Delicious Hot Winter Drinks for Kids
Delicious Hot Winter Drinks for Kids

Winter Hot Drinks for Kids: ठंडी हवाओं में बच्चों की बॉडी जल्दी ठंडी हो जाती है। ऐसे में हल्के और हेल्दी हॉट ड्रिंक्स उन्हें न केवल गर्म रखते हैं, बल्कि उनका इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनाते हैं। बच्चों को कॉफी या कैफीन वाली ड्रिंक देने के बजाय, आप उन्हें प्राकृतिक फ्लेवर और पौष्टिक तत्वों से भरपूर विकल्प दे सकती हैं।

सामग्री: 1 कप दूध (या बादाम दूध), 1 छोटा टुकड़ा डार्क चॉकलेट (70′ कोको), 1 छोटा चम्मच शहद, 1 चुटकी दालचीनी पाउडर, 2 बूंद वनीला एक्सट्रैक्ट (वैकल्पिक)।
विधि: सबसे पहले एक छोटे पैन में दूध को धीमी आंच पर गर्म करें। जब दूध हल्का गर्म हो जाए तो उसमें डार्क चॉकलेट के टुकड़े डालें।
लकड़ी के चमचे से धीरे-धीरे मिलाते रहें ताकि चॉकलेट अच्छी तरह घुल जाए। अब गैस धीमी
करके इसमें शहद डालें और 1-2 मिनट तक पकाएं। चाहें तो वनीला एक्सट्रैक्ट और दालचीनी पाउडर भी डालें ताकि स्वाद और सुगंध बढ़ जाए। जब ड्रिंक थोड़ा गाढ़ा और मखमली लगे तो गैस बंद कर दें। कप में निकालें और ऊपर से थोड़ीसी कोको या दालचीनी छिड़कें। यह ड्रिंक बच्चों के मूड को तुरंत अच्छा कर देगा और उन्हें कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा डोज मिलेगा।

Hot milk with dry fruits and nuts
Hot milk with dry fruits and nuts

सामग्री: 1 कप दूध, 4 बादाम (भीगे हुए), 2 काजू, 1 छोटा चम्मच किशमिश, 1 चुटकी केसर (वैकल्पिक), 1 छोटा चम्मच शहद या गुड़ पाउडर।
विधि: बादाम, काजू और किशमिश को 15-20 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगो दें। फिर इन्हें बारीक पीसकर पेस्ट बना लें। अब एक पैन में दूध उबालें और उसमे यह पेस्ट डालें। दूध को धीमी आंच पर 5-6 मिनट तक पकाएं ताकि यह हल्का गाढ़ा हो जाए और ड्राई फ्रूट्स का स्वाद इसमें अच्छी तरह घुल जाए। गैस बंद करने के बाद शहद या गुड़ पाउडर डालें। चाहें तो केसर की कुछ धागे डालकर खूबसूरत रंग और सुगंध दें। यह ड्रिंक बच्चों की एनर्जी बढ़ाने के साथ-साथ उनकी हड्डियों और दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद है।

Herbal Masala Tea (Caffeine-Free)
Herbal Masala Tea (Caffeine-Free)

सामग्री: 1 कप पानी, 1 छोटा टुकड़ा अदरक (कद्दूकस किया हुआ), 2-3 तुलसी की पत्तियां, 1 चुटकी हल्दी, 1 छोटा चम्मच शहद।
विधि: पानी को एक छोटे भगोने में उबालने के लिए रखें। जब पानी उबलने लगे, तो उसमें कद्दूकस की हुई अदरक, तुलसी की पत्तियां और हल्दी डालें। अब इसे 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर उबलने दें ताकि इन सबका स्वाद और पौष्टिक तत्व अच्छी तरह पानी में मिल जाएं। गैस बंद करें और चाय को छलनी से छान लें। जब यह गुनगुना रह जाए तब शहद डालें (ध्यान रखें कि बहुत गरम चाय में शहद न डालें)। यह हल्की, सर्दी-जुकाम में राहत देने वाली और बच्चों के लिए पूरी तरह सुरक्षित हर्बल टी है।

rose hot drink
rose hot drink

सामग्री: 1 कप दूध, 1 छोटा चम्मच गुलाब की पंखुड़ियां (सूखी या ताजी), 1 छोटा चम्मच गुलकंद, ½ छोटा चम्मच शहद।
विधि: एक पैन में दूध डालें और मध्यम आंच पर गर्म करें। जब दूध हल्का उबलने लगे, तो उसमें गुलाब की पंखुड़ियां डालें और 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं ताकि पंखुड़ियों का रंग और खुशबू दूध में उतर जाए। अब गैस बंद करें, दूध को छान लें और उसमें गुलकंद और शहद डालें। हल्का
मिलाकर कप में परोसें। इसका गुलाबी रंग और खुशबू बच्चों को बहुत पसंद आती है। यह ड्रिंक सर्दियों की रातों में हल्की मीठी और फेस्टिव फील देने वाली होती है।

Warm Apple-Cider Smoothie
Warm Apple-Cider Smoothie

सामग्री: 1 बड़ा सेब (छिला और कटा हुआ), ½ कप गुनगुना पानी या दूध, 1 छोटा चम्मच शहद, 1 चुटकी दालचीनी पाउडर, 1 छोटा टुकड़ा अदरक (कद्दूकस किया हुआ)।
विधि: सबसे पहले सेब को हल्का गर्म करें ताकि वह नरम हो जाए। इसके लिए आप इसे माइक्रोवेव में 1 मिनट रख सकती हैं या पैन में 2 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। अब ब्लेंडर में गर्म सेब, गुनगुना दूध (या पानी), शहद, दालचीनी और अदरक डालकर स्मूद पेस्ट बना लें। इसे कप में निकालें और ऊपर से थोड़ी-सी दालचीनी छिड़कें। यह ड्रिंक बच्चों को विटामिन-सी, फाइबर और
एंटीऑक्सीडेंट्स देता है। ठंडे दिनों में यह फ्रूट स्मूदी गर्म और ताजगी भरी ट्रीट जैसी लगती है।

राधिका शर्मा को प्रिंट मीडिया, प्रूफ रीडिंग और अनुवाद कार्यों में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा पर अच्छी पकड़ रखती हैं। लेखन और पेंटिंग में गहरी रुचि है। लाइफस्टाइल, हेल्थ, कुकिंग, धर्म और महिला विषयों पर काम...