सावन में आए ऐसे सपने तो समझ लीजिए भगवान शिव की होने वाली है कृपा, आप भी जानें: Auspicious Dream of Sawan
Auspicious Dream of Sawan

Auspicious Dream of Sawan: स्वप्नशास्त्र में विभिन्न प्रकार के सपनों का उल्लेख मिलता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, कुछ विशेष महीनों में आने वाले सपनों का परिणाम भी विशेष ही होता है। जैसे कि हिंदू धर्म में सावन के महीने को बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, सावन के महीन में असुरों और देवताओं के बीच हुए समुद्र मंथन से निकले हलाहल विष को पीकर शिव ने पूरे संसार का कल्याण किया था, तभी से सावन का महीना शिव जी की आराधना के लिए पावन और पवित्र महीना माना जाने लगा।

इसलिए सावन के महीने में शिव जी से जुड़ी कुछ विशेष चीजों के सपने आने पर धन वृद्धि का संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि सावन के महीने में ऐसे शुभ सपने दिखने का अर्थ है कि भोलेनाथ हमारी पूजा से प्रसन्न हो गए हैं। भोलेनाथ के आशीर्वाद से हमारी सभी मनोकामनाएं भी जल्दी ही पूरी होंगी। तो चलिए पंडित इंद्रमणि घनस्याल से जानते हैं सावन में कौनसी चीजें सपने में देखना शुभ होता है।

काला शिवलिंग और डमरू

Auspicious Dream of Sawan
Auspicious Dream of Sawan- Damru and Trishul

धर्मग्रंथों के अनुसार, शिवलिंग को शिव जी का विशेष प्रतीक माना जाता है। इसलिए अगर किसी व्यक्ति को सावन के महीने में सपने में काला शिवलिंग दिखाई दे तो इसका अर्थ है कि उस व्यक्ति की भक्ति से भोलेनाथ बहुत अधिक प्रसन्न है। यदि किसी अविवाहित कन्या को सपने में शिवलिंग के दर्शन हो तो इसका अर्थ है कि उस कन्या के विवाह का योग बन रहा है और उसे शिव के समान ही आदर्श वर की प्राप्ति होगी। डमरू शिव जी का वाद्ययंत्र है।

जब भी शिव जी ने अपना डमरू बजाकर तांडव किया उतनी बार ही शिव जी ने असुरों का संहार करके मानवजाति का कल्याण किया है। वास्तु शास्त्र में भी शिव जी के डमरू को सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। पुराणों में उल्लेख मिलता है कि सृष्टि की रचना के बाद शिव जी ने अपना डमरू बजाकर 14 स्वर निकाले थे। स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपने में डमरू दिखने का अर्थ है साक्षात शिव का दर्शन करना। हमारे जीवन में चल रही सभी बाधाएं शिव जी के आशीर्वाद से दूर होने वाली है।

नाग देवता और नंदी का सपने में दिखना

Naag Devta and Nandi
Naag Devta and Nandi

पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, नाग को शिव जी के गले का आभूषण माना जाता है। नाग को धनवृद्धि का संकेत माना जाता है। इसलिए सपने में नाग देवता के दर्शन होने का अर्थ है कि बहुत जल्दी हमारी आर्थिक उन्नति होने वाली है। धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है कि नंदी शिव जी के प्रिय गण होने के साथ साथ शिव जी के वाहन भी हैं। यदि किसी व्यक्ति को सपने में नंदी दिखाई देते हैं तो इसका अर्थ है कि हमारी सभी इच्छाएं शिव जी के पास पहुंच रही हैं और शीघ्र ही शुभ परिणाम मिलेंगे। सपने में त्रिशूल का दिखाई देना भी शुभ माना जाता है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार, सपने में त्रिशूल दिखने का अर्थ है कि हमारे मन से सभी तरह के नकारात्मक विचार खत्म होंगे और हम आनंद प्राप्त करेंगे।

यह भी पढ़ें: बेलपत्र के अलावा भोलेनाथ को बेहद प्रिय हैं ऐसी चीजें, सावन में शिव पूजा में जरूर करें शामिल: Sawan 2023 Puja