महिलाओं के लिए 5 सरकारी नौ‍करियां, जहां पैसे के साथ मिलेगी सुरक्षा और सम्मान भी: Government Jobs
Government Jobs

Government Jobs: महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। समुद्र की गहराइयों से लेकर आकाश की ऊंचाइयां छूने तक, वे हर जगह खुद को साबित कर रही हैं। हालांकि महिलाएं हमेशा से ही हर काम करने में सक्षम रही हैं। बस समाज इस बात को स्वीकारने अब लगा है। खैर जब जागो तभी सवेरा की सोच के साथ आधी आबादी अब अपने पूरे जोश के साथ सफलता की इबादत लिख रही है। ऐसे में कुछ सरकारी क्षेत्र ऐसे में भी जहां की नींव महिलाओं के दम पर मजबूत है। इन क्षेत्रों में महिलाएं न सिर्फ आत्मसम्मान के साथ काम कर रही हैं, बल्कि देश सेवा में भी जुटी हैं। महिलाओं के लिए ये बेस्ट फील्ड माने जाते हैं- 

1. समाज की नींव रखते हैं टीचर्स

टीचिंग प्रोफेशन को हमेशा से ही बहुत ही सम्मान की नजरों से देखा जाता है
टीचिंग प्रोफेशन को हमेशा से ही बहुत ही सम्मान की नजरों से देखा जाता है

एक अच्छे समाज की नींव शिक्षक ही रखता है। ऐसे में यह बहुत ही जिम्मेदारी का काम है, जिस पर देश का भविष्य निर्भर होता है। यही कारण है कि गुरु को सबसे ऊँचा ओहदा दिया गया। ऐसे में टीचिंग प्रोफेशन को हमेशा से ही बहुत ही सम्मान की नजरों से देखा जाता है। यही कारण है कि टीचिंग के प्रोफेशन को हमेशा से ही महिलाओं के लिए बेस्ट माना जाता है। इसमें सम्मान, सिक्योरिटी के साथ ही आपको इतना समय भी मिल पाता है कि आप परिवार के साथ समय बिता पाएं। गवर्नमेंट टीचर बनने की योजना है तो इसके लिए कुछ योग्यताएं आपको पूरी करनी होंगी। पीजीटी बनने के लिए जरूरी है कि आपने ग्रेजुएशन के बाद बीएड यानी बैचलर ऑफ एजुकेशन पास की हो। यह एक साल का कोर्स है, जो किसी भी मान्यता प्राप्त प्राइवेट या सरकारी कॉलेज या फिर यूनिवर्सिटी से किया जा सकता है। इस कोर्स में आपको टीचिंग की बेसिक जानकारी, स्किल एवं टैक्नीक, बच्चों को पढ़ाने की नॉलेज आदि सिखाई जाती है। इस कोर्स को करने के लिए आपके ग्रेजुएशन में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। 

2. करना चाहती हैं समाज सेवा, चुनें नर्सिंग फील्ड

अगर आप नौकरी में रहते हुए ही लोगों की सेवा करना चाहती हैं तो नर्सिंग प्रोफेशन आपके लिए बेस्ट है। इस फील्ड को हमेशा से ही महिलाओं के लिए अच्छा माना जाता है। इस पेशे की समाज में कितनी अहमियत है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोग नर्स को सिस्टर बोलते हैं। हेल्थ केयर सेक्टर इन दिनों काफी ग्रोथ कर रहा है ऐसे में नर्सिंग फील्ड की डिमांड भी दिनों दिन बढ़ रही है। इतना ही नहीं भारतीय नर्सों की पूछ दुनियाभर में है। नर्सिंग कोर्स करने के लिए जरूरी है कि आपने 10+2 विज्ञान में बायोलॉजी, फिजिक्स और केमिस्ट्री के साथ की हो। इसके बाद आपको डिप्लोमा इन नर्सिंग, बीएससी इन नर्सिंग आदि मेडिकल कोर्स करने होंगे। इसके साथ ही ओक्सिलिअरी नर्स मिडवाइफ, हेल्थ वर्कर कोर्स से भी अपने करियर का आरंभ कर सकती हैं। खास बात ये है कि इन कोर्सों को करने के लिए कोई उम्र की सीमा नहीं होती है। आप जॉब में रहते हुए भी इन्हें कर सकती हैं। गवर्नमेंट हॉस्पिटल्स में स्टाफ नर्स सहित अन्य पदों के लिए रिक्तियां हमेशा निकलती रहती हैं।   

3. करें देश की सेवा, चुनें डिफेंस में करियर  

भारत ही नहीं किसी भी देश में सैनिकों को सबसे ज्यादा सम्मान दिया जाता है।
करें देश की सेवा, चुनें डिफेंस में करियर 

