घर की साज सजावट और स्वच्छता किसे पसंद नहीं है। चाहे बेडरूम हो यां किचन हर कोना हमें प्रिय होता है। मगर कइ्र बार सीलन यां फिर बदलते मौसम के साथ घर में घुटन महसूस होेने लगती है। इस घुटन से अगर राहत चाहते हैं, तो भीनी भीनी खुशबू से अपने घर के हर कोने को महकाएं। जो न सिर्फ घर की खूबसूरती को चार चांद लगाती है बल्कि दिनभर मूड भी अच्छा बना रहता है। अगर आप भी अपने घर को खुशबूदार बनाकर रखना चाहती हैं तो ये उपाय आपके काम आ सकते हैं
होम फ्रैगरेंस अगरबत्तियां
खुशबू के लिए अगरबत्तियां एक बेहतरीन होम फ्रैगरेंस के तौर पर हमेशां से इस्तेमाल होती आई हैं। पूजाघर की शान रहने वाली अगरबत्तियां कई तरह की खुशबूदार लकडियों, जड़ीबूटियों, खुशबूदार आयल, गरममसाला, जैसमीन, पचोली संडलवुड, गुलाब, देवदार आदि प्राकृतिक खुशबुओं से तैयार की जाती हैं. इन्हें नेचुरल फ्रैगरेंसेस कहा जाता है, जबकि इन्हें आर्टिफिशल खुशबुओं जैसे स्ट्राबेरी, भांग व अफीम के पौधे आदि से भी तैयार किया जाता ळें अगरबत्तियां कई आकारों में मिलती हैं जैसे स्टिक, धूप, पाउडर आदि. इन के प्रयोग से आप कम खर्च में घर को महका सकते हैं. इन की खुशबू से मक्खियां व मच्छर भी दूर रहते हैं।
खूशबूदार मोमबत्तियां
डिजाइनर फ्रैगरेंस कैंडल से घर न सिर्फ खूबसूरत दिखता ळे बल्कि हर तरफ उसकी महक से मूड भी दिनभर अच्छा बना रहता है। हर तरफ मन को भाने वाली खूशबू बिखेरती इन कैंडल्स को आप आसानी से आॅनलाईन भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा बाजार में इतने यूनीक डिजाइन्स, रंगों व खुशबुओं में फ्रैगरेंस कैंडल्स मौजूद हैं कि हर किसी पर दिल आ जाए. 
डिजाइनर अरोमा लैंप 
इस खुशबू के पिटारे को आप अपने घर में कहीं भी रखें, यह अपना काम बखूबी करेगा. एक विशेष तरह के बने इस लैंप में पानी की कुछ बूंदों में आरोमा आयल डाल दिया जाता है, जिस से घर लंबे समय तक महकता रहता है. ये बेहद आकर्षक होते हैं.
एशेन्सियल आयल डिफ्यूजर
डिफ्यूजर फ्रैगरेंस कैंडल का अच्छा विकल्प है. इसे अपने चुने हुए कमरे के बीचों बीच रखें, ताकि वो बराबर से पूरे कमरे में तेल की महक को बिखरा सके। इस में नैचुरल व सिंथेटिक दोनों तरह के आयल्स का इस्तेमाल किया जाता है. यह खुशबू को कमरे की हवा में अच्छी तरह घोल कर लंबे समय तक घर को महकाता है. इसे अगरबत्ती या फ्रैगरेंस कैंडल्स की तरह बार बार जलाने की जरूरत नहीं होती. बहुत से पैटर्न बाज़ार में उपलब्ध है। आप कमरे के इंटीरियर के हिसाब से इसका चयन कर सकते हैं। डिफ्यूजर में आप को बोतल या कंटेनर, सैंटेड आयल व रीड्स मिलती हैं. बोतल या कंटेनर में आयल को भर दिया जाता है व इस में एक रीड स्टिक डाल दी जाती है और बस, आप का पूरा घर महक जाता है। कई लोग सोचते होंगे कि इस रीड डिफ्यूजर को घर में किस जगह पर रखा जाए तो कई लोग इसे किचन, बाथरूम, लिविंगरूम, ड्राइंगरूम या बेडरूम में रखना पसंद करते हैं तो कई इसे अपने आफिस आदि में भी रखते हैं।
कैंडल वार्मर्स
कैंडल वार्मर मोम को गरम करता है और इस पिघले हुए मोम से निकलने वाली खुशबू से सारा घर महक जाता है. इस कैंडल को जलाने की जरूरत नहीं होती, बल्कि धीरेधीरे पिघलने वाले मोम से निकलने वाली खुशबू लंबे समय तक घर को महकाती है. यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जो सैंटेड कैंडल को बिना जलाए उस की महक पाना चाहते हैं. 
