दुर्गा मां का विसर्जन करने की विधि और समय: Durga Visarjan Vidhi
Durga Visarjan Vidhi

दुर्गा मां का विसर्जन करने की विधि और समय

Durga Visarjan Vidhi : नवरात्रि में मां दूर्गा की पूजा विधि अच्छे से करने के बाद विसर्जन विधि भी अच्छे से करना चाहिए, ताकि आपको पूजा का सही फल प्राप्त हो सके। आइए जानते हैं विसर्जन की विधि और समय क्या है?

Durga Visarjan Vidhi : शारदीय नवरात्रि के मौके पर हर्षोल्लास के साथ दुर्गा पूजा का उत्सव मनाया जाता है। जहां माता की पूजा विधि-विधान से की जाती है, वहीं विसर्जन भी बहुत ही धूमधाम से किया जाता है। दुर्गा मां का विसर्जन एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठान है, जो नवरात्रि या दुर्गा पूजा के समापन पर किया जाता है। इस विधि के दौरान मां दुर्गा की मूर्ति का जल में विसर्जन किया जाता है, जिससे यह संदेश दिया जाता है कि देवी अब अपनी दिव्य यात्रा पर जा रही हैं। विसर्जन करने की विधि और समय इस प्रकार है-

Also read: नवरात्रि के व्रत में बनाएं ये 5 तरह की मजेदार रेसिपी

Durga Puja Visarjan
Durga Puja Visarjan Vidhi

पूजा समापन
मां दुर्गा के विसर्जन से पहले देवी दुर्गा की पूजा विधिपूर्वक संपन्न की जाती है। पूजा में मां दुर्गा की आरती, भोग, और पुष्प अर्पित किए जाते हैं। यह धार्मिक अनुष्ठान का अहम हिस्सा माना जाता है।

अंजलि और आशीर्वाद
परिवार के सभी सदस्यों द्वारा देवी के चरणों में अंजलि अर्पित की जाती है और उनसे आशीर्वाद लिया जाता है।

विसर्जन की तैयारी
विसर्जन के लिए एक सुरक्षित जल स्रोत जैसे- नदी, तालाब, झील इत्यादि का चुनाव किया जाता है। मूर्ति को सम्मानपूर्वक और धूमधाम से विसर्जन स्थल पर ले जाया जाता है, जहां विसर्जन होना है। विसर्जन के समय भक्तगण मंत्रोच्चार, जयकारे (जैसे “जय माता दी” या “बोलो दुर्गा मां की जय”) लगाते हैं।

Durga Puja Anushthan
Durga Puja Anushthan

पहले देवी की मूर्ति को कुछ समय तक जल में रखा जाता है।
फिर मूर्ति को धीरे-धीरे जल में विसर्जित किया जाता है।
विसर्जन के समय “विसर्जन मंत्र” या “गंगा स्तोत्र” आदि का पाठ किया जा सकता है।
पानी में कुछ पुष्प और चावल अर्पित किए जाते हैं।

विसर्जन आमतौर पर दशमी के दिन (दशहरा) किया जाता है। इसका शुभ समय, जिसे विजय मुहूर्त कहते हैं, शुभ मान्यता प्राप्त समय के अनुसार निर्धारित किया जाता है। विजयादशमी पर इस समय देवी को विदा करने का विशेष महत्व है। विसर्जन के लिए शुभ मुहूर्त पंडित या पंचांग से देखा जा सकता है, जो समय और स्थान के अनुसार बदल सकता है।

इस साल यानि 2024 में मां दुर्गा के विसर्जन की तारीख 12 अक्टूबर 2024 है और विसर्जन का समय सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगा और अगले दिन 13 अक्टूबर 2024 को सुबह 09 बजकर 08 मिनट तक ही विसर्जन किया जा सकता है।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...