देश सेवा से बड़ा काम कोई नहीं हो सकता। एक समय पुरुषों के वर्चस्व वाले इस फील्ड में अब महिलाएं भी अपनी भागीदारी निभा रही हैं। भारत ही नहीं किसी भी देश में सैनिकों को सबसे ज्यादा सम्मान दिया जाता है। ऐसे में आप भी डिफेंस सर्विसेज को करियर के रूप में चुन सकती हैं। आज भारतीय सेना में शामिल होने की इच्छुक महिला उम्मीदवारों के लिए कई सुनहरे अवसर मौजूद हैं। भारतीय थल सेना के साथ ही भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना में भी कई अवसर हैं। आप सेना में भी अपनी पसंद की विंग चुन सकती हैं। योग्यता के आधार पर यहां चयन प्रक्रिया को पूर किया जा सकता है। यहां ध्यान रखने की बात यह है कि अगर आप सेना की किसी भी विंग में जाना चाहती हैं तो आपको अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देना होगा। क्योंकि एक फौजी चाहे किसी भी पोस्ट पर क्यों न जाए, उसकी ट्रेनिंग हार्ड ही होती है। इसके साथ ही आपका अनुशासन में रहना जरूरी है। यहां सिर्फ परीक्षा पास करना ही काफी नहीं है, आपको अपनी पर्सनेलिटी पर भी मेहनत करने की आवश्यकता होगी।  

यह भी देखे-होली के मौके पर इन आइडिया संग रीस्टाइल करें आउटफिट्स

4. बैंकिंग सेक्टर को चुनना है अच्छा ऑप्शन 

ग्लोबलाइजेशन के इस दौर में बैंकिंग सेक्टर का काफी विकास हुआ है। यह एक ऐसा सेक्टर है जिसे हमेशा से ही महिलाओं के लिए अच्छा ऑप्शन माना गया है। बैंकिंग सेक्टर में आपको छुट्टियां भले ही कुछ कम मिलें, लेकिन यहां मिलने वाली सोशल सिक्योरिटी बहुत बड़ी है। बैंक कर्मियों को कई फायदे मिलते हैं, जो जिंदगीभर के लिए आपके काम आएंगे। ऐसे में इसे करियर का अच्छा क्षेत्र माना जाता है। बैंक में क्लर्क,पीओ सहित कई जॉब्स उपलब्ध हैं, जिनकी वैकेंसी हमेशा निकलती रहती हैं। बैंक पीओ के पद के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नातक निर्धारित है। बैंक पीओ बैंकिंग सेक्टर में एंट्री करने का सबसे आसान और सही तरीका है। पीओ से पद पर नियुक्ति के बाद आप प्रमोशंस से बैंक सीईओ, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक जैसी हाई पोस्ट तक पहुंच सकते हैं। 

5. पुलिस सेवा, महिलाओं के लिए है अपार संभावनाएं 

पुलिस सेवा में जाना महिलाओं के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।
आज देश की बेटियां खाकी वर्दी पहनकर देशभर में नाम कमा रही हैं।

पुलिस, यह वो सेक्टर है जिसका सम्मान आज भी देश में बहुत है। हालांकि इस सेक्टर में महिलाओं की हिस्सेदारी बेहद कम है। ऐसे में यह भी साफ है कि यहां आधी आबादी के लिए संभावनाएं भी अपार हैं। आज देश की बेटियां खाकी वर्दी पहनकर देशभर में नाम कमा रही हैं। वे अपने बड़े फैसलों और सख्ती के साथ ही अपने संघर्षों की कहानी से युवतियों को प्रेरित कर रही हैं। महिलाओं की परेशानियों को समझने के लिए अधिकांश राज्य अब पुलिस को वूमन फ्रेंडली बनाने की ओर कदम उठा रहे हैं। ऐसे में यह फील्ड चुनकर आप बहुत कुछ कर सकती हैं। आप न सिर्फ एक अच्छी जॉब पा सकती है, बल्कि समाज के पीड़ित लोगों की मदद भी कर सकती हैं। पुलिस इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर जैसे पद हैं जिसके लिए आप आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए शैक्षिक योग्यता के लिए स्नातक पास होनी चाहिए। हालांकि यह बेहद जरूरी है कि आप फिजिकल फिट हों, क्योंकि फौज के जैसे ही पुलिस की ट्रेनिंग भी काफी टफ होती है। इसलिए भर्ती परीक्षा की तैयारी के साथ ही फिटनेस पर भी ध्यान देना जरूरी है। 

Leave a comment