20+ गुवाहाटी में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Guwahati Me Ghumne ki Best Jagah

गुवाहाटी में घूमने के लिए 20 खूबसूरत जगह

गुवाहाटी शहर भारत में सबसे तेजी से बढ़ते शहरों में से एक है और इसे 'पूर्वोत्तर भारत का प्रवेश द्वार' भी कहा जाता हैI यहाँ पर्यटन के कई सारे प्रसिद्ध स्थान हैंI

Guwahati Me Ghumne ki Best Jagah : गुवाहाटी, असम राज्य का सबसे बड़ा शहर है और यह पूर्वोत्तर भारत का सबसे बड़ा महानगर भी हैI गुवाहाटी शहर ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिणी तट पर स्थित हैI यह शहर चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ है और यह एक प्रमुख नदी बंदरगाह शहर भी माना जाता हैI गुवाहाटी शहर भारत में सबसे तेजी से बढ़ते शहरों में से एक है और इसे ‘पूर्वोत्तर भारत का प्रवेश द्वार’ भी कहा जाता हैI यहाँ पर्यटन के कई सारे प्रसिद्ध स्थान हैं, जिसे देखने के लिए यहाँ दूर-दूर से पर्यटक आना पसंद करते हैंI आइए इस शहर के बारे में और अधिक विस्तार से जानते हैंI  

जगहशहर से दूरी/किलोमीटर
काजीरंगा नेशनल पार्क (Kaziranga National Park) 203.8
उमानंद मंदिर (Umananda Temple) 10.3
असम राज्य संग्रहालय (Assam State Museum) 11.4
पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य (Pobitora Wildlife Sanctuary) 55.6
गुवाहाटी चिड़ियाघर (Guwahati Zoo) 17.6
अंबुबाची मेला (Ambubachi Fair) 194
मदन कामदेव (Madan Kamdev) 33.8
गुवाहाटी तारामंडल (Guwahati Planetarium) 10.9
दीपोर बिल (Deepor Bill) 7.8
गुवाहाटी वॉर मेमोरियल (Guwahati War Memorial) 10.8
वशिष्ठ आश्रम (Vashishtha Ashram) 10.9
चंडूबी झील (Chandubi Lake) 50
कामाख्या हिल्स (kamakhya hills) 11.1
पांडु पहाड़ी (Pandu Hill) 12.1
नेहरू पार्क (Nehru Park) 10.4
ड्रीमलैंड अम्यूजमेंट पार्क (Dreamland Amusement Park) 11.9
श्रीमंत शंकरदेव कालक्षेत्र(Srimanta Shankardev Kaalkshetra) 13.6
दिघाली पुखुरी (Dighali Pukhuri) 11.8
भुवनेश्वरी मंदिर (Bhuvaneshwari Temple) 15.9
इस्कॉन मंदिर (iskcon temple) 3
20+ गुवाहाटी में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Guwahati Me Ghumne ki Best Jagah
Kaziranga National Park

गुवाहाटी में स्थित काजीरंगा नेशनल पार्क प्रसिद्ध विश्व धरोहर स्थलों में से एक हैI यह दुनिया में दो-तिहाई एक सींग वाले गैंडों का घर हैI यहाँ आने पर आप पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों को करीब से देख सकते हैं और हाथी की सवारी का भी आनंद उठा सकते हैंI

इस पार्क में प्रवेश करने के लिए आपको प्रति व्यक्ति 30 रूपए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI इसके अलावा आपको जीप सफारी और हाथी सफारी के लिए भी अलग से भुगतान करना होगाI

Umananda Temple
Umananda Temple

गुवाहाटी का उमानंद मंदिर मयूर द्वीप में स्थित हैI यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित हैI ऊँची पहाड़ी की चोटी पर स्थित होने के कारण इस मंदिर का वातावरण बहुत ही ज्यादा शांत हैI लेकिन जब आप यहाँ दर्शन करने के आएंगे, तो आप यहाँ के शांत माहौल और प्रकृति की सुंदरता में खो जाएँगेI यहाँ भगवान शिव के अलावा 10 अन्य हिंदू देवी-देवताओं की भी मूर्तियां रखी गई हैंI

