सर्दियों में वेंटिलेशन न होने पर भी घर रहेगा महका महका, करें इन हैक्स का इस्तेमाल: Winter Hacks
Winter Hacks

सर्दियों में घर की अजीब बदबू से पाएं मिनटों में छुटकारा

घर के हर कोने से अजीब सी महक आने लगती है, सीलन भरी महक हमारा घर में रहना मुश्किल कर देती है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे हैक्स ले कर आये हैं जिनकी मदद से आप इस अजीब सी महक से आसानी से पीछा छुड़ा पाएंगे।

Winter Hacks: ठिठुरन भरी सर्दियों में धूप का आना ऐसा है जैसे रेगिस्तान में भरपूर पानी मिल जाना। अब जाहिर सी बात है सर्दियां है तो ठंडी हवा और नमी दोनों ही हमें परेशान तो करेगी ही, इस से निपटने के लिए हम घर के सभी खिड़की दरवाजे बंद कर देते हैं, ताकि ठंडी हवा हम तक ना पहुंच सके। ऐसा करने से से हम ठंडी हवा के कहर से तो बच जाते हैं लेकिन दिन भर खिड़की दरवाजे बंद रहने पर घर में जो नमी पनपने लगती है वो हमें काफी महंगी पड़ती है। घर के हर कोने से अजीब सी महक आने लगती है, सीलन भरी महक हमारा घर में रहना मुश्किल कर देती है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे हैक्स ले कर आये हैं जिनकी मदद से आप इस अजीब सी महक से आसानी से पीछा छुड़ा पाएंगे। साथ ही पूरे समय आपका घर एक भीनी भीनी खुश्बू से महकता रहेगा।

आइये जानते हैं क्या हैं वो हैक्स।

Winter Hacks
Let the sunshine

सर्दियों में जिस दिन धूप निकले, घर के सारे खिड़की दरवाजे बारी बारी से कुछ समय के लिए खुला चोर दें और क्रॉस वेंटिलेशन होने दें। इस तरह थोड़ी ताज़ी हवा घर में आने से घर के अंदर की अजीब महक मिनटों में गायब हो जायेगी। सारे परदे आदि हटा कर पूरे घर में भरपूर मात्रा में धूप आने दें। प्राकर्तिक तरीके से आपके घर में घर कर चुकी वो अजीब सी महक गायब हो जायेगी।

Use food waste
Use food waste

फलों का वेस्ट भी घर की अजीब महक दूर करने के काम आ सकता है। इसके लिए आपको नीबू, संतरा, मौसमी, आदि के छिलकों को इक्कठा कर के गरम पानी में डाल कर थोड़ा सा नीबू का रस मिलाना है। इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भर कर घर के कोनो कोनो में स्प्रे कर दें। दिन में दो से तीन बार ऐसा करें और आप देखेंगे की कुछ ही समय में आपका घर खुशबु से महकने लगा है। इस स्प्रे को हर दो दिन में खत्म कर दें।

Use expired products
Use expired products

कई बार हमारे बॉडी लोशन, शावर जेल और शैम्पू आदि लम्बे समय तक इस्तेमाल नहीं होते और और उनकी एक्सपायरी डेट निकल जाती है। ऐसे में इन्हें फेंकने की जगह इनका शानदार तरह से अपने घर को महकाने में प्रयोग करें। बचे हुए बॉडी लोशन को किसी मलमल या सूती कपडे में डाल कर उस से अपनी अलमारी को पोंछें इस तरह उसमे जमी हुई धुल भी निकल जायेगी और साथ ही आपका घर महक उठेगा। शावर जेल और शैम्पू आदि का गाढ़ा घोल  बना कर स्प्रे बोतल में डाल कर इस्तेमाल करें, चाहें तो पोछें के पानी में थोड़ा सा मिला कर इस्तेमाल करें ,इसे  घर के वाशबेसिन में थोड़ा सा बहा दें, गाढ़ा होने की वजह से ये थोड़ी देर वहीं टिका रहेगा और इसकी खुशबु अपना कमल दिखा देगी।

इस तरह काम ना आने वाली चीज़ें भी आपके काम आ जाएगी, और घर भी अजीब तरह की बेकार महक से बचा रहेगा।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...