किराए के मकान में गृह प्रवेश करने से पहले जान से कुछ आवश्यक बातें
चूंकि, किराए के मकान हमेशा वास्तु अनुसार ही मिले ये जरूरी नहीं होता। लेकिन कोई भी मकान हो चाहे अपना या किराए का उसका बेसिक वास्तु अनुसरण करना अच्छा होता है।
Griha Pravesh Vastu Tips: हममें से ज्यादातर लोगों को जॉब के सिलसिले में एक शहर से दूसरे शहर में जाकर रहना पड़ता है। ऐसे में तो हर जगह लोग अपना घर नहीं खरीद सकते। इसलिए किराए का घर लेना जरूरी हो जाता है। किराए के मकान हमेशा वास्तु अनुसार ही मिले ये जरूरी नहीं होता। लेकिन कोई भी मकान हो चाहे अपना या किराए का उसका बेसिक वास्तु अनुसरण करना अच्छा होता है। ताकि उसमें रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। लेकिन, किराए के मकान में किसी तरह का वास्तुदोष है तो किरायेदार भी वहां ज्यादा दिनों तक नहीं रह पाते क्योंकि इससे उन्हें लगातार कुछ ना कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
लेकिन, जब आप किराए के मकान में अपने हिसाब से कुछ नहीं कर सकते लेकिन कुछ वास्तु उपायों और चीजों को सही दिशा में रखकर आप किराए के मकान में शांति से और खुशहाल रह सकते हैं। किराए के मकान में भी गृह प्रवेश करने से पहले कुछ आवश्यक बातें जानना जरूरी होता है।
प्रॉपर्टी वाइव्स

आप जब किसी प्रॉपर्टी को किराए के उद्देश्य से देखने जा रहे हैं तो जल्दबाजी में कोई भी घर ना ले लें। बल्कि आप जब उस स्थान पर जाएं तो आपको उस जगह की ऊर्जा का आभास होगा।अगर आपको वहां जाकर अच्छा अनुभव हो रहा है तो ही आप आगे बढ़ें।
बेसिक वास्तु नियम
कोई भी घर या फ्लैट जिसमे आप रहने का सोच रहे हैं वो वास्तुशास्त्र के बेसिक नियमों के अनुसार हो जैसे;
प्रवेश द्वार

घर का प्रवेश द्वार हमेशा पूर्व, उत्तरपूर्व या पश्चिम,उत्तर या फिर उत्तर पश्चिम वाला ही हो। दक्षिण पूर्व या दक्षिण दिशा के प्रवेश द्वार वाला घर ना लें।
किचन

किचन या तो पूर्व या दक्षिण पूर्व या फिर उत्तर पश्चिम में हो तो अच्छा रहता है।
बेडरूम

बेडरूम अगर दक्षिण या दक्षिण पश्चिम या फिर उत्तर पश्चिम या पश्चिम या फिर पूर्व दिशा में हो तो अच्छा है।
खिड़कियां या बालकनी

घर की खिड़की या बालकनी अगर पूर्व दिशा या फिर उत्तर दिशा में हो तो शुभ होता है। पश्चिम की बालकनी या खिड़की भी ठीक रहती है। लेकिन अगर दक्षिण दिशा खुला है तो ये शुभ नहीं है।
बाथरूम
बाथरूम कभी ईशान और नैरीत्य में ना हो इसका जरूर ध्यान रखें। अगर उत्तर या पश्चिम में बाथरूम या टॉयलेट हो तो अच्छा है।
अलमारी
घर में बना अलमीरा पश्चिम या दक्षिण के दीवार पे हो तो अच्छा है।
अगर घर इन बेसिक वास्तु नियम को फॉलो कर रहा है तो शुभ माना जाता है।
गृह प्रवेश
किराया के घर में भी आप किसी शुभ दिन में ही प्रवेश करें। चातुर्मास में गृह प्रवेश वर्जित माना जाता है। शनिवार, रविवार और मंगलवार छोड़कर ही घर में प्रवेश करें।
इस दिन मुख्य द्वार को फूल पत्तों से सजाकर ईशान दिशा में पूजा घर स्थापित करें और रहना शुरू करें।
कुछ अन्य वास्तु के नियम का भी ध्यान रखें जैसे;
*भारी चीजों को दक्षिण और पश्चिम में रखें।
*पूर्व और उत्तर दिशा को हल्का रखें।
*उत्तर दिशा में पानी से जुड़ी चीजें रखें और हरा भरा रखें।
इन सब उपायों से किराया का मकान भी आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है।