यहाँ आने पर आपको कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI यह मंदिर दर्शन के लिए सुबह 5:30 बजे से शाम के 6 बजे तक खुला रहता हैI यहाँ घूमने आने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से लेकर मई के बीच का होता हैI 

Assam State Museum
Assam State Museum

गुवाहाटी में असम राज्य संग्रहालय देखने के लिए काफी अच्छी जगह हैI भारत में इसका निर्माण 1940 में अंग्रेजों के उपनिवेशीकरण के बीच किया गया थाI इस संग्रहालय में रखी गई कलाकृतियों का संग्रह बहुत ही ज्यादा अद्भुत है और यहाँ रखी गई पुरानी मूर्तियां भी लगभग 5 वीं से 12 वीं शताब्दी के बीच की हैं।

यहाँ आने पर आपको प्रति व्यक्ति 5 रूपए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ेगाI यह संग्रहालय सुबह से शाम के 5 बजे तक ही खुला रहता हैI साथ ही यह संग्रहालय प्रत्येक सोमवार और दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहता हैI

Pobitora Wildlife Sanctuary
Pobitora Wildlife Sanctuary

गुवाहाटी का पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य लगभग 38 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ हैI  यहाँ के हरे-भरे वनस्पति और लुप्तप्राय प्रजातियों के एक सींग वाले गैंडे की झलक देख कर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगेI जब आप गुवाहाटी घूमने जाएँ तो यहाँ जरूर जाएँI

यहाँ अन्दर प्रवेश करने के लिए आपको प्रति व्यक्ति 50 रूपए का भुगतान करना पड़ता हैI अगर आप जंगल सफारी का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए अलग से 800 रूपए प्रति व्यक्ति भुगतान करना होगाI 

Guwahati Zoo
Guwahati Zoo

गुवाहाटी का चिड़ियाघर देश के सबसे मनोरम चिड़ियाघरों में से एक माना जाता हैI यह चिड़ियाघर हेंगराबारी के घने हरे जंगलों के बीच स्थित हैI इस जगह को गुवाहाटी शहर के ग्रीन लंग के नाम से भी पहचाना जाता हैI

गुवाहाटी के चिड़ियाघर को देखने के लिए भारतीय पर्यटकों को प्रति व्यक्ति 30 रूपए और विदेशी पर्यटकों को 100 रूपए का भुगतान करना पड़ता हैI

Ambubachi Fair
Ambubachi Fair

गुवाहाटी में भव्य अंबुबाची मेला माँ कामाख्या देवी के मंदिर क्षेत्र में आयोजित किया जाता हैI यह मेला चार दिनों तक चलता है और यह मेला पारंपरिक हिंदू कैलेंडर के आषाढ़ महीने में आयोजित किया जाता हैI इस मेला का मुख्य उद्देश्य धरती की व्यापक उर्वरता का सम्मान करना हैI

इस मेले में शामिल होने के लिए आपको कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI इसमें शामिल होने के लिए आप पहले से ही पता कर लें कि यह मेला कौन सी तारीख को आयोजित किया जाएगा,ताकि यहाँ आने पर आपको किसी तरह की कोई परेशानी ना होI

Madan Kamdev
Madan Kamdev

गुवाहाटी का मदन कामदेव मंदिर एक पहाड़ी के ऊपर स्थित हैI इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यहाँ की मूर्तियाँ लगभग 500 मीटर के क्षेत्र में हर जगह से देखी जा सकती हैंI यहाँ की सभी मूर्तियों में जटिल नक्काशी और खास बनावट की गई हैI

यहाँ दर्शन करने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI यह मंदिर सुबह के 6 बजे से शाम के 9 बजे तक सभी पर्यटकों के प्रवेश के लिए खुला रहता हैI

