भगवान शिव के भक्तों का विश्वास कुछ ऐसा होता है कि उन्हें अपनी हर कामना के पूरे हो जाने का विश्वास होता है। लेकिन इसके लिए आपको भगवान शिव की पूजा अर्चना भी ऐसे करनी होती है कि वो आप पर खुश हो जाएं नाराज न हों। भगवान शिव की आराधना में कोई कमी न रहे, इसके लिए आपक्पो कुछ नियम मानने होते हैं। इन नियमों के साथ आपके लिए शिव भक्ति आसान हो जाती है और फल देने वाली भी। तो शिव पूजा के समय किन गलतियों से रखना है खुद को दूर जान लीजिए-

चढ़ावा हो ऐसा-

पूजा-पाठ में थोड़ी भी रुचि रखने वाले लोगों को पता होता है कि हर भगवान के पसंदीदा फूल भी अलग-अलग होते हैं। ठीक इसी तरह हर भगवान के लिए चढ़ावा भी अलग-अलग ही होता है। कुछ इसी तरह के नियम शिव भक्ति में भी ध्यान रखने होते हैं, क्या है ये नियम-

-शिव जी को कभी भी केतकी के फूल नहीं चढ़ाने चाहिए।

-शिव जी को जल चढ़ाते हुए भी ये ध्यान रखना होता है कि उनको कभी भी तुलसी के पत्तों से जल न चढ़ाएं। शिव जी को कभी भी शंख से भी जल ना चढ़ाएं।

-हल्दी कुमकुम भी भगवान शिव को नहीं चढ़ाना चाहिए।

-बासी फूल भी शिव जी चढ़ाने से बचें।

-चावल के टूटे दाने भोलेनाथ को नहीं चढ़ाने चाहिए। हमेशा साबुत चावल के दाने ही उन्हें चढ़ाएं।

-पूजा के समय काले कपड़े भी ना पहनें, इससे शिव जी नाराज हो सकते हैं।

इस चढ़ावे से खुश होते भोलेनाथ-

भगवान शिव को नारियल पसंद है, आप उन्हें नारियल चढ़ाएं। और पूजा हमेशा हरे कपड़े पहन कर ही करें। इसके अलावा पीला, सफेद और केसरिया रंग के कपड़े भी धारण किए जा सकते हैं।

पूजा की प्रक्रिया-

भोले नाथ की पूजा करने के लिए सही प्रक्रिया अपनाकर अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ खास बातें ध्यान रखनी होगी, जैसे-

-बेलपत्र चढ़ाएं।

-मंदिर में शिवलिंग पर तांबें के बर्तन से ही दूध चढ़ाएं।

-शिव जी से जुड़े मंत्र को रुद्राक्ष के साथ 11 माला जप करें।

Article summery

Meta keys-

 

Meta description-

 

 

धर्म संबंधी हमारे सुझाव आपको कैसे लगे?अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेजें। आप धर्म संबंधी टिप्स भी हमें ईमेल कर सकते हैंeditor@grehlakshmi.com

ये भी पढ़ें-

पटना में गुजारिए 24घंटे,ये जगह निराश नहीं करेगी आपको