Home Color Vastu: त्यौहार जि़ंदगी की नीरसता को तोड़कर तन और मन को उमंग व मस्ती से भर देते हैं। शरद ऋतु वाला मौसम कुछ ऐसा ही होता है। नवरात्रों से शुरू होकर दीपावली तक होने वाले सारे कार्यक्रम न सिर्फ आपको बल्कि आपके घर
को भी सकारात्मक ऊर्जा से भर देते हैं। तभी तो इस त्यौहार से जुड़ी सभी तैयारियां हम समय से पहले ही शुरू कर देते हैं। खासतौर पर घर को पेंट करवाने की प्रक्रिया तो महीने भर पहले ही आरंभ हो जाती है ताकि दिवाली के आने तक घर पूरी तरह से जगमगा उठे। वैसे घर को पेंट करवाना भी एक कला है, जिसमें सही रंगों का चयन करके आप अपने घर में पॉजि़टिविटी यानि सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकती हैं।
Also read: करें बच्चों की ऊर्जा का उचित उपयोग
दीवार के रंग लाएं खुशहाली

क्या आपने कभी सोचा है कि क्यों एक उदास मन बगिया में खिले रंग-बिरंगे फूलों को देखकर खुश हो जाता है? क्यों दुनिया के बोझ से दबा हुआ दिल, आसमां में इंद्रधनुष की रंग-बिरंगी छटा देखकर खिल उठता है? क्यों गुलाबी रंग की चादर दिनभर की सारी थकान को भुला देती है, क्योंकि इन रंगों को आती है, आपके मूड को नियंत्रित करने की कला। तभी तो कहा भी जाता है कि ‘रंगों से ही दुनिया है, जि़ंदगी में अगर रंग न हों, तो इससे बेरंग चीज़ कुछ भी नहीं। आधुनिक चिकित्सा शैली में तो अब इन रंगों का उपयोग उपचार के लिए भी किया जा रहा है। इस शैली को कलर थैरेपी के नाम से जाना जाता है। कलर थैरेपी की इसी कला को अपनी दीवारों पर उकेर कर आप अपने घर में खुशहाली के रंग बिखेर सकती हैं।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स- ड्यूलक्स पेंट्स के स्पोक्सपर्सन के अनुसार इन दिनों लोग घर के लिए मैट फिनिश वाले कलर्स को ज्यादा पसंद करते हैं, जो शाइनी व ब्राइट होते हुए भी बेहद सटल व सुंदर नज़र आते हैं और घर के भीतर पॉजि़टिव एंड कूल वाइब्स क्रिएट करते हैं, तो अगर इस दिवाली पर आप भी अपने घर में पेंट के साथ लक्ष्मी मां की कृपा व सकारात्मक ऊर्जा दोनों का वास चाहते हैं तो घर के हर हिस्से के लिए कलर्स को कुछ इस प्रकार चुनें-
1.निर्मल, शांतिपूर्वक स्थिर वातावरण बनाए रखने के लिए बेडरूम व बाथरूम में ब्लू कलर का चयन करें।
2. लिविंग रूम की सुंदरता व सादगी दोनों बनाए रखने के लिए हार्ट वुड, वॉर्म पिंक जैसे न्यूट्रल शेड्स का इस्तेमाल करें। हार्ट वुड (जो कि कलर ऑफ द ईयर 2018 है) के एप्लीकेशन से रूम का एम्बियेंस एट्रैक्टिव व ट्रेंडी नज़र आएगा।
3.. वाइट और रेड का कॉम्बिनेशन प्यूरिटी यानी शुद्धता व क्लीयेरिटी (ट्रांस्परेंसी) का प्रतीक होते हैं। यहां तक कि पवित्र रंगोली को भी ये ही दोनों कलर्स ब्राइट बनाते हैं।
4. खुशहाली का प्रतीक माने-जाने वाला पीला रंग फेस्टिव मौसम में चार-चांद लगा देता है। डाइनिंग रूम, स्टडी रूम व बच्चों के कमरे में यह कलर बेहद आकर्षक दिखता है। दीयों व रंग-बिरंगी लाइट्स के साथ ये चीयरफुल कलर बेहद खूबसूरती से मिल जाता है।