Guwahati Planetarium
Guwahati Planetarium

गुवाहाटी का तारामंडल घूमने के लिए एक बहुत ही अच्छा स्थान माना जाता हैI यहाँ आपको खगोलीय पिंडों और अंतरिक्ष में घूमती अनगिनत आकाशगंगाओं को करीब से देखने का मौका मिलता हैI इसके अलावा आप यहाँ होने वाले कई प्रदर्शनियों और सम्मेलनों में भी शामिल हो सकते हैंI

यहाँ आपको प्रति व्यक्ति 30 रूपए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI यह तारामंडल सुबह के 10 बजे से शाम के 5 बजे तक खुला रहता हैI

Deepor Bill
Deepor Bill

दीपोर बिल मुख्य रूप से प्राचीन ब्रह्मपुत्र नदी के चैनल में मीठे पानी की एक झील हैI यह गुवाहाटी शहर से लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर दक्षिण-पश्चिम में असम के कामरूप जिले में स्थित हैI यह स्थान अपने प्राचीन वैभव और जैव विविधता के लिए खास रूप से जाना जाता है, साथ ही यह अनेक विदेशी पक्षी प्रजातियों का भी निवास स्थान हैI

यहाँ पर्यटकों को कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता है, यह स्थान घूमने के लिए बिलकुल निशुल्क हैI आप यहाँ सुबह के 9 बजे से शाम के 5 बजे तक आ सकते हैंI

Guwahati War Memorial
Guwahati War Memorial

गुवाहाटी वॉर मेमोरियल, दिघालीपुखुरी पार्क के ठीक बगल में गुवाहाटी के लतासिल में स्थित हैI यह मेमोरियल उन लोगों की याद में बनाया गया है जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपनी जान दे दी थीI इस मेमोरियल की नींव 18 मई, 2015 को रखी गई थीI यह मेमोरियल वास्तुकला, डिजाइन और सोच का एक अद्भुत निर्माण है और गुवाहाटी का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी हैI

यहाँ प्रवेश एकदम निशुल्क हैI आप इस मेमोरियल को देखने के लिए सुबह 10 बजे से 11 बजे तक और फिर दोपहर के 1 बजे से रात के 8 बजे तक यहाँ आ सकते हैंI

Vashishtha Ashram
Vashishtha Ashram

ऐसा माना जाता है कि गुरु वशिष्ठ ने इस आश्रम का निर्माण किया थाI इसके बाद उनका निधन हो गया थाI यह स्थान काफी शांतिपूर्ण और खूबसूरत हैI इस आश्रम की इमारत और डिजाइन काफी ज्यादा सुन्दर हैI यह स्थान भव्यता का एक सामंजस्यपूर्ण मेल भी हैI

यहाँ आपको कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI यह स्थान सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है, आप यहाँ इस समय के दौरान कभी भी आ सकते हैंI

Chandubi Lake
Chandubi Lake

चंडूबी झील, असम और मेघालय के पास गारो हिल्स की तलहटी में भूकंप से बनी एक प्राकृतिक झील हैI इस झील के आसपास का वातावरण कभी ज्यादा शांत है और यह चाय के बागानों, घने जंगलों और छोटी बस्तियों से घिरी हुई हैI यहाँ स्थानीय लोग पिकनिक मनाने के लिए भी आना पसंद करते हैंI

यहाँ किसी भी पर्यटक से कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता हैI

kamakhya hills
kamakhya hills

कामाख्या हिल्स उर्फ ​​नीलाचल हिल्स एक ऐसी खूबसूरत जगह है, जहाँ से प्रकृति की खूबसूरती का मंत्रमुग्ध कर देने वाला नज़ारा दिखाई देता हैI दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने के लिए यह एक अच्छी जगह मानी जाती हैI यहाँ आने पर आप ट्रेकिंग का भी आनंद ले सकते हैंI

यहाँ कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI यह स्थान सुबह 5:30 बजे से दिन के 1 बजे तक और फिर 2:30 बजे से शाम के 5:30 बजे तक ही खुला रहता हैI

