ये सच है कि घर की दीवारें आपके रख-रखाव के सलीके को दर्शाती हैं साथ ही घर की स्थिति भी बयां करती हैं। तो इस फेस्टिव सीज़न में जब मेहमानों का घर में आगमन हो, तो दीवारों से इंप्रैशन कुछ पॉज़ीटिव ही आना चाहिए। आइए जानें कैसे।

  • बारिश के मौसम में दीवारों में से सीलन का नज़र आना वाजिब है। इस बदसूरती को आप किसी खूबसूरत सी चीज़ से कवर कर सकती हैं। जैसे आप किसी पुरानी हैवी वर्क वाली साड़ी के पल्लो को एक प्रॉपर शेप में काटकर वॉल पर लगा सकती हैं। या फिर कलरफुल इफैक्ट देने के लिए की कपड़ों की कतरनों को जोड़कर कोई अच्छा सा वॉल पीस क्रीएट कर सकती हैं। मौका सावन है तो अगर दीवार पर ग्रीन कलर नज़र आएगा तो ज़्यादा अच्छा लगेगा।
  • दीवारों को सुंदर और खुद को कला का प्रेमी दिखाने के लिए आप वॉल पर हुनरमंद आर्टिस्टों की पेंटिंग्स भी लगा सकती हैं। एब्सट्रैक्ट आर्ट वाली पेंटिंग से पुरानी दीवारों को नया एंगल मिलेगा। वैसे फैमिली फोटोग्राफ्स को भी एक कोलाज में फिक्स व फ्रेम करवा कर लगा सकती हैं।
  • कैलीग्राफी स्किल्स करके भी आप अपनी वॉल्स डेकोरेट कर सकती हैं। किसी वाइट कपड़े या पेपर पर कलात्मक लिखकर या फिर अलग-अलग एंगल से कलरफुल हाथ लगाकर उसे फ्रेम करवाकर आप दीवारों पर सजा सकती हैं।
  • वॉल स्टिकर्स भी एक बेहतरीन ऑप्शन है। नेचर थीम बेस्ड स्टिकर्स को खरीद कर आप अपने कमरे में बड़ी आसानी से लगा सकती हैं। बस स्टिकर्स या पोस्टर का बेस कलर वॉल के शेड से मैचिंग न हो।
  • कटवर्क के ज़रिए भी दीवारों को सजाया जा सकता है। एक साइज़ के कई गोल पैच या एक जैसे आकार के पैच को बड़े से कार्डबोर्ड पर चिपकाएं। इसे लिविंग रूम की वॉल्स पर लगाकर कुछ मैजिक क्रीएट करें।
  • बजट अगर ज़्यादा है तो आर्किटेक्ट की मदद से भी वॉल्स डेकोरेट कर सकती हैं। दीवारों पर स्ट्रक्चर आर्ट, वर्टिकल गार्डन या वुडन फ्रेमिंग करवा कर लिविंग रूम का लुक पूरा बदल सकती हैं।

 

ये भी पढ़ें –

कैसे बनाएं घर पर हेयर प्रोडक्ट

8 हेयर एक्सटेंशन्स केयर टिप्स

अगर चाहिए स्वस्थ बाल तो अपनाएं ये 4 टिप्स

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।