Griha Pravesh Muhurat 2025
Griha Pravesh Muhurat 2025

Griha Pravesh: ग्रह प्रवेश करने से पहले हम एक अच्छे मुहूर्त का इंतजार करते है और घर में पूजा पाठ और हवन करने के बाद ही प्रवेश करते हैं। हिंदू धर्म में वास्तु का बहुत महत्व होता है और जब लोग नया घर बनाते हैं और उसमें प्रवेश करने की बारी आती है तो हर चीज को शुभ रूप में ही करना पसंद करते हैं ताकि नए घर में किसी तरह की दिक्कत न हो। वास्तु के अनुसार कुछ महीने और कुछ समय गृह प्रवेश के लिए काफी शुभ माने जाते हैं। अगर आप भी इस शुभ अवसर के बारे में जानना चाहते हैं तो आज के आर्टिकल को जरूर पढ़ें। गृह प्रवेश के लिए हम सारी प्रकार की तैयारियां करते हैं लेकिन सबसे अधिक महत्वपूर्ण यह जानना होता है की घर में प्रवेश किस समय और किस मुहूर्त में करना चाहिए। तो आइए जान लेते हैं की गृह प्रवेश करने के लिए कौन कौन से महीने शुभ रहते हैं।

माघ और फाल्गुन:

अगर आप नए घर में प्रवेश करने जा रहे हैं तो वास्तु के अनुसार माघ और फाल्गुन को काफी शुभ महीने माना जाता है। इन महीनों में गृह प्रवेश करने से घर में धन वैभव बने रहते हैं।

ज्येष्ठ और वैशाख:

अगर आप ऊपर बताए गए महीनों में गृह प्रवेश करने में असमर्थ रहते हैं या तब तक घर पूरा नहीं बन पाता है तो आप ज्येष्ठ और वैशाख महीने में भी गृह प्रवेश कर सकते हैं। इन महीनों में घर में प्रवेश करने से घर खुशियों से भरा रहता है।

मार्गशीर्ष और सावन:

घर में प्रवेश करने के लिए और पूजा पाठ करने के लिए यह दो महीने में भी काफी पावन और शुभ माने जाते हैं। इन महीनों में गृह प्रवेश करने से आपके घर में शांति समृद्धि बनी रहती है।

मेरा नाम सुनेना है और मैं बीते पाँच वर्षों से हिंदी कंटेंट लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, मानसिक सेहत, पारिवारिक रिश्ते, बच्चों की परवरिश और सामाजिक चेतना से जुड़े विषयों पर काम किया है। वर्तमान में मैं...