Pandu Hill
Pandu Hill

आपने महाभारत में पांडवों के बारे में तो जरूर पढ़ा होगाI इस पहाड़ी का नाम भी पांडव भाइयों के पिता राजा पांडु के नाम पर ही रखा गया हैI पौराणिक कथा के अनुसार वनवास के समय पांडव भाई यहीं पर रहते थेI

यहाँ पर्यटकों से कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता हैI यह स्थान सुबह के 5:30 बजे से दोपहर के 1 बजे तक और फिर दोपहर 2:30 बजे से 05:30 बजे तक खुला रहता हैI

Nehru Park
Nehru Park

नेहरू पार्क गुवाहाटी का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैI जब आप गुवाहाटी घूमने जाएँ तो यहाँ जरूर घूमेंI यह पार्क कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों से घिरा हुआ हैI यह पार्क काफी ज्यादा बड़ा है और यहाँ हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैंI

यहाँ कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता है, आप यहाँ निशुल्क बड़े आराम से घूम सकते हैंI

Amusement Park
Dreamland Amusement Park

अगर आप शहर की भीड़ – भाड़ से दूर किसी अच्छी जगह की तलाश में हैं, जहाँ आप खुलकर एन्जॉय कर सकें तो आप ड्रीमलैंड अम्यूजमेंट पार्क घूमने जरूर जाएँI यह गुवाहाटी की घाटियों के बीच में बसा एक मजेदार पार्क हैI यहाँ आप एन्जॉय करने के साथ-साथ खुद को रिलैक्स भी कर पाएँगेI

गुवाहाटी के ड्रीमलैंड अम्यूजमेंट पार्क में आपको प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI यहाँ आपको सिल्वर, गोल्ड व डायमंड तीन तरह के पैकेज मिलेंगे, इन तीनों की कीमत अलग-अलग होती हैI आप अपने बजट के अनुसार इनका चुनाव कर सकते हैंI

Srimanta Shankardev Kaalkshetra
Srimanta Shankardev Kaalkshetra

गुवाहाटी का श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र एक सांस्कृतिक संग्रहालय हैI यह गुवाहाटी में पंजाबाड़ी क्षेत्र में स्थित हैI यह गुवाहाटी का एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी माना जाता हैI इसका निर्माण यहाँ की संस्कृति और जीवन को दर्शाने के लिए करवाया गया हैI

श्रीमंत शंकरदेव कालक्षेत्र में वयस्कों के लिए प्रति व्यक्ति 30 रूपए और बच्चों के लिए 10 रूपए का प्रवेश शुल्क रखा गया हैI यह स्थान सुबह के 10 बजे से शाम 7 बजे तक प्रवेश के लिए खुला रहता हैI

Dighali Pukhuri
Dighali Pukhuri

दिघाली पुखुरी एक मानव निर्मित झील हैI गुवाहाटी में यहाँ जाने पर आपको सबसे ज्यादा शांत और सुखदायक वातावरण का अनुभव होता हैI यह झील चारों ओर से खूबसूरत बगीचे से घिरा हुआ है और यहाँ का दृश्य काफी ज्यादा मनमोहक लगता हैI

यहाँ आने पर पर्यटकों को 20 रूपए का प्रवेश शुल्क देना पड़ता हैI

Bhuvaneshwari Temple
Bhuvaneshwari Temple

भुवनेश्वरी मंदिर, गुवाहाटी में स्थित सबसे लोकप्रिय व प्राचीन मंदिरों में से एक मानी जाती हैI यह मंदिर खूबसूरत नीलाचल पहाड़ियों के ऊपर स्थित हैI हिंदू धर्म के अनुसार भुवनेश्वरी देवी 10 महाविद्या देवी में से चौथी देवी हैंI ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण 7 वीं और 9 वीं शताब्दी के बीच हुआ थाI इस मंदिर की एक विशेष बात यह है कि इस मंदिर की संरचना कामाख्या मंदिर से काफी ज्यादा मिलती-जुलती हैI