5. पेंट के वक्त किचन को बिल्कुल भी इग्नोर न करें क्योंकि यही घर का वह कोना होता है जहां से आपकी जि़ंदगी में स्पाइस आता है। ग्रेप ग्रीन शेड की कोट आपके किचन को दीवाली के लिए पूरी तरह रेडी करती है। इस शेड के साथ जलती हुई रंग-बिरंगी मोमबत्तियां घर को बहुत कांप्लिमेंट करेंगी।
वास्तु के अनुसार रंगों का चयन
दीवारों के रंग घर की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ-साथ जीवन पर सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। इस बात को वास्तु शास्त्र भी स्वीकारता है। वास्तु की अगर मानें तो घर के हर दीवारों पर लाइट रेड, गुलाबी, सफेद या क्रीम कलर करवाया जा सकता है। दीवारों को थोड़ा डिफरेंट व यूनिक लुक देने के लिए आप उन पर नारंगी या पीला रंग भी करवा सकती हैं। खिड़की व दरवाज़ों पर डार्क ब्राउन व सीलिंग पर आसमानी कलर चुन सकती हैं। बाथरूम में आप हल्का गुलाबी या सफेद रंग करवा सकती हैं। इससे बाथरूम में ताज़गी बनी रहती है।
रखें इन बातों का भी ख्याल
पेंट का असली लुक तभी उभर कर आता है, जब कलर्स के साथ-साथ कुछ और बातों का भी $ख्याल रखा जाए क्योंकि इनके बगैर रंगों की $खूबसूरती अधूरी रह सकती है और अगर देखा जाए तो सुंदरता व सकारात्मकता एक-दूसरे के पूरक ही हैं, इसलिए सुंदरता में कमी पॉजि़टिविटी को कम कर सकती है, तो किन बातों का रखें पेंट कराने से पहले ध्यान, आइए जानें-
1.इस सीलन की परत को हटाने के लिए घर की दीवारों व छत पर ऑयल पेंट का इस्तेमाल करें। इससे घर को न सिर्फ नया रंग मिलेगा बल्कि एक शाइन भी आ जाएगी।
2. अपने कमरों में वॉल्स पर एक ही तरह के कलर्स करने की बजाए डिफरेंट शेडस ट्राई करें। इससे कमरे का लुक एकदम एट्रैक्टिव हो जाता है। इसके अलावा दीवारों को डिफरेंट लुक देने के लिए उन पर कलरफुल स्ट्रक्चर बनवा सकती हैं या फिर गोल्ड, मैटेलिक या सिल्वर शेड से टेक्सचर पेंट करवा सकती हैं।
3.पेंट करवाने से पहले एक बार दीवारों के प्लास्टर को चेक करें। यदि दरार हो तो उसे ठीक करवाकर ही पेंट करवाएं।
4. कमरों का आकार यदि छोटा है तो पेस्टल कलर्स का इस्तेमाल करें क्योंकि डार्क कलर्स के इस्तेमाल से कमरा और छोटा दिखाई देने
लगता है।
5.घर को वास्तु के नियम के अनुसार पेंट करवाने के लिए किसी वास्तु एक्सपर्ट की सलाह भी ले सकते हैं। ठ्ठ
मोबाइल एप्स भी हैं हेल्पफुल

दीपावली की भावना को बनाए रखने व सकारात्मक ऊर्जा को घर में आकर्षित करने के लिए दीवारों का रंग बदलना सबसे आसान और प्रभावी तरीका है और घर की दीवारों के लिए अब रंग सेलेक्ट करना उतना मुश्किल भी नहीं रहा। मोबाइल फ्रेंडली इस वर्ल्ड में आज आप एप्स के ज़रिए घर की वॉल्स पर शेड एप्लाई करके उनका पेंट करवाने के बाद ऑफ्टर लुक देख सकते हैं और यह जाना जा सकता है कि किस कमरे की किस दीवार पर कौन-सा रंग सूट करेगा।
