जानिए किस तरह से ग्रो बैग में उगाते हैं पौधे, अपनाएं ये स्टेप्स: Grow Bags for Gardening
Grow Bags for Gardening

बाग़वानी का चलन बहुत ही तेज़ी से बढ़ रहा है।

आजकल बहुत से लोग बाग़वानी को हॉबी के तौर पर अपना रहे हैं। कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जो अपने घर की छत पर गमलों या ग्रो बैग में पेड़ लगाकर ऑर्गेनिक फल व सब्जियां उगा रहे हैं।

Grow Bags for Gardening: पेड़-पौधे हम सबके जीवन के अभिन्न अंग हैं। यह हमारे लिए कई तरह से उपयोगी होते हैं। ये न सिर्फ हमें प्रकृति से जोड़ते हैं, बल्कि पॉजिटिव एनर्जी भी देते हैं। इसलिए वर्तमान में बाग़वानी का चलन बहुत ही तेज़ी से बढ़ा है। आजकल बहुत से लोग बाग़वानी को हॉबी के तौर पर अपना रहे हैं। कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जो अपने घर की छत पर गमलों या ग्रो बैग में पेड़ लगाकर ऑर्गेनिक फल व सब्जियां उगा रहे हैं। इससे उन्हें एक तरफ़ जहां शुद्ध और ताज़ी सब्ज़ियाँ मिल रही हैं, वहीं कई और भी अन्य लाभ हैं।

छत पर पेड़ लगाने से हवा की शुद्धता बढ़ती है, घर की सुंदरता में इज़ाफ़ा होता है और लोगों को अपना खाली समय बिताने के लिए गार्डन मिल जाता है। इस लेख के माध्यम से हम आपको छत पर गार्डन बनाने से जुड़ी कुछ जानकारी देंगे। टेरेस पर गमले या ग्रो बैग में पेड़ कैसे लगाएं, इन पेड़ पौधे को उगाने के सही तरीके क्या होते हैं, या पेड़ लगाने के स्टेप्स क्या हैं। 

छत पर ग्रो बैग में पेड़ कैसे उगाएं 

Grow Bags for Gardening
Grow trees in rooftop grow bags

ग्रो बैग में पेड़ लगाने के कई फ़ायदे होते हैं। सबसे बड़ा फ़ायदा यह कि यह हल्के होते हैं और इनको आप अपनी बालकनी या छत कहीं भी लगा सकते हैं। किसी कारण वश अगर आपको इन पौधों को एक जगह से दूसरी जगह पर शिफ़्ट करना है तो भी काफ़ी आसानी रहती है। अर्बन फ़ार्मिंग में ग्रो बैग का इस्तेमाल करने से बेहतरीन विकल्प कोई और मिल ही नहीं सकता है। ग्रो बैग पौधों को उत्कृष्ट जल निकासी भी प्रदान करते हैं। आइए छत पर ग्रो बैग में पेड़ उगाने की प्रक्रिया के बारे में जानते हैं। 

Step 1: सबसे पहले करें पौधों का चयन

Selection of trees to plant on the terrace
Selection of trees to plant on the terrace

टरेस गार्डेन अथवा अपने घर की छत पर पेड़ लगाने के लिए सबसे पहली कड़ी पेड़ों का चुनाव है। इस पेड़ों का चुनाव करते समय इस बात का हमेशा धायन रखना चाहिए कि आप जो पेड़ चुन रहे हैं वह आधी आकर में विकसित नहीं हो और उनका भर छत पर काम से कम पड़े। साथ ही साथ इस बात का भी ख़्याल रखें की उन पौधों की जड़ धीमी गति से वृद्धि करती हो ताकि ग्रो बैग में आसानी से वह ग्रो कर सके। ऐसे में आप ग्रो बैग में लगाने के लिए पौधे की ड्राफ वैरायटी का चयन कर सकते हैं जो काफ़ी अनुकूल होगी। अपने घर की छत पर आप तरह तरह के फलों के पेड़ जैसे कि  पपीता, अनार, अमरूद, केला आदि लगा सकते हैं। साथ ही साथ फूलों की झाड़ियाँ और मोरिंगा, बैंगन, भिंडी जैसी सब्ज़ियाँ भी लगाना काफ़ी अच्छा रहेगा। 

