Home Fragrance Tips: चिपचिपे मौसम में मक्खियों को घर से दूर रखने के लिए अपने आसपास के वातावरण को रसायनों की जगह एसेशियल ऑयल से महकाए रखें।
फूल-पत्तियों से महकाएं घर
यूकलिप्टस से लेकर लैवेंडर, नींबू से लेकर चंदन तक, प्रकृति के ये उपहार आपके घर को
खुशबू, शांति और स्वच्छता से भर सकते हैं। इन तेलों का सही और नियमित उपयोग गॢमयों
में आपके घर को ताजगी से भर देगा।
उमस भरे मौसम में अक्सर घरों में बदबू, पसीने की दुर्गंध, कीटाणु और कीड़े-मकौड़ों की समस्या आम हो जाती है। ऐसे में न सिर्फ घर की स्वच्छता बनाए रखना जरूरी है, बल्कि वातावरण को सुगंधित और ताजगी से भरपूर बनाए रखना भी बेहद आवश्यक है। रासायनिक उत्पादों की बजाय अगर आप प्राकृतिक और अरोमाथेरेपी-आधारित उपायों को अपनाएं, तो न केवल घर को महका सकते हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी ये उपाय सुरक्षित साबित होते हैं।
यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ खास एसेंशियल ऑयल्स और घरेलू उपाय, जो गर्मियों में आपके घर को बनाएंगे महका- महका, बैक्टीरिया-फ्री और कीड़ों से मुक्त।
यूकलिप्टस ऑयल: बैक्टीरिया और कीटाणुओं से सुरक्षा
यूकलिप्टस एसेंशियल ऑयल्स कीटाणुनाशक और कीट-प्रतिरोधक गुणों से भरपूर होता है।
यह गर्मियों में घर को साफ-सुथरा और कीट-मुक्त बनाए रखने में बेहद कारगर है।
घर की सफाई में उपयोग: एक बाल्टी पानी में कुछ बूंदें यूकलिप्टस ऑयल की मिलाकर फर्श की सफाई करें। इससे न केवल बैक्टीरिया और कीटाणु खत्म होंगे, बल्कि घर में एक ताजगी भरी खुशबू भी फैलेगी।
बेबी रूम के लिए उपयुक्त: अगर घर में छोटा बच्चा है, तो उसके कमरे की सतहों (खिलौने, टेबल, क्रिब आदि) की सफाई में भी यूकलिप्टस का उपयोग किया जा सकता है। यह प्राकृतिक और सुरक्षित है और शिशु के लिए नुकसानदायक नहीं।
लेमन (नींबू) एसेंशियल ऑयल्स: रसोई और फ्रिज की दुर्गंध भगाएं
नींबू एसेंशियल ऑयल्स न केवल खुशबूदार होता है, बल्कि यह शक्तिशाली कीटाणुनाशक भी है। रसोई में इसका उपयोग करना बेहद प्रभावी है।
फ्रिज की सफाई: फ्रिज के इंटीरियर्स को साफ करते समय नींबू के तेल की कुछ बूंदें
पानी में मिलाएं और कपड़े से सफाई करें। इससे न सिर्फ बैक्टीरिया खत्म होंगे, बल्कि एक ठंडी-ठंडी ताजगी भी बनी रहेगी।
चिकनाई और बैक्टीरिया से छुटकारा: रसोई की सतहों (स्लैब, गैस चूल्हा, सिंक) पर जमा चिकनाई और बैक्टीरिया को हटाने के लिए नींबू ऑयल और सिरके का मिश्रण बनाकर स्प्रे करें और कपड़े से पोंछ लें। यह उपाय बेहद असरदार होता है।
लेमनग्रास: कमरे को बनाए ताजगी भरा

लेमनग्रास आवश्यक तेल की तेज, ताजगी भरी खुशबू किसी भी कमरे को मिनटों में महका सकती है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और डिओडराइजिंग गुण होते हैं।
कमरे की सफाई में उपयोग: फर्श धोने के पानी में या डस्टिंग करते समय पानी में कुछ बूंदें लेमनग्रास ऑयल मिलाकर इस्तेमाल करें।
स्प्रे के रूप में: एक स्प्रे बोतल में पानी और थोड़ी सी एल्कोहॉल के साथ लेमनग्रास
ऑयल मिलाएं और कमरे में स्प्रे करें। यह एयर फ्रेशनर की तरह काम करेगा, लेकिन
बिना किसी रसायन के।
लैवेंडर: मन और माहौल दोनों को बनाए शांत
गर्मियों की चिड़चिड़ी और तनावपूर्ण दोपहरों में लैवेंडर आवश्यक तेल का उपयोग आपके घर को न सिर्फ खुशबूदार, बल्कि मन को भी शांत करने वाला बना सकता है।
डिफ्यूजर में उपयोग: लैवेंडर ऑयल को डिफ्यूजर में डालकर कमरे में चलाएं। यह एक शांत, सुकून भरा माहौल बनाता है, जिससे नींद बेहतर होती है और मानसिक तनाव भी दूर होता है।
सोने के कमरे के लिए उपयुक्त: बच्चों के या बड़ों के बेडरूम में लैवेंडर की खुशबू
गर्मियों में बेहद सुकून देती है।
कॉटन बॉल पर कुछ बूंदें: कुछ रुई के फाहों पर पेपरमिंट ऑयल की 2-3 बूंदें डालें
और अलमारी के कोनों में रखें। यह न केवल कपड़ों में ताजगी बनाए रखेगा, बल्कि
कीटों को भी दूर रखेगा।
जूतों के पास: यह उपाय जूतों के रैक के पास भी अपनाया जा सकता है, जिससे दुर्गंध
से छुटकारा मिलता है।
यलंग यलंग और नेरोली का इस्तेमाल कपड़े धोने में करें
गर्मियों में कपड़े धोने के बाद अगर आप चाहते हैं कि कपड़े दिनभर महकते रहें, तो यलंग यलंग या नेरोली तेल का उपयोग करें।
आखिरी रिंस में मिलाएं: बाल्टी में पानी भरें और उसमें 4-5 बूंदें यलंग यलंग या नेरोली ऑयल की डालें। फिर कपड़ों को उसमें डुबोकर हल्का निचोड़ें। इससे कपड़ों में हल्की, प्राकृतिक खुशबू बनी रहती है। ये दोनों तेल मूड लिफ्टर के रूप में भी काम करते हैं, जिससे आपके आसपास
सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
