घर की दीवारों का सूनापन होगा दूर, इस तरह करें सजावट
लोग अपने घर को सुंदर बनाने के लिए कई तरह की सजावट करते हैं। इतना सब करने के बाद भी लोगों को अपना घर देखकर वो संतुष्टि नहीं मिलती है।
Wall Decoration Tips: लोग अपने घर को सुंदर बनाने के लिए कई तरह की सजावट करते हैं। इतना सब करने के बाद भी लोगों को अपना घर देखकर वो संतुष्टि नहीं मिलती है। अगर घर की दीवारें भी खाली हों तो सूना-सा लगता है। घर को खूबसूरत दिखाने के लिए आपके पास ले-देकर सोफे, परदे और होम डेकोर आइटम आदि ही होते हैं। दीवारों को भी आप एक घड़ी या खूबसूरत से दो-चार फ्रेम से सजा देती हैं, लेकिन आजकल बाजार में बेहद खूबसूरत मेटल और लकड़ी के वॉल आइटम तथा वॉल प्लेट आसानी से मिल रहे हैं। ऐसे में क्यों न आप भी अपने घर को इन से सजा दें और बना दें सबसे एलिगेंट।
फोटो फ्रेम डेकोरेशन
दीवारों को सजाने के लिए यादगार पलों के फोटो फ्रेम आप दीवारों पर फिट कर सकते हैं। इसमें आप छोटे बड़े सारे फ्रेम का भी कोलाज में इस्तेमाल कर सकते हैं।
प्लेट डेकोरेशन
आजकल प्लेट डेकोरेशन काफी ट्रैंड में चल रहा है। इससे दीवारों को काफी यूनिक लुक भी मिलता है और यह इतना महंगा भी नहीं पड़ता। आपको बस डिफरैंट कलरफुल प्लेट्स से अपनी दीवार सजानी है। अगर दीवार को रॉयली टच देना चाहते हैं तो एंटिक क्रॉकरी प्लेट का इस्तेमाल करें। इसके अलावा आप प्लेन प्लेट्स पर खुद पेंटिंग करके अपनी क्रिएटिविटी दिखा सकते हैं। इसके लिए एक्वा कलर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
मिरर डेकोरेशन

दीवारों को सजाने के लिए मिरर डेकोरेशन भी एक अच्छा आइडिया है। इसकी मदद से आप दो तरह से वॉल डैकोरेशन कर सकते हैं। एक तो इन्हें घर बनाते समय परमानेंट दीवारों में फिक्स करवा कर और दूसरा इन्हें दीवारों पर अलग से लगाकर। अगर आप इन्हें अलग से लगवाना चाहते हैं तो डिफरैंट शेप और साइज के मिरर को दीवारों पर लगवाएं। इस बात का ध्यान रखें कि मिरर सिर्फ एक दीवार पर ही लगें बाकी दीवारों को प्लेन छोड़े।
खूबसूरत दीवार घड़ियां
दीवार घड़ियां घर के इंटीरियर को एक नई शैली प्रदान करती हैं। फिर अगर ये मेटल और लकड़ी के विभिन्न रंग तथा डिजाइन में मौजूद हो तो घर के वातावरण को और अधिक निखार देती हैं। इन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये मजबूत और टिकाऊ होती हैं।
यूनिक डिजाइनों के शेल्फ

किताबों से लेकर शोपीस जैसी वस्तुओं को रखने के लिए एक शेल्फ जरूरी होता है। शेल्फ में आप चाहें तो अपनी पसंद के स्टैचू या परिवार की तस्वीरें रख सकती हैं। दीवार में लगा यह शेल्फ कमरे की सजावट में दोगुनी खूबसूरती जोड़ता है।
नेम वॉल डेकोरेशन
इस तरीके की वॉल डेकोरेशन को भी आजकल काफी पसंद किया जा रहा है। आप अपने बच्चे या अपने नाम को एल्फाबेट में व नेम प्लेट को दीवारों पर डिफरैंट तरीके से लगा सकते हैं।
वॉल कैंडल होल्डर

दीवार पर लगाए जाने वाले कैंडल स्टैंड घर में शांति और सौंदर्य का माहौल बनाते हैं। मोमबत्तियों की मद्धम रोशनी जब इन स्टैंड्स के माध्यम से घर के वातावरण में बिखरती है तो माहौल को आरामदायक बना देती है। आप इन स्टैंड्स को घर के हर कमरे, जैसे कि लिविंग रूम या बेड रूम में लगा सकती हैं।
