Top 10 Chocolate Spread: चॉकलेट स्प्रेड का स्वाद बच्चों को बहुत पसंद आता है। चॉकलेट की तरह दिखने वाले इस स्प्रेड को ब्रेड, टोस्ट, वफ़ल, पैनकेक, मफिन और पीटा पर लगाकर खाया जाता है। गृहलक्ष्मी की इस टॉप 10 सीरीज में हम चॉकलेट स्प्रेड के अलग-अलग ब्रांड लेकर आए हैं, जहां से आप अपनी पसंद के ब्रांड को चुन सकते हैं। चलिए देखते हैं गृहलक्ष्मी टॉप 10 चॉकलेट स्प्रेड-
वीबा

पीनट्स की पौष्टिकता और कोको के स्वाद से भरपूर यह स्प्रेड हर बाइट में क्रंची, नटी और चॉकलेटी मज़ा देता है। यह न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि इसमें मौजूद है 21% हाई प्रोटीन (लगभग 5.4 ग्राम प्रति सर्विंग) जो शरीर को दिनभर की ऊर्जा देता है। यह स्प्रेड पूरी तरह ग्लूटेन-फ्री, ट्रांस-फैट-फ्री, डेयरी-फ्री और वेगन-फ्रेंडली है।
कीमत: ₹269
मात्रा: 340 ग्राम
प्योर टेम्पटेशन

यह स्प्रेड रिच हेज़लनट और प्रीमियम कोको के मिश्रण से तैयार किया गया है, जो हर बाईट में मख़मली, क्रीमी और लाजवाब फ्लेवर देता है। यह स्प्रेड 100% वेजिटेरियन है और इसमें किसी भी तरह के प्रिज़र्वेटिव या आर्टिफिशियल कलर का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स और मिल्क प्रोटीन इसे न सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि पौष्टिक भी बनाते हैं।
कीमत: ₹400
मात्रा: 340 ग्राम
नोटा सिन

यह 30% एक्स्ट्रा चॉकलेटी प्रीमियम कोको और पौष्टिक बादाम से बना है, जो हर बाइट में रिच, क्रीमी और डिलाइटफुल फ्लेवर देता है। इसमें कोई भी ऐडेड शुगर नहीं है-इसे Monk Fruit और Stevia जैसे नेचुरल जीरो-कैलोरी स्वीटनर्स से मीठा बनाया गया है। इसमें कृत्रिम फ्लेवर या प्रिज़र्वेटिव्स का इस्तेमाल नहीं किया गया है, जिससे यह और भी हेल्दी बनता है।
कीमत: ₹448
मात्रा: 250 ग्राम
मामाफ़ीस्ट

हैज़लनट और कोको पाउडर से बना यह स्प्रेड न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन है बल्कि गिल्ट-फ्री भी है — यानी आप इसे अपने पसंदीदा स्नैक या ब्रेकफास्ट पर बिना किसी झिझक के इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी क्रीमी टेक्सचर और स्मूद मीठा फ्लेवर हर बाइट को लाजवाब और एनर्जी से भरपूर बना देता है।
कीमत: ₹370
मात्रा: 350 ग्राम
किसान

इस स्प्रेड में मौजूद 70% पीनट बटर और 30% डार्क चॉकलेट क्रेम इसे देता है रिच, क्रीमी टेक्सचर और हेज़लनट का अनोखा स्वाद जो देर तक मुंह में बना रहता है। इसमें कोई आर्टिफिशियल कलर या प्रिज़रवेटिव्स नहीं हैं। अन्य चॉकलेट स्प्रेड्स की तुलना में इसमें 50% कम शुगर और दोगुना प्रोटीन है। इसका रिच, डार्क और नटी फ्लेवर हर बाइट को स्पेशल बनाता है।
कीमत: ₹239
मात्रा: 350 ग्राम
ला कासा

यह प्रीमियम क्वालिटी का चॉकलेट स्प्रेड है जो अपने 100% नेचुरल और नो ट्रांस-फैट फॉर्मूले से तैयार किया गया है। इसमें किसी भी तरह के प्रिज़रवेटिव्स, कलर्स या एसेंस का इस्तेमाल नहीं किया गया है। यह उन लोगों के लिए स्वादिष्ट और भरोसेमंद विकल्प है जो हर ब्रेड, टोस्ट या डेज़र्ट को खास और यादगार बनाना चाहते हैं।
कीमत: ₹450
मात्रा: 350 ग्राम
नुटेला

क्रीमी टेक्सचर और हेज़लनट-काकाओ के गाढ़े स्वाद के साथ यह स्प्रेड आपकी बोरिंग ब्रेड स्लाइस को स्वादिष्ट बना देता है। यह स्प्रेड अपने यूनिक और इनइमिटेबल रेसिपी के लिए मशहूर है। यह उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो सुबह के स्नैक या ब्रेकफास्ट में थोड़ा सा लक्ज़री टच पसंद करते हैं। इसका एक चम्मच नाश्ते को मजेदार और एनर्जेटिक बना देता है।
कीमत: ₹449
मात्रा: 350 ग्राम
अमूल

चॉकलेट और बटर के लाजवाब कॉम्बिनेशन वाले इस स्प्रेड के साथ आप अपने स्नैक्स का मजा बढ़ा सकते हैं। इसमें मौजूद बटर, कोको सॉलिड्स और गोल्डन सिरप आपकी साधारण रोटी, ब्रेड या परांठे को एक टेस्टी डेज़र्ट जैसा ट्रीट देते हैं। यह स्प्रेड एनर्जी से भरपूर है इसलिए इसको छोटे सर्विंग में एन्जॉय करना बेहतर है।
कीमत: ₹115
मात्रा: 200 ग्राम
हर्षीज़

बादाम के स्वाद के साथ कोकोआ रिच ये मखमली स्प्रेड किसी भी स्नैक को खास बना देता है। आप इसे ब्रेड, परांठे, रोटी, डोसा, इडली, केक, बिस्किट, वाफल या क्रोइसां पर लगाकर खा सकते हैं। इसमें मौजूद बादाम न सिर्फ स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि हल्का-सा नटी क्रंच इसके टेक्सचर और चॉकलेटी फ्लेवर को खास बनाता है।
कीमत: ₹320
मात्रा: 350 ग्राम
न्यूट्रालाइट

स्वाद और सेहत से भरपूर इस स्प्रेड में रियल हेज़लनट्स और प्रीमियम क्वालिटी चॉकलेट है, जो इसे एक रिच और क्रीमी स्वाद देता है। इसमें मौजूद क्विनोआ प्रोटीन का शानदार स्रोत है। क्विनोआ के कारण इसका टेक्सचर क्रंची और सैटिस्फाइंग बन जाता है।
कीमत: ₹299
मात्रा: 275 ग्राम
