Gym with Household Items
Home gym with household items

Summary: बिना पैसे खर्च किए और बिना जिम जाए, घर के सामान से पाएं फिटनेस का फायदा।

घरेलू काम में व्यस्त महिलाएं अब घर के सामान से ही जिम बना सकती हैं और फिट रह सकती हैं। आटे की बोरी से लेकर सीढ़ियों, कुर्सी और कुशन तक सब बन सकते हैं आपके वर्कआउट पार्टनर।

Home Gym with Household Items: अधिकांश महिलाएं अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं। उनकी यही शिकायत रहती है कि उन्हें घर के काम से समय ही नहीं मिलता है कि वे जिम जा सकें और अपना वजन कम कर सकें। महिलाओं की इसी जरूरत को समझते हुए हम बता रहे हैं कि वे कैसे घरेलू सामानों की मदद से घर पर ही अपना खुद का पर्सनल जिम बना सकती हैं, वे भी बिना किसी झंझट के। इस घरेलू जिम में वे अपनी सुविधानुसार एक्सरसाइज कर सकती हैं और इसके लिए उन्हें कोई पैसे भी नहीं खर्च करने पड़ते हैं।

Gym with Household Items
Use small sacks of flour for heavy weight

यह बहुत ही आसान है, इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरुरत नहीं है। आप घर पर रखी किसी पुरानी छोटी बोरी में 2 या 3 किलो आटा या फिर चावल भरकर इसे वेट लिफ्ट के लिए तैयार करें और इसका इस्तेमाल आर्म वर्कआउट और अपर बॉडी की मज़बूती के लिए करें।

treadmill machines
Use the stairs of the house to compensate for treadmill machines

जिम में ट्रेडमिल पर चलने से पैरों की अच्छी एक्सरसाइज होती है और इससे लोअर बॉडी फैट भी कम होता है। इसकी भरपाई के लिए आप घर की सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। पैरों के लिए सीढ़ियों पर ऊपर-नीचे करने से अच्छी एक्सरसाइज़ और कोई हो ही नहीं सकती। इसलिए आप कम से कम 5 बार सीढ़ियों पर ऊपर नीचे जरूर करें।

chairs for tricep dips
Use chairs for tricep dips

घर की कुर्सियों का इस्तेमाल आप अपने होम जिम में जरूर करें। इन्हें आप कई तरीके से इस्तेमाल कर सकती हैं। इनसे आप ट्राइसेप डिप्स, आर्म लिफ़्ट्स, चेयर प्लैंक के अलावा और भी कई वर्कआउट्स कर सकती हैं। सबसे जरूरी बात, आप एक्सरसाइज के लिए वैसी कुर्सी का इस्तेमाल करें जो मजबूत, नॉन स्लिपरी हो, ताकि इसकी वजह से आपको किसी तरह का चोट ना लगे

कार्डियो वर्कआउट की शुरुआत आप घर में झाड़ू लगाने से कर सकती हैं। झाड़ू से आप मोबिलिटी वर्कआउट, जैसे ग्लूट्स, फ़्लटर किक्स इत्यादि भी आसानी से कर सकती है। इसके अलावा आप मॉप से आर्म वर्कआउट और स्ट्रेचिंग भी कर सकती हैं।

push-ups
Do push-ups using the sofa

आप अपने घर के सोफे का इस्तेमाल पुश अप्स करने के लिए कर सकती हैं। इसके लिए आप सोफे के किनारों पर अपने दोनों हाथों को रखें और अपने पैरों को पीछे की तरफ रखें। इसके बाद कोहनियों को मोड़ें और धीरे-धीरे शरीर को नीचे की तरफ झुकाने की कोशिश करें और छाती को सोफे से दूर ले जाते हुए बाजुओं को सीधा करें। ऐसा आप 3 सेट में जरूर करें।

cushion
Do Russian twists using a cushion

एक्सरसाइज करने के लिए तकिए व कुशन भी काम आते हैं। इसके लिए आप जमीन पर बैठें और अपने घुटनों को मोड़ें और फिर पैरों को फर्श पर रखें। फिर एक तकिया या कुशन को दोनों हाथों से पकड़ें और पीठ को थोड़ा पीछे की तरफ झुकाएं। अब कुशन या तकिया को एक ओर से दूसरी ओर घुमाएं, ऐसा करने से आपकी पेट की मांसपेशियों पर जोर पड़ता है और बेली फैट कम होता है।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...