Budh Gochar 2025: बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है जोकि बुद्धि, व्यापार, शिक्षा, संचार, संवाद, एकाग्रता और तर्क-वितर्क के कारक माने जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह का गोचर महीने में दो बार होता है यानी बुध हर महीने दो बार राशि बदलते हैं। जनवरी के अंत में मकर राशि में बुध का गोचर हुआ इसके बाद अब मंगलवार 11 फरवरी 2025 को बुध ग्रह शनि देव की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। शनि की राशि में बुध के प्रवेश करते ही कुछ राशियों को विशेष लाभ की प्राप्ति होगी और शुभ फल मिलेंगे।
बुध 11 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 41 पर मकर राशि से निकलकर शनि के मूल त्रिकोण वाली राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। बता दें कि बुध कुंभ राशि में उदय होंगे। वहीं शनि पहले से ही कुंभ राशि में विराजमान हैं। ऐसे में कुंभ राशि में बुध के आने से शनि और बुध की युति बनेगी जिसका लाभ कई राशियों को मिलेगा। आइये जानते हैं इन शुभ राशियों के बारे में।

मेष राशि के लिए बुध गोचर का प्रभाव
बुध का गोचर मेष राशि वालों के 12वें भाव में होगा, जिससे मेष राशि वालों के आय में वृद्धि होगी। साथ ही आय के नए-नए स्रोत भी बनने लगेंगे। इस दौरान अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही निवेश किए गए धन का भी लाभ मिलेगा। इस तरह से फरवरी महीने में मेष राशि वालों पर बुध की कृपा से धन की वर्षा होगी और आर्थिक संबंधी दिक्कतें पूरी तरह से दूर हो जाएंगी।
मिथुन राशि के लिए बुध गोचर का प्रभाव

बात करें मिथुन राशि वालों की तो, बुध गोचर का परिणाम आपके जीवन में भी शुभ फलदायी साबित होगा। बुध आपकी राशि के कर्म भाव में संचरण करेंगे, जिसके प्रभाव से भाग्योदय होगा और हर कार्य में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस दौरान व्यापार और नौकरी में भी तरक्की के योग बनने लगेंगे और साथ ही कहीं से शुभ समाचार भी मिल सकता है।
सिंह राशि के लिए बुध गोचर का प्रभाव

बुध के गोचर करने के बाद बुध और शनि की युति से बनने वाला योग सिंह राशि वालों को शुभ फल प्रदान करेगा और इस दौरान करियर-कारोबार में खूब तरक्की होगी। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनने लगेंगे। इस समय आप जिस कार्य की शुरुआत करेंगे, उसमें सफलता हासिल होगी। घर-परिवार में भी खुशहाली और शांति बनी रहेगी।
मकर राशि के लिए बुध गोचर का प्रभाव
बुध के गोचर करने के बाद शनि और बुध की युति से बनने वाला संयोग मकर राशि वालों के लिए अत्यंत ही शुभ रहेगा। इस युति से आपको धन का लाभ होगा और वाणी में सकारात्मक बदलाव आएंगे। सेहत की दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। वाणी के प्रभाव से आप लोगों को प्रभावित करेंगे और आपके कई अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं।
