kharmas 2024
Kharmas 2024 Tips

Kharmas 2024: 15 दिसंबर, रविवार को खरमास शुरू हो जाएगा और यह 14 जनवरी 2025 तक चलेगा। यह इस साल का दूसरा खरमास रहेगा। इस समय के दौरान सूर्य देव की पूजा का विशेष महत्त्व होता है। इस दौरान आप रोजाना सूर्य देव की पूजा कर सकते हैं और इससे आपको काफी अच्छा फल प्राप्त होगा। खरमास के दौरान कोई भी शुभ काम करने की आज्ञा नहीं होती है। इसलिए एक महीने तक शादी, मुंडन और ग्रह प्रवेश जैसे शुभ काम नहीं किए जाएंगे। 14 जनवरी के बाद ही अब नए कामों या शुभ कामों की शुरुआत होगी। इस दौरान आपको रोजाना सूर्य चालीसा का पाठ करना चाहिए। इससे आपको हर कार्य में सफलता मिल सकती है। सूर्य देव की विशेष कृपा आप पर बनेगी और सुख समृद्धि आपके जीवन में आनी शुरू हो जाएगी।

किस चालीसा का पाठ करना चाहिए?

खरमास के महीने में आपको सूर्य देव की पूजा पूरी श्रद्धा से करनी चाहिए। इस दौरान आपको रोजाना सूर्य चालीसा का पाठ करना चाहिए। इससे सूर्य देव की कृपा आप पर बनी रहेगी और सुख समृद्धि प्राप्त होगी। आपको सूर्य चालीसा का पाठ करने के साथ साथ सुबह नहाने के बाद सूर्य उदय होने के समय सूर्य को जल भी अर्पित करना चाहिए। ऐसा करना भी खरमास के दौरान काफी शुभ माना जाता है।

Also read: रावण वध के बाद भी माता सीता से मिली थी शूर्पणखा, जानिए आखिर क्या था कारण: Mata Sita and Surpanakha Story

कैसे करें सूर्य देव की पूजा?

आपको सूर्य चालीसा पढ़ने के साथ साथ आप को सूर्य देव को रोजाना जल अर्पित करना चाहिए। जल के अंदर थोड़ी सी हल्दी और गुड़हल का फूल डाल दें। इसके बाद ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप करते समय ही आप को सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आप के रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे और सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

मेरा नाम सुनेना है और मैं बीते पाँच वर्षों से हिंदी कंटेंट लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, मानसिक सेहत, पारिवारिक रिश्ते, बच्चों की परवरिश और सामाजिक चेतना से जुड़े विषयों पर काम किया है। वर्तमान में मैं...