड़ा जाता है और एक चेन के साथ इसमें एक्सटेंशन है जिसे आप अपने हिसाब से फिट कर सकते हैं। इस तरह के नेकलेस आपको पार्टी में सबसे आकर्षक लुक दे सकते हैं और इसे पहनकर जहां भी निकलेंगे एकबारगी हर कोई आपको देखे बिना नहीं रह पाएगा। इस तरह के नेकलेस की कीमत 700 रु. से लेकर 3000 रु. तक रहती है।

रूबी कुंदन ज्वैलरी सेट

Gold Plated Jewellery
Rubi Gold Plated Jewellery

गोल्ड-टोन्ड और प्लेटेड 24द्म हैंडक्राफ्टेड रूबी घुंघरू टेम्पल चोकर सेट में तांबे की धातु के ऊपर आर्टिफिशियल स्टोन का इस्तेमाल किया गया है और इसे ड्रॉस्ट्रिंग क्लोजर के साथ बनाया गया है। गोल्ड और रेड घुंघरू ड्रॉप इयररिंग्स की एक जोड़ी, पोस्ट और बैक क्लोजर के साथ दी गई है। इस तरह के नेकलेस की कीमत 1100 रु. से लेकर 7500 रु. तक रहती है।

एमर्रल्ड ज्वैलरी सेट

पर्ल्स ग्रीन स्टोन बीड्स कुंदन नेकलेस इयररिंग रिंग मांगटीका सेट कार्व्ड स्टोन से बना है। आजकल ये बहुत पसंद किए जा रहे हैं। यह वास्तव में बहुत शानदार दिखता है और इसमें एक मांग टीका, बड़े झुमके और एक मैचिंग चोकर नेकलेस भी है। शादियों में पहनने के लिए ऐसे सेट बेहतरीन होते हैं। इस तरह के नेकलेस की कीमत 800 रु. से लेकर 4000 रु. तक रहती है।

बजट फ्रेंडली और टिकाऊ

गोल्ड प्लेटेड ज्वैलरी में ये तो आप जानते हैं की बहुत कम मात्रा में सोना होता है जिसकी वजह से इसको आसानी से खरीदा जा सकता है लेकिन क्या आप जानते हैं गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी में सोने की परत भी अलग-अलग होती है। यह 10 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक हो सकती है। सोने की शुद्धता आपकी हैंडक्राफ्ट गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी की कीमत को प्रभावित कर सकती है। लेकिन यह फिर भी इतनी अधिक नहीं होगी जितना आमतौर पर गोल्ड की ज्वैलरी होती है।

गोल्ड प्लेटेड ज्वैलरी की पहचान

यदि आपको ये जानना है कि आप जो हैंडक्राफ्ट गोल्ड प्लेटेड ज्वैलरी खरीद रहे हैं उसमें असल में सोने की परत चढ़ी है या नहीं तो ये जानने के लिए आप उस पर माॄकग देख सकते हैं। जिस तरह से असली सोने, चांदी और डायमंड की ज्वैलरी पर हॉलमार्क्स बने होते हैं, ठीक गोल्ड प्लेटेड ज्वैलरी के भी कुछ मार्क्स होते हैं। जैसे- जीपी यानी गोल्ड प्लेटेड, आरजीपी यानी रोल्ड गोल्ड प्लेटेड, एचजीपी यानी हेवी गोल्ड प्लेटेड। इन तीनों में से कोई एक भी मार्क अगर आपकी गोल्ड प्लेटेड ज्वैलरी पर है तो इसका मतलब आपने असल गोल्ड प्लेटेड ज्वैलरी ली है। वहीं अगर आपको ये देखना है कि आपकी गोल्ड प्लेटेड ज्वैलरी का रंग बदलेगा या नहीं तो आप जौहरी से एसिड टेस्ट करवा सकते हैं। इससे आपको यह भी पता चलेगा कि आपकी गोल्ड प्लेटेड ज्वैलरी में कितनी फीसदी गोल्ड की परत चढ़ी हुई है।

रेड स्टोन हैंडक्राफ्टेड ज्वैलरी सेट

Handcrafted Gold Plated Jewellery
Red Stone Gold Plated Jewellery

गोल्ड प्लेटेड रेड स्टोन जड़ित हैंडक्राफ्टेड मोती ज्वैलरी सेट में एक हार और झुमके की एक जोड़ी शामिल है। गोल्ड प्लेटेड आर्टिफिशियल स्टोन जड़ित लंबा हार, लॉबस्टर क्लोजर के साथ बनाया गया है। मैचिंग ड्रॉप ईयररिंग्स की एक जोड़ी, पोस्ट और बैक क्लोजर के साथ दी गई है। इस तरह के नेकलेस की कीमत 750 रु. से लेकर 2500 रु. तक रहती है।