Clothes Hacks: हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में कई ऐसी चीजें होती हैं जिसे हम इस्तेमाल तो जरूर करते हैं लेकिन वह क्यों बनाए गए हैं इस चीज का ज्ञात हमें नहीं होता। वही कई ऐसी चीजें होती है जिसे हम सालों से देखते आ रहे हैं लेकिन उसका इस्तेमाल हमें नहीं मालूम। जैसे कि कई बार हमने देखा होगा की जींस की पॉकेट के बाजू में छोटे-छोटे बटन लगे होते हैं लेकिन हम यह नहीं जानते कि यह बटन क्यों होते हैं? कई बार इस चीज को लेकर हमारे दिमाग में सवाल भी उठते होंगे लेकिन फिर हम उसे फैशन का हिस्सा बताकर वहीं के वहीं सुलझा देते हैं।
इसके अलावा भी कई सारी चीजें ऐसी होती है जिसका औचित्य हमें मालूम नहीं होता है। क्या ऐसी चीजों को लेकर कभी आपके मन में भी ख्याल आए हैं? क्या आपने अपनी जिज्ञासाओं को शांत करने की कोशिश की है? अगर आप अभी भी यह छोटी-छोटी बातों के पीछे की वजह ढूंढ रहे हैं तो आज का यह लेख आपके लिए ही है। आज इस स्टोरी के जरिए हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताएंगे जिसे आप सालों से देखते आ रहे हैं लेकिन आपको इसका इस्तेमाल नहीं पता।
अंडर वियर पॉकेट

कई बार आपने देखा होगा कि कुछ अंडरवियर्स में पॉकेट बने होते हैं यह आज जेब जैसी आकृति बनी होती है। यह पॉकेट आपको ज्यादातर महिलाओं की अंडरवियर में देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि यह पॉकेट अधिकतर पॉलिएस्टर की बनी होती है और इसे एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं वजाइनल एरिया स्किन काफी सेंसिटिव और नाजुक होती है जिसे बचाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। हम में से कई लोग ऐसे होते हैं जो इस पॉकेट को बे फालतू का समझकर निकाल देते हैं। लेकिन ध्यान रखें ऐसा नहीं करना चाहिए।
टॉप में लगी हुई स्ट्रिंग

आपने अक्सर देखा होगा कि कई टॉप्स में कंधे के पास स्ट्रिंग लगी हुई होती है। यह लूप्स की तरह होती है और ज्यादातर वाइट या ट्रांसपेरेंट कलर की होती है। हालांकि कई लोग इसका इस्तेमाल बखूबी जानते होंगे लेकिन जिन को यह नहीं पता कि यह क्यों होती है तो आपको बता दें कि इस स्प्रिंग की मदद से आप अपने कपड़ों को हैंगर में आसानी से टांग सकते हैं। इससे ना तो आपकी ड्रेस की स्त्री बिगड़ेगी और ना ही कभी उसके शेप में कोई बदलाव आएगा।
जींस की पॉकेट में छोटे बटन

अगर आप जींस पहनते हैं तो यह ख्याल आपके मन में जरूर आया होगा कि पॉकेट के बाजू में छोटे-छोटे बटन क्यों लगे हैं। इसकी जवाब के तौर पर आपको बता दें कि इसका इतिहास 1829 से जुड़ा हुआ है। उस दौर में जो लोग ऐसी जॉब करते थे जिनमें बहुत मेहनत लगती थी वहां मजदूरों के लिए जींस बनाई गई थी। वही जींस की पॉकेट को फटने से बचाने के लिए और जींस हैवी वजन झेल पाए इसके लिए छोटे-छोटे बटन लगा दिए गए थे। यह बटन जींस की पॉकेट की मजबूती और ड्युरेबिलिटी दोनों बढ़ाती है।
जींस का मिनी पॉकेट

जींस में एक मिनी पॉकेट जरूर होता है यह पॉकेट इतना छोटा होता है कि इसमें आपकी तीन उंगली भी एक साथ नहीं जा सकती। ऐसे में सवाल यह उठता है कि यह पॉकेट क्यों बनाया गया है तो आपको बता दें कि मिनी पॉकेट का आविष्कार 18 वीं सदी में हुआ था। उस दौर में लोग पॉकेट वॉच रखने के लिए इसका इस्तेमाल करते थे। हालांकि अभी इस पॉकेट का लोग कैश रखने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। इस पॉकेट में लोग बड़े नोट रखते हैं जिससे चोरी का खतरा कम बना रहे।
वूलन हैट में पॉम पॉम

बच्चे हो या बड़े ज्यादातर वूलन हैट में पॉम पॉम लगे होते हैं। यह बोल देखने में बहुत ही क्यूट लगते हैं लेकिन साथ ही यह हेड गार्ड का भी काम करते हैं। दरअसल पहले जमाने में लॉ सेलिंग वाले घर हुआ करते थे ऐसे में सीलिंग से सिर ना फूटे इसके लिए यह पॉम पॉम लगाया जाता था।
स्नीकर्स में छोटे छेद

स्नीकर्स में लेस लगाने वाले होल्स तो होते ही हैं साथ ही आपने अक्सर देखा होगा कि इसके नीचे दो छोटे-छोटे होल्स भी बने हुए रहते हैं। आपको बता दें कि यह होल्स वेंटिलेशन के लिए बने रहते हैं। इन होल्स की वजह से पसीने की बदबू नहीं आती।