Step 2: फिर ग्रो बैग का चुनाव करें

Arrange Grow Bag and Soil
Arrange Grow Bag and Soil

टरेस गार्डेन अथवा अपने घर की छत पर पेड़ लगाने के लिए आपको उचित साइज के ड्रेनेज होल्स युक्त ग्रो बैग की आवश्यकता होगी। ग्रो बैग कई साइज़ के आते हैं जिनके आकार का चयन आप पेड़ की जड़ प्रणाली के विकास के मुताबिक़ कर सकते हैं। कम गहाराई वाले गमले अथवा ग्रो बैग में उथली जड़ वाले पौधे लगाएं। आप छत पर पेड़ लगाने के लिए 15 x 15 इंच, 18 x 18 इंच, 21 x 21 इंच और 24 x 24 इंच के आकर के ग्रो बैग का चुनाव कर सकते हैं। गमले अथवा ग्रो बैग में पेड़ लगाने के लिए आपको अच्छी जल निकासी और पोषक तत्वों से भरपूर मिट्टी की ज़रूरत होगी जिसे आप अपने घर पर ही तैयार कर सकते हैं। मिट्टी और जैविक खाद का उपयोग करके बहुत ही आसानी से ऐसी मिट्टी तैयार हो जाती है। आप चाहें तो रेडी टू यूज़ पॉटिंग मिक्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

Step 3: गमलों को सही तरीक़े से रखें 

Keep the Pots Organized on the Terrace
Keep the Pots Organized on the Terrace

पेड़ों की विकसित होने के लिए पौधों को उचित दूरी पर रखें ताकि यह अच्छी तरह से ग्रो कर सकें। इस बात का भी ख़्याल रखें कि ये एक दूसरे के विकास में बाधक नहीं बने। इसके लिए आप वर्टिकल गार्डनिंग का सहारा ले सकते हैं। इसमें कम जगह होने के बावजूद भी अच्छे खासे प्लांट लगाए जा सकते हैं और यह देखने में काफ़ी सुंदर भी लगते हैं। हैंगिंग बास्केट्स का भी उपयोग आजकल काफ़ी चलन में हैं जिसे आप आज़मा सकते हैं। रेलिंग पॉट्स का प्रयोग करके भी आप अपने टेरेस गार्डन की सुंदरता में चार चाँद लगा सकते हैं। साथ ही साथ इनका व्यवस्थित रूप से रखा जाना भी ज़रूरी होता है ताकि यह अच्छे से ग्रो करने के साथ साथ देखने में भी अच्छे लगे। इसके लिए आप बड़े पेड़ वाले गमलों को पीछे तथा छोटे पेड़ वाले गमले या ग्रो बैग को आगे सामने की तरफ रखें।

Step 4: ग्रो बैग में पेड़ को लगाएं 

Plant a tree in a grow bag
Plant a tree in a grow bag

टरेस गार्डेन अथवा अपने घर की छत पर पेड़ लगाने के लिए सभी आवश्यक सामग्री चुनने के बाद सबसे मुख्य कदम होता है ग्रो बैग में पेड़ को लगाना। इसके लिए आप इन पेड़ों की सीडलिंग अपने घर पर ही तैयार कर सकते हैं, नहीं तो नर्सरी से छोटे पौधे खरीदकर भी लगा सकते हैं। इसे पॉट करने के लिए ग्रो बैग को पॉटिंग मिट्टी से आधा भर लें तथा छोटे पेड़ को बीच में रखते हुए धीरे से जड़ों को फैलाएं और पेड़ के चारों और मिट्टी डालें। यह देख लें कि पेड़ की जड़ें अच्छी तरह मिट्टी मे दबी हुई हों। एक बार पौधे को लगा लेने के बाद पेड़ को वाटर कैन की मदद से अच्छी तरह से पानी दें ताकि लम्बे समय तक मिट्टी में नमी बनी रहे। 

Step 5: सही देखभाल सुनिश्चहित करें 

Take care of Plants
Take care of Plants

टरेस गार्डेन अथवा अपने घर की छत पर लगाए गए पौधे की सबसे ज़रूरी होती है देखभाल ताकि वह अच्छी तरह से लगाने के बाद अच्छे से विकसित हो सकें और उनमें फल फूल लगे। इस बात को सु निश्चित करें कि आपके पौधे को  नियमित रूप से पर्याप्त धूप और पानी मिलता रहे। ग्रो बैग की मिट्टी में नमी बरक़रार रहे इसके लिए आप पेड़ों के तने के चारों तरफ़ गीली घास की परत बिछाकर मल्चिंग कर सकते हैं। पानी देते समय मिट्टी में नमी की जाँच करें, जिससे ओवरवाटरिंग की स्थिति न बने अन्यथा आपके पौधे मार सकते हैं।

छत पर लगाए गए पेड़ अच्छी तरह से ग्रो करें इस के लिए जैविक खाद जैसे की वर्मीकम्पोस्ट, गोबर खाद, नीम केक, सरसों खली, बायो एनपीके, प्लांट ग्रोथ प्रमोटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। पेड़ों को कीटों और रोगों से बचाने के लिए आप नीम तेल जैसे प्राकृतिक कीटनाशक का प्रयोग भी कर सकते हैं।