एअर फ्रैशनर्स स्प्रे
ये एक सस्ता और आसान सा विकल्प है। जो घर यां आॅफिस को तरोताज़ा के लिए आमतौर पर इस्तेमाल भी किया जाता है। इसकी मदद से घर में आने वाली अन्य दुर्गंध को चुटकी बजाते ही भगाया जा सकता है. एअर फ्रैशनर्स स्प्रे एक छोटी सी खूबसूरत कैन में उपलब्ध होते हैं जिन्हें प्रयोग में न आने पर आसानी से स्टोर भी किया जा सकता है. 
फ्रैगरेंस स्टिक भी मिलती है जिसे आप सफाई करते समय वैक्यूम क्लीनर बैग में रख सकते हैं. इस से आप के घर का कोनाकोना महक उठेगा व स्वच्छता का एहसास दिलाएगा. ये फ्रैगरेंस स्प्रे कैंस अनेक सुंदर डिजाइनों में उपलब्ध हैं.
फ्रैगरेंस पोटपोरी
फ्रैगरेंस पोटपोरी का इस्तेमाल कर आप प्राकृतिक तौर पर अपने घरआंगन को महका सकते हैं. प्राकृतिक खुशबूदार सूखे हुए पौधों के भागों व अन्य फ्रैगरेंस सामग्री को लकड़ी या सिरेमिक के बने डेकोरेटिव बाउल या फिर बारीक कपड़े के थैले में संजोया जाता है. ये बाजार में कई आकर्षक पैकेटों में मिलते हैं. इन से निकलने वाली धीमीधीमी खुशबू हवा के साथ घर के कोनेकोने में भर जाती है.
खुशबूदार साबुन बास्केट
अपने बाथरूम में खुशबूदार साबुन की बास्केट जरूर रखें, क्योकि इसकी खुशबू से आपका बाथरूम हर समय महकता रहेगा। इसे वॉश बेसिन शेल्फ या फ्लश टैंक के ऊपर भी रख सकती हैं।
प्लास्टिक की  बोतल
प्लास्टिक की छोटी-छोटी बोतल लें और अलग-अलग तरह का एसेंस उनमें डाल दें। हर कमरे में चार बोतल रखें और उसमें नकली फूल लगाएं। कमरा महकता रहेगा।
घर पर भी होम फ्रैगरेंस 
अगर आप बाजार में मिलने वाले होम फै्रगरेंस का इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो घर पर भी होम फ्रैगरेंस बना सकते हैं. किसी मिट्टी या सिरेमिक के पौट में पानी भर कर उस में ताजे गुलाब की पंखुडियां डाल दें. चाहें तो इस में खुशबूदार आयल की कुछ बूंदें भी मिला दें. इसे आप सेंटर या साइड टेबल के बीचोंबीच सजा कर रख दें. इसे घर की खिड़की या दरवाजे पर भी टांगा जा सकता है. हवा के साथ इस की महक पूरे घर में फैल जाएगी और यह होम फ्रैगरेंस का काम करेगा.
प्राकृतिक एयर फ्रेशनर के लिए कोई भी मनपसंद खुशबूदार फूल लें और उसकी पत्तियों को लगभग आधा घंटा पानी में उबालें और इस पानी को छानकर स्प्रे बोतल में भर लें। ठंडा होने पर कमरे में छिड़कें।
लौंग, दालचीनी जैसे मसालों को भी आधा घंटा पानी में उबाल कर छानें और उसका इस्तेमाल रूम फ्रेशनर की तरह करें। 
अपनी पसंद का कोई भी एसेन्शियल ऑयल लें और उसे एक कप पानी में मिला कर स्प्रे वाली बोतल में भर लें। एयर फ्रेशनर के तौर पर इस्तेमाल करें। 
रुई में भी एसेन्शियल ऑयल या यू.डी. कोलोन लगाकर टयूबलाइट के ऊपर रख दें। जब लाइट जलेगी तो पंखे से खुशबू पूरे कमरे में फैल जाएगी।
कपड़ों वाली वॉर्डरोब से भी बारिश के मौसम में सीलन की बदबू आने लगती है। इसके लिए आठ-दस चॉक धागे में माला की तरह बांधे और उन पर कोई रूम फ्रेशनर छिड़क कर वॉर्डरोब के अंदर लटका दें। चॉक सीलन को सोखती है और उसमें डाला गया रूम फ्रेशनर घर को खुशबूदार बना देगा।
वॉशबेसिन व किचन के सिंक में रंग-बिरंगे और खुशबूदार नेप्थलीन बॉल्स डालें।
 
लोहे के पुराने तवे को काफी ज्यादा गर्म करके गैस ऑफ कर दें। अब उस गरम तवे के ऊपर कपूर डाल दें और किचन में रखें। इसका फायदा यह होगा कि पूरे घर में कपूर की खुशबू फैल जाएगी और बदबू का असर कम होगा, साथ ही मक्खियां भी भाग जाएंगी।
यह भी पढ़े