यहाँ भक्तों को दर्शन करने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI

iskcon temple
iskcon temple

गुवाहाटी का इस्कॉन मंदिर यहाँ के रेलवे स्टेशन से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर उलुबारी चारियाली क्षेत्र में एक पहाड़ी के ऊपर स्थित हैI इस मंदिर में भगवान कृष्ण और उनकी पत्नी रुक्मणि की मूर्तियां रखी गई हैंI इस्कॉन मंदिर में आरती, जप, भजन और भगवत गीता प्रवचन भी किया जाता हैI

यहाँ आने पर आपको किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता हैI

गुवाहाटी घूमने जाने का सबसे अच्छा समय जुलाई से लेकर दिसंबर तक का महीना होता हैI इस समय यहाँ का मौसम घूमने के लिए काफी ज्यादा अच्छा होता है और घूमने में भी काफी ज्यादा आनंद आता हैI

हवाई मार्ग से – अगर आप हवाई मार्ग से गुवाहाटी पहुँचना चाहते हैं तो यहाँ का निकटम हवाई अड्डा गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा उर्फ ​​गुवाहाटी हवाई अड्डा हैI यह हवाई अड्डा मुख्य शहर से मात्र 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैI लगभग हर बड़े शहर से यहाँ के लिए नियमित उड़ान सेवाएँ उपलब्ध हैंI

रेल मार्ग से – अगर आप रेल मार्ग से गुवाहाटी पहुंचना चाहते हैं तो आपको बता दें कि गुवाहाटी का अपना रेलवे स्टेशन भी हैI यहाँ की रेलवे लाइन भारत के अन्य सभी प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई से अच्छी तरह से जुड़ी हुई हैI 

सड़क मार्ग से – गुवाहाटी पहुँचने के लिए सड़क मार्ग की भी अच्छी सुविधा उपलब्ध हैI यहाँ के लिए निजी और सरकारी दोनों बसें आराम से मिल जाती हैंI आप चाहें तो अपनी गाड़ी से भी सड़क मार्ग के रास्ते गुवाहाटी आराम से पहुँच सकते हैंI

रेडिसन ब्लू होटल

राष्ट्रीय राजमार्ग 37, तेतेलिया, गुवाहाटी, असम

नोवोटेल गुवाहाटी

डाउन टाउन, जीएस रोड, दिसपुर, रुक्मिणी गाँव, गुवाहाटी, असम

विवांता गुवाहाटी

613, महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव पथ, खानापारा, गुवाहाटी, असम

FAQ | गुवाहाटी में पर्यटन स्थलों के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गुवाहाटी घूमने में कितना दिन लगता है?

गुवाहाटी शहर आप 3 से 4 दिन में अच्छे से घूम सकते हैंI

गुवाहाटी घूमने के लिए कितना पैसा चाहिए?

अगर आप बजट बना कर घूमते हैं तो आपको गुवाहाटी घूमने के लिए कम से कम 10,000 रूपयों की आवश्यकता होगीI

गुवाहाटी घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

गुवाहाटी घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय जुलाई से लेकर दिसंबर तक का महीना माना जाता हैI इस समय यहाँ का मौसम काफी ज्यादा अच्छा होता है, जिससे आपको घूमने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती हैI  

मुझे गुवाहाटी में कहाँ रहना चाहिए?

गुवाहाटी में आपको रहने के लिए कई अच्छे-अच्छे होटल आराम से मिल जाएँगेI आप अपने बजट व पसंद के अनुसार होटल का चुनाव आसानी से कर सकते हैंI

रात के समय गुवाहाटी में घूमने के लिए कौन सी जगह हैं?

रात के समय आप गुवाहाटी में नीलांचल हिल्स देखने के लिए जा सकते हैंI

हम रात में गुवाहाटी में क्या कर सकते हैं?

गुवाहाटी में ऐसे कई प्रसिद्ध स्थान हैं, जहाँ आप रात के समय घूमने के लिए जा सकते हैंI अगर आपको पब में जाना पसंद है तो आप यहाँ रात के समय पब में भी जा सकते हैं और यहाँ की नाईट लाइफ को एन्जॉय कर सकते हैंI